गुरु होंगे मीन राशि में वक्री, जानिए किन राशियों पर होगा शुभ असर

Webdunia
बुधवार, 29 जून 2022 (11:51 IST)
Astrology: 29 जुलाई 2022 को बृहस्पति ग्रह स्वयं की राशि मीन में वक्री होने जा रहे हैं, जो 24 नवंबर, 2022 तक वक्री ही रहेंगे। इस दौरान खासकर 5 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा शुभ असर होगा। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे 5 राशियां।
 
5 राशियों पर होगा शुभ असर:
 
1. वृषभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 11वें भाव में वक्री होगा। इस वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि होगी और व्यापारी हैं तो मुनाफा होगा। आपकी कार्य प्रणाली में बदलावा होगा।
 
2. मिथुन : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव में वक्री होगा। इस गोचर से आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण हो सकता है और व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ होगा और व्यापार में विस्तार की योजना बनेगी।
 
3. कर्क: बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के 9वें भाव में वक्री होंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा और नौकरी में उन्नति होगी। आर्थिक रूप से धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।
 
4. कुंभ : बृहस्पति ग्रह आपकी राशि के दूसरे भाव में वक्री होगा। नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों एवं वरिष्ठों से अधिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा। हालांकि आपके खर्चें बढ़ जाएंगे।
 
5. मीन : आपकी राशि के पहले भाव में गुरु की वक्री चाल से आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अचानक बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में अच्‍छी स्थिति रहेगी। हालांकि जीवनसाथी के साथ संबंध में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

भूलकर भी ये 7 चीजें ले ली फ्री में तो घर में कंगाली शुरू हो जाएगी

12 मई 2024 : आपका जन्मदिन

12 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

साप्ताहिक पंचांग 2024, जानें शुभ मुहूर्त 13 से 19 मई तक

Aaj Ka Rashifal: आज इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में सफलता, पढ़ें 11 मई 2024 का राशिफल

अगला लेख