25 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

पं. उमेश दीक्षित
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपेक्षानुरूप कार्य न होंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : शत्रु सक्रिय रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। रोजगार मिलेगा। कामों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लेन-देन में सावधानी रखें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार प्राप्त होंगे, धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : कम प्रयास से कार्यसिद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। विवाद न करें। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न लें।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा व तनाव का माहौल बन सकता है। फालतू खर्च होगा। विवाद से बचें। आय सामान्य रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : नई योजना बनेगी। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। प्रमाद न करें। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों को होगा नुकसान, जानें उपाय

Sabse bada ghanta: इन मंदिरों में लगा है देश का सबसे वजनी घंटा, जानें क्यों लगाते हैं घंटा

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Weekly Calendar 2024 : 29 अप्रैल से 05 मई, जानें नवीन सप्ताह के पंचांग कैलेंडर मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों के घर आज आएंगी अपार खुशियां, पढ़ें 28 अप्रैल का दैनिक राशिफल

28 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

28 अप्रैल 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

अगला लेख