4 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी
* गुरुवार, 4 जुलाई 2019 का राशिफल
 
मेष राशि-
 
आज का राशिफल- आज आपके मन में अति आत्मविश्वास रहेगा, परंतु विवेक से काम लें, क्योंकि कोई ऐसी घटना हो सकती है जिससे आपका आपका मन दुखी हो जाएगा। आप आज के दिन अधिक सावधानी रखें, क्योंकि किसी से अधिक विवाद भी हो सकता है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ सों सोमाय नम:'।
 
वृषभ राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ है, परंतु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अकस्मात धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं। पहले के समय में जो पैसा लगाया है, उसमें भी लाभ मिलने की संभावना है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ बुं बुधाय नम:'।
 
मिथुन राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है, परंतु स्त्री जाति से सहयोग मिलने के योग बनते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के रोजगार को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता के लिए भी आप चिंतित रहेंगे, परंतु किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कुछ व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
 
उपाय मंत्र- ह्रीं महालक्ष्म्यै नम:'।
 
कर्क राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सम्मान करें। माता से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, अत: अपनी वाणी पर संयम रखें। स्थायी संपत्ति के विवाद में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में शुभ संकेत हैं। अपने से बड़े अधिकारी से तालमेल अच्छा रहेगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ नम: शिवाय'।
 
सिंह राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है, परंतु वाहन अधिक सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खून की कमी या जोड़ों की परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में निर्णय सोच-समझकर लें।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'।
 
कन्या राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन आपके लिए शुभ है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आय बढ़ने से मन में आत्मविश्वास उत्पन्न होगा। परिवार के साथ प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान के लिए अच्छा समय है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ बुं बुधाय नम:'।
 
तुला राशि
 
आज का राशिफल- आपका दिन शुभ है। संपत्ति में वृद्धि के योग बनते हैं। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के योग बनते हैं। धार्मिक कार्य का आयोजन होने के योग बनते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनते हैं।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ शुं शुक्राय नम:'।
 
वृश्चिक राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। धार्मिक कार्यों में रुचि उत्पन्न होगी। धार्मिक यात्रा के योग भी बनते हैं। संतान की चिंता रहेगी। संतान के करियर के लिए अधिक परिश्रम करेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'।
 
धनु राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन अधिक शुभ नहीं है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साझेदारी में भी वर्तमान समय में सामंजस्य बनाकर चलें, क्योंकि साझेदारी में भी तकलीफ आ सकती है।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'।
 
मकर राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। वर्तमान समय में कई कार्यों की रूपरेखा बनेगी। कई प्रकार से आय प्राप्त करने के साधन बनेंगे। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ नम: शिवाय'।
 
कुंभ राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधिक क्रोध न करें, ब्लडप्रेशर बढ़ सकता है। क्षमता से अधिक कार्य करने के कारण थकावट महसूस होगी। संतान का प्रभाव अधिक रहेगा, अत: सामंजस्य बनाकर कार्य करें। संतान की सलाह आपके लिए भाग्यवर्धक होगी। आय के साधनों में व्यापक दृष्टिकोण बनेगा।
 
उपाय मंत्र- ॐ सूर्यपुत्राय नम:'।
 
मीन राशि
 
आज का राशिफल- आज का दिन शुभ है। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। संतान की प्रगति का समय है। ऐसे समय में बच्चों से मित्रवत व्यवहार करते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करें। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का संतान के प्रति झुकाव अधिक रहेगा। माता की सलाह लें, लाभ प्राप्त होगा।
 
उपाय मंत्र- 'ॐ सों सोमाय नम:'।
 
ALSO READ: नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका

अगला लेख