19 मई 2019 का राशिफल और उपाय

पं. उमेश दीक्षित
* आज क्या करें कि दिन शुभ हो, पढ़ें सरल उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : हित शत्रुओं से सावधान रहें। विवाद में हिस्सा न लें। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। क्रोध व उत्तेजना से काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाद में हिस्सा न लें, बात बिगड़ सकती है। कुंआरों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। किसी तरह के मामले में अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे। मनोरंजन के साधन मिलेंगे।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रकार से धनहानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय के मामले में भाग्य अनुकूल रहेगा। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : धनलाभ के अवसर सहज ही प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवेक से कार्य करें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आराम व मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। हितशत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। विवाद से बचें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी भी प्रकार से धनहानि के योग हैं। अत: सावधान रहें। शारीरिक कष्ट के प्रति लापरवाही न करें। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। बाहर जाने का मन करेगा। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। विवाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : पारिवारिक चिंता रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से पूरे होंगे। मनोरंजक यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह की बहस से बचें। क्लेश हो सकता है। उतावलेपन से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को तूल न दें। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आराम का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा व पराक्रम में वृद्धि होगी। असहाय लोगों की सहायता करने की इच्‍छा पूर्ण हो सकती है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। मित्रों के साथ जीवन सुखमय व्यतीत होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बना सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी लंबे समय से अटके काम के पूरे होने के योग हैं। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

ALSO READ: जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (15 से 21 मई 2019 तक)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

Budh margi: बुध के मार्गी होने पर इन राशियों की नौकरी में होगा प्रमोशन

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अब कब लगने वाले हैं चंद्र और सूर्य ग्रहण, जानिये डेट एवं टाइम

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ, जानें 26 अप्रैल का भविेष्यफल

26 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

26 अप्रैल 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख