Hanuman Chalisa

आज सेहत का ध्यान रखें ये राशियां, जानिए विजयादशमी के सितारे क्या लाए हैं आपके लिए

Webdunia
ALSO READ: 15 अक्टूबर 2021: विजयादशमी आज, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें अपनी राशि

आज के तारे-सितारे-राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध, मंगल कन्‍या राशि में हैं। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि और चंद्रमा मकर राशि में गोचर में चल रहे हैं। बुध, गुरु और शनि वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है।
 
राशिफल-
मेष-किसी भी नए काम की शुरुआत खासकर व्‍यवसायिक पर ध्‍यान देना चाहिए। अभी रोक कर रखें। एक-दो दिन बाद उस पर सोचें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम है। थोड़ा धैर्य से काम करें। सही हो जाएगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
 
वृषभ-यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चल रहे हैं। हो सके तो यात्रा न करें। भगवान शिव के मंदिर में कोई भी सफेद वस्‍तु किसी को दान करना आपके लिए अच्‍छा होगा।
 
मिथुन-स्थिति जोखिम भरी है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक है लेकिन प्रेम और स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चल रहा है आपका। थोड़ा सा बचकर पार करें। बस शनिदेव की अराधना करते रहें।
 
कर्क-स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है लेकिन जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान दें। बस ये समय निकल जाएगा। कुछ घंटों की बात है। लौह निर्मित वस्‍तु का दान करना उचित रहेगा।
 
सिंह-शत्रुओं पर दबदबा आपका बना रहेगा। थोड़ा डिस्‍टर्ब जरूर रहेंगे लेकिन दबदबा कायम रहेगा, शत्रुओं पर। बहुत परेशान न हों। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम मध्‍यम, संतान मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा है। शनितत्‍व का दान करते रहें। आपके लिए सही रहेगा।
 
कन्‍या-स्थिति गर्माहट भरी है। चिड़चिड़ापन बना हुआ है। प्रेम, संतान, स्‍वास्‍थ्‍य सबको लेकर चिड़चिड़ापन है। व्‍यापार धीरे-धीरे चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
 
तुला-घर की चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। मां और स्‍वयं के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। कोई भी नीली वस्‍तु पास रखें। अच्‍छा रहेगा।
 
वृश्चिक-पराक्रम साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। कुछ अपने, कुछ पराए साथ देंगे। व्‍यापार सही चलेगा। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम चल रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलेंगे। भगवान शिव की अराधना करते रहें।
 
धनु- रिश्‍तेदारों, कुटुम्‍बीजनों और स्‍वजनों से वाणी पर नियंत्रण रखकर बात करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, नेत्र या मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चलेगा। मां काली की आराधना करते रहें।
 
मकर-स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। अंत में परिणाम सही आएगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यवसाय मध्‍यम है। सफेद वस्‍तु या कोई खुशबू वाला पदार्थ काली मंदिर में अर्पित करना अच्‍छा रहेगा।
 
कुंभ-समय अच्छा है...लाभ उठाएं..खुशियां द्वार पर दस्तक देंगी...मनचाही मुराद पूरी होगी। मित्रों से मेल मिलाप होगा। सुस्वादु भोजन मिलेगा। धन आगमन के संकेत है...मान सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा मिलेगी। 
 
मीन-स्‍वास्‍थ्‍य थोड़ा समस्‍याग्रस्‍त है। बहुत कम दिनों की बात है लेकिन अभी थोड़ी सी दिक्‍कत है। नौकरी में विवाद या खट्टापन दिख रहा है। अपनी अकड़ को त्यागें और विनम्र बनें। संतान के भी स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव की आराधना करते रहें। सब अच्‍छा होगा।
ALSO READ: आज है दशहरा, विजयादशमी पर्व पर रावण दहन मुहूर्त सहित विशेष सामग्री एक साथ

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Guru Pushya Yoga 2026: 21 मई 2026 को बनेगा गुरु-पुष्य योग का शुभ संयोग, जानें क्यों हैं खास

Adhika Maas 2026: 17 मई से पुरुषोत्तम मास, ज्येष्ठ अधिकमास में पुण्य लाभ कैसे पाएं और क्या टालें?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख