मंगल वृष राशि में, कन्या, सिंह और कर्क इन 3 राशि को होगा क्या लाभ

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (14:37 IST)
Mars transit in taurus 2022 : मंगल ग्रह इस वक्त 10 अगस्त से ही वृषभ राशि में गोचर कर रहा है, जहां व कुल 68 दिनों तक भ्रमण करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन से अंगारक नामक अशुभ योग भी समाप्त हो गया है। मंगल ग्रह हमारे जीवन में सीधा प्रभाव डालता है। ऐसे में जानते हैं कि कौनसी 3 राशियों को इससे मिलेगा लाभ। 
 
1. कर्क राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में मंगल का प्रवेश लाभकारी है। नौकरीपेशा हैं तो आपकी सराहना होगी, प्रमोशन मिलेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। छात्रों के लिए भी अच्‍छा समय है। मंगल आपकी इच्छाओं को पूर्ण करेगा। रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग या डिफेंस आदि क्षेत्रों में कार्यरत हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे। पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
 
2. सिंह राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में मंगल का परिवर्तन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। व्यापार का विस्तार होगा। प्रॉपर्टी बनेगी। छात्रों के लिए समय अच्‍छा है। माता की ओर से सहयोग मिलेगा। आधिकारिक पदों पर नए अवसर मिलने के योग बनेंगे। डॉक्टरी, रियल एस्टेट और सेना से जुड़े हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
3. कन्या राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में मंगल का गोचर अचानक लाभ प्रदान करेगा। हालांकि खर्चों को भी बढ़ा सकता है और सभी की सेहत का ध्यान रखना होगा। खासकर माता की सेहत का ध्यान रखें। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता या गुरु की ओर से लाभ प्राप्त होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

केरल के हिंदुओं के त्योहार विषु कानी की विशेष जानकारी

एसी और कूलर के बगैर गर्मी में घर को कैसे बनाए रखें ठंडा, जानिए खास उपाय

अक्षय तृतीया कब है, जानिए खरीदारी के शुभ मुहूर्त

ईसाई धर्म: पाम संडे कब है, क्या करते हैं इस दिन

मेष संक्रांति कब है क्या है इसका महत्व, क्या करते हैं इस दिन?

सभी देखें

नवीनतम

April Horoscope 2025: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अप्रैल के नए हफ्ते का साप्ताहिक भविष्‍यफल

Aaj Ka Rashifal: 13 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

13 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

13 अप्रैल 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

सूर्य का मेष में गोचर 2025, 4 राशियों के लिए रहेगा अशुभ समय

अगला लेख