Hanuman Chalisa

राशिनुसार करें देव पूजन, बनेंगे सारे बिगड़े काम...

श्री रामानुज
* मनोवांछित फल पाने के लिए राशिनुसार करें देव पूजन... 
 

 
यदि कोई जातक परेशान है और लाख प्रयत्नों के बाद भी उसके कार्यों में सफलता प्राप्त नहीं हो रही हो तो अपनी जन्म राशि के अनुसार देवपूजन करने से मनोवांछित परिणाम मिलते हैं। 

 
मेष राशि के जातकों को उन्नति के लिए रविवार को सूर्य आराधना करना लाभ देता है।

विवाह के लिए प्रत्येक शुक्रवार शुक्र मंत्र का जाप करने से उचित जीवनसाथी मिलता है और विवाह दोष दूर होता है। स्वास्थ्य के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पठन और हनुमानजी को तुलसी अर्पण करने से लाभ होता है। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए प्रत्येक शुक्रवार लक्ष्मीजी और सरस्वतीजी की आराधना करनी चाहिए, साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत श्रेयस्कर होगा। 


 

 
वृषभ राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए गणेशजी की आराधना करना लाभ देता है।

विवाह के लिए प्रत्येक मंगलवार को देवी आराधना करना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए कृष्ण भगवान की आराधना करना चाहिए। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए प्रत्येक रविवार को गौसेवा करने से लाभ मिलता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए शनिवार को काली मां के दर्शन से लाभ होता है। 
 
 

 

मिथुन राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए बुधवार और शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना करना चाहिए।

विवाह के लिए भगवान विष्णु को हल्दी लेपन करना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनिवार को शनिदेव के दर्शन करना श्रेयस्कर है। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए शिवजी का पूजन करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए भैरवजी की आराधना करें। 
 
 

कर्क राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए मंगलवार को मंगल के मंत्र का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।


 

विवाह के लिए शनि मंदिर में शनि मंत्र का जाप कर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनिवार को पीपल के वृक्ष की आराधना व दूध मिला पानी अर्पण करना चाहिए। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए प्रत्येक रविवार को ताम्बे के पात्र से कुमकुमयुक्त जल सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए। 
 
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए उपाय : लक्ष्मीनारायण का गुरुवार और शुक्रवार को दर्शन करने से लाभ होता है। 
 
 

सिंह राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए भगवान कृष्ण को लाल फूल और तुलसी अर्पित करना चाहिए।


 

विवाह के लिए प्रत्येक शनिवार को शनिदेव के दर्शन करने से शीघ्र संबंध होने की संभावना है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए गुरुवार को पीले फूल अपने ईष्ट को समर्पित करें। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए गणेशजी को लाल चंदन लगाने से सफलता मिलती है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए हनुमानजी को 7 लौंग की माला अर्पित करें। 
 
 

कन्या राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए शमी का वृक्ष रोपित कर उसका नियमित पूजन करना चाहिए।


 

विवाह के लिए पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान का पूजन करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए मां आदिशक्ति का पूजन मंगलवार को करना चाहिए। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए शुक्रवार को लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए शुक्रवार को श्वेत अश्व को हरा चारा खिलाएं। 
 
 

तुला राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए काली माता के दर्शन शनिवार को करना चाहिए।


 

विवाह के लिए मंगलवार को सुन्दरकांड का पाठ करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए शुक्रवार को सायंकाल मीठा चावल गाय को खिलाना चाहिए। अध्ययन के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए गणेशजी को प्रतिदिन दूर्वा अर्पित करना चाहिए। 
 
 

वृश्चिक राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए गुरुवार को गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।


 

विवाह के लिए दुर्गा सप्तशती में वर्णित अर्गला स्तोत्र का प्रतिदिन पठन करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए बुधवार को गौरी-गणेशजी का पूजन और विसर्जन करना चाहिए। अध्ययन के लिए गुरुवार को शिवजी का केसर दूध या शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए एक चांदी का चन्द्रमा कंठ में धारण करना चाहिए। 
 
 

धनु राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा के 8 बार पाठ करना चाहिए।


 

विवाह के लिए गणेशजी को हर बुधवार पान अर्पित करना चाहिए। स्वास्थ्य के लिए शिवजी को प्रत्येक सोमवार चंदन का लेप करना चाहिए। अध्ययन के लिए शनिवार को शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए प्रतिदिन सूर्याष्टकम या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
 
 

मकर राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए गणेशजी की स्तुति करना लाभ देता है।

 

विवाह के लिए प्रत्येक शुक्रवार को देवी आराधना करना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए राधा-कृष्ण की आराधना करना चाहिए। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए प्रत्येक रविवार को गौ को हरा चारा खिलाने से लाभ मिलता है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक लगाने से लाभ होता है। 
 
 

कुंभ राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए शुक्रवार को लक्ष्मीजी की आराधना करना चाहिए।


 

विवाह के लिए भगवान विष्णु को चंदन, केसरयुक्त हल्दी लेपन करना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनिवार को शनिदेव को तेल चढ़ाना श्रेयस्कर है। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए शिवजी का पूजन करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए भैरवजी की आराधना करें। 
 
 

मीन राशि के जातकों को स्व उन्नति के लिए मंगलवार को मंगल के मंत्र का जाप, हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।


 

विवाह के लिए शनि मंदिर में शनि मंत्र का जाप कर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अच्छे स्वास्थ्य के लिए शनिवार को पीपल के वृक्ष की आराधना व दूध मिला पानी अर्पण करना चाहिए। छात्रों को अध्ययन में सफलता और एकाग्रता के लिए प्रत्येक रविवार को ताम्बे के पात्र से कुमकुमयुक्त जल सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए। 
 
प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए उपाय : लक्ष्मीनारायण का गुरुवार और शुक्रवार को दर्शन करने से लाभ होता है।
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख