Hanuman Chalisa

साप्ताहिक राशिफल (22 से 29 जनवरी 2017)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 


 

 
मेष
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग बैंगनी।
 
अपनी सूझबूझ व हौसलों से सफलता के मुकाम तक पहुंचने में सफल रहेंगे। अपनों का प्यार व सहयोग रहेगा। तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थस्रोत उन्नत रहेंगे। पुत्र व धनलाभ के योग रहेंगे। सरकारी संपर्क का लाभ सप्ताह के मध्य भाग में मिलेगा। जरूरी दस्तावेजों में हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान दें, कहीं चूक होने की आशंका रहेगी। 
 
वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग पीला।
 
पिछले सप्ताह से चल रही धनाभाव की स्थिति समाप्त होगी। आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी कार्यों में भाग्य साथ देगा। शरीर सकारात्मक ऊर्जा से खिल उठेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारों को लेकर विवाद हो सकते हैं। भू-भवन खरीदते समय उसकी वैधता का ध्यान रखें। प्रणय व यात्रा संदर्भों में एहतियात की जरूरत रहेगी।
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग चमेली।
 
दांपत्य जीवन विकास कार्यों की तरफ अग्रसर रहेगा। आय के स्रोत विकसित होंगे। सप्ताह के मध्य भाग में सरकारी कर्मियों के ढीलेपन व लापरवाही से कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद उभर सकते हैं। अनावश्यक बातों व क्रोध से बचें। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: प्राप्त होगी। प्राकृतिक सौंदर्यों का आनंद उठाने के योग रहेंगे।
 
कर्क
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग नीला।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। स्वजनों के मध्य जरूरी मामलों की बैठक होगी। सामाजिक पहचान का दायरा बढ़ेगा। कुछ मामलों में धनाभाव की स्थिति हो सकती है। चिकित्सीय विज्ञान व तकनीक के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भू-जायदाद के अदालती विवाद गहरा सकते हैं। किसी सगे-संबंधी या मित्र से संबंधित कोई अच्छी खबर मिलेगी। 
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग जामुनी।
 
स्वास्थ्य मामलों में बेहतर प्रगति होगी। शरीर सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगा। कार्य करने का तजुर्बा अधिकारियों से तालमेल बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग विद्यमान रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुख-संतोष के साथ बीतेगा। भवन निर्माण की आकांक्षा पूर्ण होगी। सप्ताह के मध्य भाग में अर्थ व भू-संदर्भों में अचानक भागदौड़ हो सकती है। धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। 
 
कन्या
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नीला।
 
इस सप्ताह आर्थिक उन्नति की ओर दौड़ेंगे। अचानक ही धनलाभ के बंद रास्ते खुलेंगे। रक्तचाप व हृदय रोगों से निजात मिलेगी। नियमित आहार-व्यवहार से स्वास्थ्य खिल उठेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बैंकिंग, बीमा, अध्यापन के क्षेत्रों में श्रेष्ठ सफलता का सम्मान प्राप्त होगा। जीवनसंगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन सफल रहेगा। मांगलिक आयोजनों के योग रहेंगे।
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सूचना प्रौद्योगिकी व चिकित्सीय विज्ञान के क्षेत्रों में रोजगार के प्रयास सफल रहेंगे। बदलते राजनीतिक समीकरणों से पुराने मामलों की फाइलें पुन: खुल सकती हैं। सहयोगियों से तालमेल बनाए रखें। कोई जाना-पहचाना व्यक्ति समय की नजाकत का फायदा उठा सकता है। आय के स्रोत विकसित रहेंगे। सप्ताहांत में जीवनसाथी व माता-पिता के स्वास्थ्य की समस्याएं हल होंगी।
 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
सप्ताह के मध्य भाग से ही आर्थिक प्रगति के संकेत प्राप्त होंगे। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी स्नेही मित्र के सहयोग से अनूठा शैक्षिक साहित्य प्राप्त होगा। अर्थ संदर्भों की सफलता से नया जोश व जज्बा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी कर्मी से अनावश्यक रौब जमाना हानिप्रद हो सकता है। अनावश्यक बातों में उलझने से बचें। मंगलमय कार्य संपन्न होंगे।
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग लाल।
 
इस सप्ताह पारिवारिक विवादों का निपटारा बड़े अच्छे ढंग से होगा। कार्यक्षेत्र में सेवा के अच्छे प्रदर्शन का सर्वोत्कृष्ट पुरस्कार मिलेगा। भौतिक सुविधाओं से गृहस्थी को सजाने में सफल रहेंगे। जरूरी कार्यों में धनाभाव की स्थिति आड़े नहीं आएगी। जीवनसाथी के सहयोग से कलात्मक कार्यों को अंजाम देंगे। शैक्षिक व व्यावसायिक यात्रा के लाभकारी योग रहेंगे।
 
मकर
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग हरा।
 
आय के स्रोतों से अच्छा लाभ मिलेगा। लेन-देन के मामलों में फंसी पूंजी पुन: प्राप्त होगी। नियमित दिनचर्या से लगाव बढ़ेगा। माता-पिता व बंधुजनों से तालमेल रहेगा। धर्म कार्यों के संचालन में किसी हमउम्र का उत्तम सहयोग मिलेगा। शैक्षिक व आर्थिक यात्रा के योग विद्यमान रहेंगे। जीवनसाथी के मध्य कुछ मामलों को लेकर तनाव हो सकते हैं। उग्र होने से बचें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
 
संपत्ति, सौंदर्य, वित्त व बैंकिंग के क्षेत्रों में उन्नति रहेगी। विक्रय लक्ष्य हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। शिक्षण कार्यों की सक्रियता का लाभ बच्चों व परिवार को देने में सफल रहेंगे। जीवनसंगिनी के सहयोग से गृहस्थ जीवन हंसता-मुस्कुराता रहेगा। प्रणय व स्वास्थ्य मामलों में सप्ताहांत में गिरावट की आशंका रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा।
 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग हरा।
 
स्वजनों से उत्तम सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति के विवाद हल होंगे। कला, साहित्य व लेखन के कार्यों में प्रगति रहेगी। फिल्म उद्योगों में नई पहचान बनाने हेतु मेहनत अपेक्षित रहेगी। पारिवारिक जीवन का आनंद मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग विद्यमान रहेंगे। कीमती समान व बड़ी पूंजी में किसी अजनबी की नजर लग सकती है। सावधानी रखें।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (03 मार्च, 2026)

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

अगला लेख