dipawali

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 अक्टूबर, 2025)

दैनिक राशिफल: 18 अक्टूबर 2025 का मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk
शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 (07:02 IST)
मेष राशिफल (Aries)
Today Rashifal 18 October 2025: करियर: शनि की कृपा से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की सूचना मिल सकती है। व्यापारी वर्ग, खासकर लोहे या मशीनरी के कारोबार में लाभ होगा। भाग्य का दरवाजा खुलने वाला दिन। 
लव: पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष बढ़ेगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। 
धन: रुका हुआ धन वापस मिलने के प्रबल योग हैं। निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य: ऊर्जावान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन भागदौड़ से बचें। 
उपाय: धनतेरस पर सोना या चांदी का सिक्का खरीदना बेहद शुभ रहेगा।ALSO READ: Dhanteras 2025: धनत्रयोदशी या धनतेरस कैसे मनाएं, जानें किस पहर में क्या करें?
 
वृषभ राशिफल (Taurus)
करियर: कार्यस्थल पर सहयोगियों और सहकर्मियों से लाभ मिल सकता है। नए घर, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का समय अनुकूल है।
लव: आपका प्यार भावनात्मक रूप से मजबूत हो सकता है। जीवनसाथी से पूरा प्रेम और समर्थन मिलेगा। 
धन: निवेश के मामलों में खूब लाभ मिलेगा। कोई बड़ी चिंता खत्म होगी। आर्थिक स्थिति स्थिर होगी। 
स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी। लंबी बीमारी से राहत मिल सकती है। 
उपाय: धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान, हीरा या चांदी खरीदना शुभ है।
 
मिथुन राशिफल (Gemini)
करियर: साझेदारी में काम करने से फायदा हो सकता है। नए व्यापारिक अवसर और साझेदारियां बनने की संभावना है। 
लव: रिश्तों में मजबूती और जिम्मेदारी बढ़ेगी। पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं, जिससे कुछ तनाव रहेगा। 
धन: कमाई के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। 
स्वास्थ्य: आत्मविश्वास में कमी और मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। 
उपाय: कांसे के बर्तन खरीदें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
कर्क राशिफल (Cancer)
करियर: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन और तरक्की प्राप्त होने के योग हैं। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। 
लव: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। 
धन: सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाहन या कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग। 
स्वास्थ्य: भावनात्मक संयम बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। 
उपाय: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या मोतियों की माला खरीदें।
 
सिंह राशिफल (Leo)
करियर: आज ग्रहों की युति से आपकी तकदीर चमकेगी। व्यापार में अचानक लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी फायदा मिलेगा। 
लव: रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह और आकर्षण रहेगा। अहंकार से बचें। 
धन: मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष कृपा रहेगी। निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। 
स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा। शत्रुओं की रणनीतियों को नाकाम करेंगे। 
उपाय: सोने के आभूषण या तांबा खरीदें।
 
कन्या राशिफल (Virgo)
करियर: शनि का संयोग आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करेगा। कार्यक्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन के योग बन सकते हैं। 
लव: परिवार के किसी सदस्य से आर्थिक मदद मिल सकती है। रिश्ते में अपेक्षाएं संतुलित रखें। 
धन: धनतेरस के दिन कोई पुरानी योजना रंग ला सकती है। खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। 
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा, लेकिन काम के तनाव से बचने के लिए आराम जरूरी है। 
उपाय: कांसे के बर्तन या घर के लिए डेकॉर आइटम खरीदें।ALSO READ: Dhanteras 2025: धनतेरस पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए जरूर खरीदें ये 8 चीजें, घर आएगी सुख और समृद्धि
 
तुला राशिफल (Libra)
करियर: ग्रहों के योग से कार्यक्षेत्र में प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। उच्च पदों पर कार्यरत लोगों को नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। 
लव: घर-परिवार में खुशहाली की दस्तक होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सामंजस्य रहेगा। 
धन: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं हैं। कर्ज, खर्च की समस्याओं से राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। 
उपाय: चांदी के आभूषण या चांदी के लक्ष्मी-गणेश खरीदें।
 
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
करियर: ग्रहों का साथ मिलने से किस्मत का साथ मिलेगा। सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। 
लव: किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। 
धन: आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। 
उपाय: तांबा या कांसा खरीदना शुभ रहेगा।
 
धनु राशिफल (Sagittarius)
करियर: इन्कम के नए-नए सोर्स से आप धन कमा सकते हैं। करियर के क्षेत्र में नए मौके प्राप्त हो सकते हैं। 
लव: ग्रहों की युति के सकारात्मक प्रभाव से जीवन में स्थिरता आएगी। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार होगा। 
धन: इंवेस्टमेंट से लाभ होगा। धन से जुड़ी कई पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 
उपाय: पीतल और सोना दोनों धातुएं खरीदना शुभ रहेगा।
 
मकर राशिफल (Capricorn)
करियर: व्यापार और करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। 
लव: इस दिन ग्रहों के का संयोग बन रहा है, जिससे शनिदेव की असीम कृपा बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 
धन: आर्थिक लाभ होने के योग हैं। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। 
उपाय: पीतल के बर्तन में धनिया लेकर आएं और गरीबों को दान करें।
 
कुंभ राशिफल (Aquarius)
करियर: कारोबारी वर्ग अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा कदम उठाएंगे, जिससे लाभ होगा। भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। 
लव: अविवाहित जातकों के घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। परिवारवालों के बीच अच्छा सामंजस्य दिखाई देगा। 
धन: धन कमाने के शानदार मौके मिलेंगे। अचानक धनलाभ के योग हैं। 
स्वास्थ्य: सेहत के लिए सतर्कता और वाणी पर संयम जरूरी रहेगा। 
उपाय: चांदी के आभूषण या ताम्बे का कलश खरीदें।
 
मीन राशिफल (Pisces)
करियर: नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा। 
लव: जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। अविवाहितों के लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। 
धन: आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। 
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छोटी-मोटी नोंक-झोंक से बचें। 
उपाय: पीतल के बर्तन खरीदें और केसर का तिलक लगाएं।ALSO READ: Dhanteras 2025: धनतेरस की कथा, पूजा सामग्री, पूजन विधि, धनवंतरि और यमराज का मंत्र

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Bhai dooj ki kahani: भाई दूज यम द्वितीया की कथा कहानी हिंदी में

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Yama Panchak 2025: दिवाली के पांच दिनों के उत्सव को क्यों कहते हैं यम पंचक?

Diwali numerology secrets: अंक शास्त्र का रहस्य, दिवाली पर धन को आकर्षित करने वाले अचूक नुस्खे

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

सभी देखें

नवीनतम

18 October Birthday: आपको 18 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अक्टूबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Dhanteras 2025: ये हैं धतेरस की 3 लकी राशियां, धन त्रयोदशी पर 'बुधादित्य योग' बनाएगा इन्हें मालामाल

Dhanteras Shopping 2025: धनतेरस पर शॉपिंग में क्या खरीदें और क्या न खरीदी करें, जानें लिस्ट

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

अगला लेख