साप्ताहिक राशिफल : (28 जून से 4 जुलाई 2015)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष



 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
जीवनसंगिनी के सहयोग से खुशियां रहेंगी। सोमवार को चंद्रदेव की कृपा से जल संबंधित कार्यों सहित कला-कानून के क्षेत्रों में आजीविका में नई कामयाबी मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई अजनबी कीमती सामान पर नजर लगा सकता है, सावधानी अपेक्षित रहेगी। भवन निर्माण व वाहन क्रय-विक्रय के संदर्भों में नया मोड़ आ सकता है, जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।
 
 


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग लेमन। 
 
प्रेम-प्रसंगों में प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य मामलों में सुखद व उत्तम परिणाम मिलेंगे। उत्पादों के विक्रय व जायदाद में कुछ रुकावटों के बाद सफलता मिलेगी। निवेश व प्रवास मामलों की परेशानियां अब समाप्ति के संकेत देंगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। भू-जायदाद के संदिग्ध मामलों को मौके पर जाकर भली-भांति जांच-परख लें।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह फुटकर व थोक व्यापार में प्रगति होगी। स्वजनों के मतभेदों को सुलझाने में किसी वयोवृद्ध का सहयोग मिलेगा। विदेश व निवेश संदर्भों में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। प्रेमी साथी एक-दूसरे की सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रख मुस्कुराते रहेंगे। भवन व वाहन खरीदने से पहले उसकी वैधता को जांच-परख लें ताकि भविष्य में किसी प्रकार का नुकसान न हो।
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
सेहत खिली हुई व उमंग से पूर्ण रहेगी। नेत्र व सिर विकारों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विवादित मामलों की बातचीत के सकारात्मक परिणाम दिखने शुरू होंगे। पारिवारिक जीवन हंसता-मुस्कराता रहेगा। माता-पिता को सम्मान देकर प्रसन्नता रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में हड़बड़ी से किसी कार्य को अंजाम न दें अन्यथा हानि हो सकती है।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग ग्रे।
 
इस सप्ताह निवेश और जमीन-जायदाद के मामलों में कारगर निर्णय ले पाएंगे। व्यापारिक दृष्टि से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पिछले दिनों से मुर्झाए रिश्ते सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेंगे। रुके हुए कार्यों को निपटाने में रुचि रहेगी। शैक्षिक व क्रीड़ा प्रतियोगिता में सफलता हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
स्वास्थ्य खिला हुआ व दुरुस्त रहेगा। शारीरिक क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ेंगे। लेन-देन के मामलों में विवादों की आशंका है। प्रेम-प्रसंगों में नया मोड़ आ सकता है। सेवा क्षेत्रों में दूरस्थ स्थानांतरण को लेकर संदेहास्पद स्थिति उभर सकती है। पितृ पक्ष के मध्य जायदाद के विवाद गहरा सकते हैं, विवेकपूर्ण ढंग से चलना होगा।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
व्यापारिक व औद्योगिक क्षेत्रों में कुशल प्रबंधन का सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। मातृ व ससुराल पक्ष से धन मिलेगा। जीवनसंगी के लिए बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। यात्रा के परिणाम सार्थक रहेंगे। स्वास्थ्य मामलों के बेहतर परिणामों से मन प्रसन्न रहेगा। पूंजी निवेश व प्रशासनिक कार्यों में तनावपूर्ण स्थिति उभर सकती है, सतर्कता से चलना होगा।
 
 


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
फिल्म, कला, वाणिज्य व तकनीक के क्षेत्रों में सुनहरे कल की ओर तेजी से बढ़ेंगे। सुन्दर, सुशील व योग्य जीवनसाथी सुरीले सपनों को सजाएगा। प्रणय प्रकरणों में उतार-चढ़ाव की स्थिति विद्यमान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। यात्रा की सफलता संदिग्ध न रहे इसलिए संबंधित दस्तावेजों को सावधानी से संभालें।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग हरा।
 
इस सप्ताह प्रशासनिक व सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाने की कोशिशें तेज होंगी। पत्नी व बच्चों के सहयोग से सृजनात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। बंधु व मातृ पक्ष से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें अन्यथा हानि हो सकती है। अनिद्रादि रोगों का अंत होगा। अच्छे स्वास्थ्य की ओर निरंतर बढ़ेंगे। भवन व वाहन संदर्भों में विवाद उभरने की आशंका है। सूझबूझ से चलें।
 
 


 


मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
शैक्षिक व क्रीड़ा क्षेत्रों में उत्साह रहेगा। कामयाबी के नए पायदान पर पहुंचने की लालसा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ रहेगी। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। नेत्र व चर्म पीड़ाओं के निदान हेतु हल्की कसरत व योगासनों का सहारा लेना पड़ सकता है। पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं, आवश्यक निर्णयों में उनकी भी राय लें। किसी को कटु शब्द न कहें।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 


कुम्भ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
किसी संस्था के मध्य अनुबंध प्राप्त करने में सफलता हासिल होगी। आर्थिक संदर्भों में किस्मत साथ देगी। लंबे समय से रुका हुआ पैसा पुनः प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से आवश्यक खरीदारी की ओर रुख रहेगा। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उपेक्षा से बचें। किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व के सहयोग से भू-विवाद हल करने में सफल रहेंगे।
 
धर्मस्थलों में चावल का दान दें।
 
 


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। अर्थ विषयों की प्रगति से नया जज्बा व खुशी रहेगी। प्रेम-प्रसंगों में मजबूती आएगी। मित्रों के साथ मधुर यात्रा हो सकती है। तन और मन से नई ताजगी आपको उत्साहित रखेगी। शारीरिक पीड़ाओं का अंत होगा। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। प्रशासनिक व न्यायिक कार्यों में कशमकश करनी पड़ सकती है।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश