Hanuman Chalisa

अक्टूबर 2015 : जानें अपना मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
* अक्टूबर माह का राशि अनुसार भविष्यफल 


 
मेष : धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा एवं आय के साथ सम्मान वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा एवं हर कार्य समय पर संपन्न होगा। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी एवं यश की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञों के पदलाभ का समय है।

अक्टूबर माह के शुभ एवं कल्याणकारी योग जानिए
क्या आपका बर्थ डे अक्टूबर में है, जानिए कैसे हैं आप
अक्टूबर माह के शुभ मुहूर्त जानिए
 
 


 


वृषभ : धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा एवं धन की आवक कुछ मध्यम रह सकती है। विवादित मामलों में भी परेशानी आने की संभावनाएं हैं। अनजान लोगों से भी परेशान हो सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
 


 


मिथुन : यह समय अत्यंत व्यस्तता से भरा हुआ रहेगा। विवादों का अंत होगा एवं नई उपलब्धियां प्राप्त करेंगे तथा अपने कुशल प्रशासन से सभी की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। वाहन आदि खरीदने का मन बनेगा एवं कार्यों में भी गति आएगी।
 
 


 


कर्क : विचार कर कार्य नहीं करने से कार्यों में बदलाव होगा एवं एक ही कार्य को कई बार करना पड़ सकता है अत: सावधानी बनाए रखें एवं वरिष्ठों का सहयोग लेते रहें। उनकी सलाह को नजरअंदाज नहीं करें। माह मध्य में आत्मविश्वास बढ़ेगा एवं फिर किसी परेशानी का सामना नहीं होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी एवं विरोधियों को परास्त करने में सक्षम होंगे। संगठनात्मक रूप से मजबूत होंगे एवं दिनचर्या अनियमित हो सकती है। धार्मिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में समारोह होंगे।
 
 


 


सिंह : अंत:ज्ञान विकसित होगा एवं दूसरों की आवश्यकता को तुरंत भांप लेंगे। मदद करने की तत्परता रहेगी। चंद्रमा आर्थिक सफलताएं दिलाएगा। अटके कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। माह के अंत में आत्मविश्वास में मजबूती आएगी एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
 


 


कन्या : माह के आरंभ में आर्थिक तंगी रह सकती है किंतु शेष समय में आय में सुधार आएगा। किसी भी कलह से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें तथा तटस्थ रहें। विरोधी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। झूठे शुभचिंतकों से भी बचें। माह का अंत शानदार रहेगा एवं सभी चिंताओं से मुक्त करने वाला होगा।
 
 

 


तुला : जायदाद में वृद्धि करने के विचार बनेंगे, जो कि शीघ्र अमल में लाने का मौका भी मिलेगा। धन की आवक उत्तम बनी रहेगी। संबंधियों से मेल-मिलाप होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा एवं संतान से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। विश्वसनीय लोगों को साथ में रखें, क्योंकि कारोबार में विवाद हो सकता है।
 
 


 


वृश्चिक : रुझान कुछ विपरीत कार्यों की ओर हो सकता है, इससे सावधान रहें एवं सही कार्यों की ओर अग्रसर हों। प्रतिद्वंद्वी से कड़ी टक्कर का सामना कर पड़ सकता है किंतु विजय आपकी ही होगी। इस महीने में लिए गए निर्णय संतुष्टि प्रदान करने वाले होंगे एवं यह समय आपके लिए सफलतादायक रहेगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा।
 
 


 


धनु : शुरुआत मध्यम हो सकती है किंतु आगे पूरे समय आपको बेहतर परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। सही वक्त पर लिए गए निर्णयों से विरोधियों को पराजित करने में सफल होंगे एवं मित्रों से मुलाकात होगी। स्थगित किए गए कार्यों को पूर्ण करने के हालात निर्मित होंगे। परिवार की स्थिति सुदृढ़ होगी।
 
 


 


मकर : माह की शुरुआत में आशानुरूप सफलता मिलने में संदेह रहेगा एवं प्रत्येक कार्य में विलंब एवं अस्थिरता महसूस करेंगे। आगे के दिनों में सुधार होने से आप मनवांछित तरीके से अग्रसर हो पाएंगे। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। महीने के अंत में व्यस्तता अधिक रहेगी।
 
 

 


कुंभ : संतान के साथ वैचारिक कलह हो सकती है एवं इस माह में कार्यस्थान का वातावरण पक्ष में रहने की संभावनाएं नहीं हैं। सही होने पर भी प्रताड़ित होना पड़ सकता है। विश्वसनीय लोगों की सलाह पर ध्यान दें। उपयोगी कार्यों को प्राथमिकता से निपटा लें। कार्यस्थल पर चौकन्ना रहना उचित होगा।
 
 

 


मीन : आत्मनिर्भरता रहेगी एवं संपर्कों का लाभ मिलेगा। चुनौतियों से निपटने में सफलता मिलेगी तथा मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। घर के आंतरिक मामलों को दूसरों के सामने प्रकट नहीं करें। न्यायालयीन मामलों एवं जमीन संबंधी मामलों में सफलता मिलने के साथ संतान का सहयोग मिलेगा।


 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (27 मई, 2026)

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य