Hanuman Chalisa

बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय, 4 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

WD Feature Desk
सोमवार, 30 जून 2025 (15:28 IST)
guru uday ka fal 2025: इस वक्त बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में अतिचारी गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति ग्रह पीछले माह 09 जून 2025 को मिथुन राशि में अस्त हो गए थे जो अब 09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर उदित हो रहे हैं। गुरु के उदय होने से 4 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। बृहस्पति आयु, सुख, संतान, शिक्षा, धर्म-कर्म, धन-धान्य और विवाह आदि के कारक माने गए हैं। 
 
1. वृषभ राशि: आपकी कुंडली के आठवें तथा ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध का दूसरे भाव में उदय हो रहा है। यह धन का भाव है। ऐसे में धन संबंधी आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपकी आमदनी में यदि किसी प्रकार की कोई रुकावट आ रही थी, तो अब वह दूर होगी। घर परिवार में चली आ रही समस्याएं दूर होगी। नौकरी और व्यापार में इनकम में बढ़ोतरी होगी। निवेश से भी लाभ होगा। 
 
2. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के सप्तम और कर्म भाव के स्वामी का आपके लग्न भाव यानी प्रथम भाव में उदय होगा। इससे यदि नौकरी नहीं होगी तो मिलने के चांस बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। कारोबारी हैं तो मुनाफा कमाने में सफल होंगे। विवाह के संबंध में चल रही बातें आगे बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन की परेशानी दूर हो सकती है।
 
3. सिंह राशि: आपकी कुंडली के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी का लाभ भाव में उदित होगा। ऐसे में, आपको लाभ होगा यानी काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में अधिक लग सकता है। प्रेम प्रसंग में भी अच्छा माहौल रहेगा। सभी तरह के रिश्तों में मजबूती देखने को मिलेगी। खासकर ससुराल पक्ष से रिश्ता मजबूत होगा।
 
4. तुला राशि: आपकी कुंडली के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी बृहस्पति का आपके भाग्य भाव में उदय होगा। भाग्य भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छे परिणाम देने वाला माना जाता है। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान से संबंधित मामले में खुशखबरी मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा।। पड़ोसियों के साथ आपके रिश्तों में सुधरेंगे। पिता, दादा या इनके समान व्यक्तियों का सहयोग आपको मिलेगा। इसी के साथ ही कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख