Hanuman Chalisa

12 मई 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। यात्रा में सावधानी रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मेहनत अधिक होगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य रखें। दूसरों की बातों में न आएं। स्वयं निर्णय लें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही अटके काम पूरे होंगे। असहाय लोगों की मदद करने की इच्छा रहेगी। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक मित्रों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्र व रिश्तेदारों के स्वागत का अवसर प्राप्त होगा। व्यय होगा। अच्छे समाचारों की प्राप्ति होगी। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। नए मित्र बनेंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। धनार्जन होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई लंबी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। क्लेश होगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से तनाव रह सकता है। अप्रत्याशित घटना घट सकती है। चिंता रहेगी। दूसरों पर विश्वास न करें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान दें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं। दूसरों की सहायता करने से मानसिक संतुष्टि रहेगी। मनोरंजन का समय मिलेगा। मित्रों व परिवार के सदस्यों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। अपना सामान संभालकर रखें। चोट व रोग से बचें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : असहाय तथा जरूरतमंदों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। धनार्जन होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी अनहोनी की शंका रहेगी। किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी। आय बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। स्वास्थ्य नरम रह सकता है। विवाद में हिस्सा न लें। नकारात्मकता रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय में अधिक ध्यान दें। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्थायी संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ हो सकता है। उन्नति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बने रहेंगे। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। लापरवाही न करें।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। आय में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

ALSO READ: साप्ताहिक राशिफल : कैसे होंगे आने वाले 7 दिन
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

जून में होने वाला है सबसे शुभ ग्रह का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के पलट जाएंगे दिन

बैठे-बैठे पैर हिलाना शुभ या अशुभ? ज्योतिष में छिपे हैं ये 5 बड़े संकेत

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख