सोमवार, 18 मई 2020 : मेष राशि को मिलेंगे अप्रत्याशित लाभ के योग, पढ़ें 11 राशियों के हाल

Webdunia
* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। अज्ञात भय सताएगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन मिल सकता है। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। व्यवस्था करने में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय में धीरज रखना होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बेवजह विवाद हो सकता है। फालतू खर्च होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। शत्रुओं का पराभव होगा। नई योजना बनेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। किसी संत का आशीर्वाद मिल सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में मातहतों का साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। संतान पक्ष से चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। बेवजह विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। मानसिक बेचैनी रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। भागदौड़ रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। जल्दबाजी न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी। आय में वृद्धि होगी। बिगड़े काम बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। सुख के साधन जुटेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : राज्यभय रहेगा। विवाद से बचें। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। भूमि, भवन, फैक्टरी व दुकान आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार मिलेगा। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ अधिक होगी। घर में वृद्धजनों की चिंता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है। विवाद न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों का प्रयोग करने से बचें। किसी अपने का व्यवहार ही समझ नहीं आएगा। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी हो सकती है। किसी भी बड़े निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। नकारात्मकता में वृद्धि होगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व रोग से बाधा संभव है। थोड़े प्रयास से ही काम बनेंगे। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर सुखमय जीवन व्यतीत होगा। उत्साह रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के संबंधियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।  आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा की योजना बनेगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में तनाव रह सकता है। कुबुद्धि हावी रहेगी। चोट व रोग से बचें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

ALSO READ: बलराम के हल की यह कथा आपको भी पता नहीं होगी

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख