Hanuman Chalisa

17 अगस्त तक कर्क राशि में है सूर्य, 12 राशियों में से किस राशि के लिए है शुभ

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (12:02 IST)
Surya gochar karka sankranti : 16 जुलाई 2022 शनिवार की रात को सूर्य कर्क राशि में गोचर करने के बाद अब वह 17 अगस्त तक कर्क में रहने के बाद सिंह में गोचर करेगा। तब तक के लिए 12 राशियों पर उसका शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। आओ जानते हैं कि आपकी राशि पर कैसा रहेगा कर्क के सूर्य का प्रभाव।
 
1. मेष राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में होगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। सुख समृद्धि बढ़ेगी। हालांकि आपके क्रोध में इजाफा हो सकता है।
 
2. वृषभ राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापार में सफलता अर्जित कर सकते हैं। आप अपने निर्णय पर टिके रहेंगे। साहस और आत्म विश्‍वास बढ़ेगा। 
 
3. मिथुन राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के दूसरे भाव में होगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतनववृद्धि के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ वाद विवाद से बचें।
 
4. कर्क राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के प्रथम भाव यानी लग्न भाव में होगा। इससे आपके स्वभाव में बदलाव आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों की वेतन वृद्धि होगी। व्यापार में सक्रियता बढ़ेगी और लाभ कमाएंगे। आपको अपने उग्र स्वभाव कर कंट्रोल रखना होगा। 
 
5. सिंह राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में सूर्य का गोचर विदेश से लाभ प्राप्त करने के योग बनाएगा। हालांकि व्यापारियों को सावधान रहने की जरूरत है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा।
6. कन्या राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के एकादश यानी 11वें भाव में हो रहा है। इस दौरान आमदानी में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में नई योजनाएं बनेगी। परिवार में भी मान सम्मान बढ़ेगा और खुशियों का माहौल बनेगा। 
 
7. तुला राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में हो रहा है। नौकरी हो या व्यापार दोनों ही में आप उन्नति करेंगे। करियर में भी सफलता मिलेगी। पिता से संबंध अच्‍छे रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे।
 
8. वृश्चिक राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के नवम 9वें भाव में हो रहा है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी के नए अवसार प्राप्त होंगे। व्यावसायिक वसायिक उद्देश्य से भूमि या भवन में निवेश कर सकते हैं।
 
9. धनु राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के अष्‍टम यानी 8वें भाव में होगा। अचानक से लाभ और हानि की संभावना है। अत: व्यापार में सोच समझकर ही निवेश करें। नौकरी में भी सतर्क रहें। घटना दुर्घटना से बचना होगा। हालांकि शोधकार्य में करियर बना रहे लोगों को सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
 
10. मकर राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव में सूर्य का गोचर दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर प्रभाव डालेगा। अत: थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरी में भी यह मिलाजुला असर वाला सिद्ध होगा। परिवार में किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचें।
 
11. कुंभ राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि के छठे भाव में हो रहा है। बीमारी से छुटकारा मिलेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे। मुकदमेबाजी में सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यापार में मिलाजुला प्रभाव रहेगा।
 
12. मीन राशि : सूर्य का गोचर आपकी राशि पांचवें भाव में होगा। शिक्षा और संतान के साथ करियर पर इसका प्रभाव रहेगा। हालांकि नौकरी या व्यापार में उतार-चढ़ाव भरी स्थिति रहेगी। हालांकि छात्रों और शिक्षकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

27 May Birthday: आपको 27 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ज्योतिष विश्लेषण: जून माह में कैसा रहेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिदृष्य

जून 2026 में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए क्या कहता है ज्योतिष

Purnima date 2026: अधिकमास की पूर्णिमा का व्रत रखने का क्या है महत्व, जानिए पूजा मुहूर्त और विधि

अगला लेख