ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत-पाक युद्ध के दौरान 4 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदी पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Year 2025 Horoscope

WD Feature Desk

, शुक्रवार, 9 मई 2025 (15:58 IST)
वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि के मीन में जाने से कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके तहत पाकिस्तान में ड्रोन एवं एयर स्ट्राइक से आतंकवादियों के 9 ठिकाने उड़ा दिए और अब भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। इसके बाद 14 मई को बृहस्पति का मिथुन राशि में अतिचारी गोचर होगा और फिर 18 मई को राहु का सिंह राशि में जब गोचर होगा तो हालात और भी तनावपूर्ण हो जाएंगे। ऐसे में 4 ऐसी राशियां हैं जिनके सितारे बुलंदी पर रहेंगे।
 
1. मेष राशि: आपकी कुंडली में बृहस्पति का गोचर दूसरे से तीसरे भाव में होगा और शनि का गोचर शनि देव दशम और एकादश भाव के स्वामी होकर आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेंगे जिससे आपकी साढ़ेसाती का प्रारंभ होगा। राहु का गोचर कुंभ राशि में एकादश भाव में होगा और केतु का पंचम भाव में। यह स्थिति बहुत ही जबरदस्त बनेगी। यदि आपकी राशि मेष है तो आपकी राशि के स्वामी मंगल है और यह वर्ष भी मंगल का ही है। 30 वर्षों के बाद आपकी लाइफ पूरी तरह से चेंज होने का समय चल रहा है। वर्ष 2025 में आपके साथ बहुत कुछ होने वाला है। आपके लिए यह साल सबसे सुनहरा रहने वाला है। आपका सितारा बुलंदी पर रहेगा। अब तक जो नहीं हुआ वह होगा। यदि आपकी राशि मेष है तो 30 वर्षों के बाद आपकी लाइफ पूरी तरह से चेंज होने का समय आ गया है। वर्ष 2025 में आपके साथ बहुत कुछ होने वाला है। आपके लिए यह साल सबसे सुनहरा रहने वाला है। 
 
क्या होगा मेष राशि के साथ?
  • मंगल आपके साहस और पराक्रम का विस्तार करेगा।
  • शनि कर्मक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा और विदेश से लाभ देगा।
  • राहु मनचाहा धन और भौतिक सुख देगा, केतु संतान सुख देगा। 
  • बृहस्पति सौभाग्य जो जगाकर घर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि देगा।
 
उपाय: शनिवार के दिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें। सदा हनुमानजी की शरण में ही रहें क्योंकि शनि की साढ़ेसाती सिर्फ उन्हें नुकसान पहुंचाती है जिनके कर्म खराब रहते हैं या जो शनि के मंदे कार्य करते हैं।
 
2. सिंह राशि: वर्ष की शुरुआत से मध्य तक बृहस्पति 10वें, शनि 7वें और राहु के 8वें भाव में होने से नौकरी, व्यापार और शिक्षा में समय अच्छा रहेगा। इसके बाद बृहस्पति 11वें, शनि 8वें और राहु के 7वें भाव में गोचर करेगा। यह भी एक जबरदस्त कश्मकश वाली परिस्थिति निर्मित करेगा। यदि आपने अपना वैवाहिक जीवन संभाल लिया तो बाकी क्षेत्र में आपकी विजय तय है। पूरा वर्ष आपकी नौकरी, व्यापार और शिक्षा के लिए बेहतर साबित होगा। प्रॉपर्टी बनाने भी आप कामयाब हो सकते हैं।
 
क्या होगा सिंह राशि के साथ?
  • सूर्य आपकी नौकरी और पराक्रम में वृद्धि करेगा।
  • शनि आपके गृहस्थ जीवन को संभालेगा 
  • बृहस्पति आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान करेगा
  • राहु आपके पराक्रम को बढ़ाएगा।
उपाय: माथे पर प्रतिदिन हल्दी, चंदन या केसर का तिलक लगाएं और शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा करें और खीर का भोग लगाएं। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें या शनिवार के दिन महाराज दशरथ कृत नील शनि स्तोत्र का पाठ करें।
webdunia
3. तुला राशि: आपकी राशि वर्ष 2025 की सबसे शक्तिशाली राशि है। आपकी कुंडली में शनि छठे भाव में, बृहस्पति नवम भाव में और राहु पंचम भाव में गोचर करेगा। इसमें बृहस्पति बहुत बलवान होकर सुख और समृद्धि देगा। नौकरी में उन्नति से आप हैरान रह जाएंगे। अब तक अटके सारे कार्य पूर्ण होने वाले हैं और भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है। 
 
क्या होगा तुला राशि के साथ?
  • शुक्र आपको लग्जरी लाइफ मिलेगी।
  • बृहस्पति आपके भाग्य को जागृत करेगा।
  • शनि आपके गृहस्थ जीवन को सकारात्मक दिशा देगा।
  • राहु आपके जीवन में संचार भरेगा।
 
उपाय: शनिवार के दिन उड़द की दाल के बड़े सरसों के तेल में बनाकर गरीबों को बांटें। शनिवार को पीपल के पास दीपक जलाएं और उसकी परिक्रमा करें।
 
4. कुंभ राशि: आपकी राशि में शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस वक्त शनि लग्न भाव में है 29 मार्च को दूसरे भाव में गोचर करेगा। बृहस्पति महाराज दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब चतुर्थ से पंचम भाव में उनका होने जा रहा है। गुरु का गोचर आपको अपार धन लाभ के प्रबल योग बनाएगा। आपकी आर्थिक समृद्धि की योजनाओं में सफलता मिलेगी। राहु का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है जो कुछ अच्छे परिणाम भी दे सकता है क्योंकि साथ में बृहस्पति का प्रभाव भी रहेगा। आपको बस अपनी सेहत और संतान पर ध्यान देने की जरूरत है बाकि क्षेत्र में उन्नति पक्की है।
 
क्या होगा कुंभ राशि के साथ?
  • शनि आपके लिए शुभ साबित होगा।
  • राहु से आपको लग्जरी धन समृद्धि मिलेगी।
  • बृहस्पति से आपके घर परिवार में सुख शांति में वृद्धि।
  • शनि आपके धन, आयु, वाणी और ससुराल वाले को संचालित करेगा।
उपाय: गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें और गुरुवार का उपवास भी करें। राहु के उपाय करें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते रहें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Buddha Quotes: जीवन बदल देंगे आपका, गौतम बुद्ध के 10 प्रेरक विचार