आपका जन्म 16 से 23 अगस्त के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी
दुनिया में ज्यो‍तिष की कई तरह की धारणाएं प्रचलित हैं। तार्किक रूप से आप इनके सही या गलत होने को सिद्ध नहीं कर सकते हैं फिर भी लोगों की इनमें रुचि है। भारत में बारह और पश्‍चिम में चौदह राशियों के अस्तित्व को मान्यता है जबकि राशिपथ पर और भी राशियां होती है। राशियों को लेकर कुछ रोचक जानकारी की सीरीज में इस बार प्रस्तुत है चौदहवीं राशि हाइड्रा।
 
 
1.यदि आपका जन्म 16 से 23 अगस्त के बीच हुआ है तो आपकी राशि हाइड्रा है। हाइड्रा तारा मंडल को हिंदी में समुद्री नाग कहते हैं। यह राशि सिंह और कन्या राशि के बीच स्थिति है।
 
 
2.ग्रीक माइथोलॉजी के अनुसार हर्क्युलिस ने हाइड्रा नामक समुद्री नाग को परास्त किया था। हाइड्रा के कई सिर थे और किसी भी सिर को काटने पर उसकी जगह दूसरा सिर उग जाता था। किंवदंतियों के अनुसार हर्कुलिस द्वारा किए गए बारह पराक्रमों में से एक हाइड्रा का वध भी माना जाता है।
 
 
3.यदि आपका जन्म इस राशि में हुआ है तो आप सौंदर्यशास्त्री और कामुक व्यकित्व के धनी हैं। आप सिर्फ अपने ही नियमों से चलने वाले व्यक्ति हैं। समाज या दूसरों के नियमों को नहीं मानते हैं।
 
 
4.आप सहिष्णु हैं, लेकिन आपके साथ कोई गलत करता है तो आपका निर्दयी रूप प्रकट हो जाता है। आप व्यर्थ की बातों में अपना समय बर्बाद नहीं करते बल्कि जीवन को भरपूर जीने के लिए हर तरह के उपक्रम करते हैं। कहना चाहिए की आप चर्वाकवादी हैं।
 
 
5.आप विलासितापूर्ण जीवन में भरोसा करते हैं। गरीबी आपको छू भी नहीं सकती। लेकिन यह ज्यादा देर तक नहीं चल सकता। यदि आपमें नैतिक बल नहीं है तो उम्र के मध्यकाल में लोग आपका पतन होते हुए देखेंगे और खुश होंगे।
 
 
6.आपके लिए जरूरी है कि आप अनुशासन और विनम्रता से रहें। लोगों की कद्र करें। सफलता के लिए जरूरी है कि आप समय का प्रबंधन करना सीखें, क्योंकि आपका ज्यादातर वक्त दोस्तों के साथ गपशप करने में ही गुजर जाता है। कार्य के महत्व को समझे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख