दिसंबर 2016 : बारह राशियों का मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
* दिसंबर माह का राशि अनुसार भविष्यफल... 


 
मेष राशि वाले जातकों के महत्वपूर्ण काम होंगे। स्थितियां व परिस्थितियां पक्ष में आएंगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता और रुचि रहेगी। अपरिचित पर धन के मामले में भरोसे से धनहानि की भी संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। सरकारी काम तेजी से पूरे होंगे। पुराने रोग और शारीरिक कष्ट दूर होंगे। तकरार या खिंचाव की स्थिति बन सकती है। माह के अंतिम में आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह माह व्यस्तताभरा होगा। व्यापार अथवा निजी कार्यों के लिए खरीदी-बिक्री में व्यस्तता रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। यात्राओं के योग हैं। लेखन से जुड़े जातकों, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। भौतिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी। परोपकार के कामों में व्यस्त रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 
 
 


मिथुन राशि के जातकों को इस माह अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। वैवाहिक जीवन में दूसरे के दखल से नुकसान हो सकता है। पराक्रम बढ़ेगा। सोच-समझकर फैसले लें। आय बढ़ेगी। खुद पर विश्वास रखें और मेहनत से पीछे न हटें। आने वाले समय को बनाने का अच्छा मौका है। जमीन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं। 
 
कर्क राशि के जातकों के लिए इस महीने सावधानी उचित है। कोई भी काम सोच-समझकर करें। लोगों से संबंध मधुर रखें। व्यापार में जल्दबाजी न करें। वैवाहिक जीवन में दूसरे के दखल से नुकसान हो सकता है। धनलाभ हो सकता है। आय बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी होगा। कार्यस्थल पर भी अधिकारियों से मदद और प्रशंसा मिलेगी। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों की सलाह से लाभ होगा। सेहत के लिए भी ये समय बेहतर रहेगा। 
 
 


सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना ठीक रहेगा। कोई सोचा हुआ काम पूरा होने से फायदा भी होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई भी काम कल पर न टालें। आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है। वैवाहिक जीवन में कटुता का माहौल बन सकता है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, फिर भी जीवनसाथी की मदद मिलेगी। कामकाज का स्थान बदल सकता है। माह के अंतिम दिनों में आर्थिक हानि का योग है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव हो सकता है। कोई भी नया काम करने से बचें। रक्त संबंधी कोई बीमारी हो सकती है। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए इस माह धनलाभ होने के योग बन रहे हैं। यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा। खर्च बढ़ सकता है। किसी तरह का कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। इस महीने वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति भी इस महीने बन सकती है। चोट या दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। शरीर के निचले भाग में कोई शारीरिक परेशानी हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहना ही श्रेयस्कर होगा। 
 
 


तुला राशि वाले जातकों खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों को सुख और सहयोग मिलेगा। रुका पैसा मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। बेरोजगार जातकों के लिए रोजगार के अच्छे मौके हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। भाग्य भरोसे बड़े काम न करें। इंकम में थोड़ी कमी रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल करें। आप दुश्मनों पर भारी भी रहेंगे। अनुभव काम आएगा। संतान से वैचारिक मतभेद रहेंगे। शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध वैवाहिक संबंधों में बदल सकते हैं। जमीन संबंधी मामलों में सफलता के योग हैं। 
 
वृश्चिक राशि वाले जातकों को क्रोध से बचना होगा अन्यथा नुकसान होगा। खर्च और पराक्रम बढ़ेगा। बंधुओं और मित्रों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में सावधानी रखें। किसी के विवाद में दखलंदाजी न करें। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। धन के मामलों में जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी भी तरह का जोखिम न लें। कोई बड़ा बदलाव भी करने की कोशिश न करें। सिरदर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। वैवाहिक जीवन में सुधार भी हो सकता है।
 
 


धनु राशि वाले जातकों के नजदीकी लोगों से संबंध अच्छे होंगे। मधुरता आएगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। गुप्त शत्रु हावी हो सकते हैं। व्यापार में आर्थिक सहयोग से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यय बढ़ सकते हैं, परंतु अचानक धनहानि हो सकती है। बुखार या पेट संबंधी समस्या हो सकती है। तनाव से भी परेशान रहेंगे। नींद की कमी रहेगी। बड़े आर्थिक फैसले या तो न लें या कुछ समय के लिए टाल दें। यात्रा से फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कटुता रहेगी।
 
मकर राशि वाले जातकों के लिए मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ सकता है। विवाहेतर संबधों से दूर रहें। पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। अधिकारियों और उच्च पद पर बैठे लोगों से मदद मिलेगी। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर में कोई शुभ काम भी हो सकता है। व्यापार में अनिश्चितता का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में विवाद सामने आ सकते हैं।
 
 


कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। विवाद हो सकता है, शत्रु पक्ष भारी रहेगा। विवादों से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी से मतभेद भी हो सकते हैं। बिना सोचे न बोलें। व्यापार में नुकसान भी हो सकता है, संभलकर रहें। नए काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। दोस्तों की मदद से काम पूरे हो जाएंगे। सेहत को लेकर सावधान रहें। आलस्य रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। जोड़ों का दर्द रहेगा। ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए समय ठीक नहीं है, सावधान रहें।
 
मीन राशि के जातकों को इस माह अत्यधिक खर्च परेशान रखेगा। आय और व्यय बराबर रहेगा। दुश्मन परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें तो अच्छा रहेगा। उधार न दें। पारिवारिक तनाव या मतभेद भी हो सकता है। इस समय कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई पुरानी योजना पर काम करने की इच्छा है, तो कर लें। किसी छोटी-सी गलती के कारण कमाया हुआ पैसा अचानक खर्च भी हो सकता है। कर्ज संबंधी काम पूरे होने के भी योग बन रहे हैं। पेट की समस्या परेशान कर सकती है। आंखों से संबंधित रोग भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय पहले से ठीक रहेगा। बिजनेस में सोच-समझकर निवेश करें। दांपत्य जीवन में उथल-पुथल हो सकती है।

 
Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर फल, जानिए किस राशि के लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

Apara ekadashi 2024: अपरा एकादशी कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

21 मई 2024 : आपका जन्मदिन

Maa lakshmi Bhog : माता लक्ष्मी को रोज चढ़ाएं इन 5 में से कोई एक चीज, धन के भंडार भर जाएंगे

21 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख