Festival Posters

मंगल देव 17 जनवरी को वृश्चिक से धनु में करेंगे प्रवेश, किसे मिलेगी खुशी, किसे होगा क्लेश

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (12:55 IST)
Mangal Gochar 2022: मंगल का राशि परिवर्तन बहुत महत्व रखता है। इससे सभी राशियां प्रभावित होती हैं। मंगल इन दिनों वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 16 जनवरी की रात को मंगल करेंगे धनु राशि में प्रवेश। मंगल पौष शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 15, 16 जनवरी 2022 दिन शनिवार, रविवार की रात 12:55 बजे से धनु में प्रवेश करेगा, जहां फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी 25 फरवरी दिन शुक्रवार को शाम 6 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
 
 
1. मेष राशि जनवरी माह 2022 (Aries zodiac sign 2022) : मेष राशि के लिए यह गोचर उत्तम रहेगा, क्योंकि मंगल आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मजबूती आएगी। व्यापारी हैं तो यह समय पेंडिंग कार्यों को निपटाने और जोखिम लेने का है। नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी तो खुश रहेंगे। छात्र हैं तो अपने प्रोजेक्ट निपटा लें अन्यथा बाद में समस्या खड़ी हो जाएगी। पिता की सेहत का ध्‍यान रखने की जरूरत है।
 
2. वृषभ राशि जनवरी माह 2022 (Taurus zodiac sign January 2022) : मंगल आपकी राशि के आठवें भाव में प्रवेश करेगा। वृषभ राशि के लिए कुछ रुकावट आ सकती है। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके लिए मंगल की रुकावट नजर आ रही है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके सहकर्मी आपका अहित कर सकते हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है।। घटना और दुर्घटना से बचकर रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
 
3. मिथुन राशि जनवरी माह 2022 (Gemini zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। यह दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार पर असर डालेगा। हालांकि आप अपने कार्यक्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। करियर के लिए भी यह गोचर सकारात्मक है। आर्थिक तौर पर आपको कुछ उतार और चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिए यह गोचर ठीक नहीं है अत: आप खानपान पर ध्यान रखें।
 
4. कर्क राशि जनवरी माह 2022 (Cancer zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के छठे भाव में गोचर करेगा। आपके शत्रु परास्त होंगे और सेहत भी अच्‍छी बनी रहेगी। नौकरी और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। कारोबारी हैं तो व्यापार में ऊंच-नीच देखने को मिल सकती है। आपके अपने व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। संयम से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी।
 
5. सिंह राशि जनवरी माह 2022 (Leo zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के पांचवें भाव में गोचर करेगा। शिक्षा, संतान और रिश्‍तों पर इसका प्रभाव रहेगा। करियर में उन्नती होगी। संतान सुख मिलेगा। रिश्तों को लेकर अच्छा माहौल बनाने का प्रयास करें। यदि कारोबारी हैं तो यह माह आपके लिए अच्‍छा है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा आराम मिलेगा और कार्यस्थल पर शांति का माहौल रहेगा। सेहत को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है।
 
6. कन्या राशि जनवरी माह 2022 (Virgo zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। यह गोचर थोड़ा कठिनाइयों वाला है। आपको माता पिता का ध्यान रखना होगा। किसी से व्यवहार करते वक्त सावधानी रखें क्योंकि धोखा होने की संभावना है। हालांकि आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप शांत रहे और वाद विवाद से दूर रहें।
7. तुला राशि जनवरी माह 2022 (Libra zodiac sign January 2022) : मंगल आपकी राशि के तीरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान कोई भी कार्य करते वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है। हालांकि आपका मनोबल ऊंचा रहेगा और आप सफल भी होंगे। भाई बहनों से संबंध बनाकर रखें और अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएं। नौकरी और व्यापार में अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे।
 
8. वृश्चिक राशि जनवरी माह 2022 (Scorpio zodiac sign Horoscope 2022) : मंगल आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। समझदारी से काम लेना होगा, अन्यथा आपकी किसी बात से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं। कारोबारी हैं तो यह गोचर उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह गोचर चुनौतीभरा है। ससुराल वालों से संबंध बनाकर रखें।
 
9. धनु राशि जनवरी माह 2022 (Sagittarius zodiac sign January 2022) : मंगल आपकी राशि के लग्न भाव में गोचर करेगा। स्वभाव में उग्रता बढ़ेगे। करियर, नौकरी और व्यपार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। विवाहित लोगों को अपनी पत्नी और मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
10. मकर राशि जनवरी माह 2022 (Capricorn zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत का ध्यान रखना होगा। व्यापारी हैं तो इस माह व्यापार में घाटे की आशंका है। नौकरीपेशा हैं तो यह समय चुनौतीभरा होगा, कोई आपकी छवि खराब कर सकता है।
 
11. कुंभ राशि जनवरी माह 2022 (Aquarius zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। यह गोचर नौकरी, करियर और व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम लाएगा। नौकरी में सहकर्मी और वरिष्ठों से अच्‍छे संबंध बनेंगे। व्यापर में नए और अच्‍छे सौदे हो सकते हैं। हालांकि आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। 
 
12. मीन राशि जनवरी माह 2022 (Pisces zodiac sign 2022) : मंगल आपकी राशि के दसवें भाव में गोचर करेगा जो करियर में अचानक उन्नती देगा और नौकरी में पदोन्नति के योग बनाएगा। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभकारी है। इस दौरान आप अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। लंबी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। हालांकि आपको किसी के भी साथ वाद-विवाद से बचना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर, 2025: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Margashirsha Amavasya 2025: आपका जीवन बदल देंगे मार्गशीर्ष अमावस्या के ये 8 कार्य, हर समस्या का होगा समाधान

Mulank 1: मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2026 का भविष्य?

Budh in tula rashi: बुध का तुला राशि में वक्री गोचर: 3 राशियों को मिलेगी विशेष सौगात

अगला लेख