मई 2015 : जानिए 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
मई 2015 : राशि अनुसार मासिक भविष्यफल
 

 
मेष : यह समय पद में वृद्धि के साथ अत्यधिक थकान प्रदान करने वाला होगा। स्वास्थ्य लाभ होने के साथ नए कार्य भी करने पड़ सकते हैं। प्रवास पर जाने की योजनाएं बनेंगी एवं नए वाहन खरीदने की योजनाएं बनेंगी। सांस संबंधी बीमारी की तकलीफ हो सकती है।
 
 


 


वृषभ : आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बन सकती है। यात्रा में लाभ होगा। परिवार अनुकूल रहेगा तथा सफलताएं मिलती रहेंगी। कार्यस्थल पर किसी से अनावश्यक विवाद भी हो सकता है।
 
 


 


मिथुन : प्रवास पर जाने का योग है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा एवं व्यापारिक स्थितियां भी मजबूत होंगी। न्यायालयीन मामलों में कुछ चिंताजनक समाचार मिल सकता है। मेहमानों के आने की संभावना भी है। निर्माण में व्यय हो सकता है।
 
 


 


कर्क : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं किसी बड़े कार्य के मिलने के आसार बनेंगे। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में लाभ होगा एवं लंबित कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेदता हो सकती है एवं आपका आलस्य कई जगहों पर नुकसानदायक हो सकता है अत: कार्यों को टालें नहीं। माता-पिता से सुख प्राप्त होगा। 
 
 


 


सिंह : माह की शुरुआत में परेशानियों से बचे रहेंगे, किंतु माह के अंतिम समय में आर्थिक आधार में कमी कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से बात हो सकती है एवं जैसी कभी नहीं हुई, वैसी कोई अवांछित घटना भी घट सकती है। कारोबार में मिला-जुला समय रहेगा, व्यापारिक यात्रा का योग भी बनेगा।
 
 


 


कन्या : मन अनमना हो सकता है एवं कार्यों के प्रति अरुचि रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार आहत करने वाला हो सकता है किंतु बाहरी सम्मान बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बहुत विचारकर ही निर्णय लें एवं सलाहकारों पर ध्यान दें। कारोबार के विस्तार का मन बना रहे हैं तो कुछ समय रुकना ठीक होगा। संतान के स्वास्थ्य के प्रति चिंता हो सकती है।
 
 


 


तुला : यह माह आश्चर्यजनक सफलताएं एवं शुभ संदेशों की प्राप्ति कराने वाला होगा। योग्यता को पहचान मिलेगी एवं लगातार बढ़ता कार्य उत्साहित बनाए रखेगा। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्नता रहेगी एवं रूठे लोगों को मनाने में सफल होंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा एवं धन की प्राप्ति सुगमता से होगी। व्यावसायिक सफलताओं के साथ तरक्की प्राप्त होगी।
 
 


 


वृश्चिक : कार्य में सक्रियता रहेगी। यात्रा में नुकसान होने का अनुमान है। किसी अनचाहे कार्य को करना पड़ सकता है एवं अनावश्यक विवादों से भी सामना हो सकता है। योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़चनें परेशान कर सकती हैं। माह के अंत में खुशियों की प्राप्ति होगी एवं कार्यों में तेजी आएगी। व्यापार में मुनाफे के योग बन रहे हैं।
 
 


 


धनु : स्वभाव के विपरीत वैभव एवं दिखावे पर व्यय होने की संभावना बन रही है। स्वयं का प्रदर्शन पूर्व से बेहतर होगा। विवादों एवं न्यायालयीन मामलों में विजय प्राप्त होगी। आवश्यक यात्राओं का योग भी बन रहा है। परिवार की ओर आवश्यकता से अधिक ध्यान देना होगा।
 
 


 


मकर : अपने व्यवहार एवं संपर्कों से कार्य बनाने में सफल रहेंगे एवं सरल मार्ग को अपनाने से लाभ होगा। जोड़-तोड़ से हानि की आशंका है। जोखिमपूर्ण कार्यों से स्वयं को दूर रखने का प्रयास करें एवं विवादों से बचें। माह के अंत में किसी बड़े आर्थिक लाभ की संभावना है।
 
 


 


कुंभ : काम करने का उत्साह चरम पर रहेगा। विपक्ष को अपनी ओर झुकाने की शक्ति का विकास होगा। माह के मध्य में किसी बड़े आर्थिक लाभ के आसार बनेंगे। तत्पश्चात वर्तमान कार्य में किसी बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के आसार हैं। निर्णय सटीक रहेंगे एवं नौकरी में उत्साह के साथ तरक्की होगी।
 
 


 


मीन : व्यय बढ़ने से चिंता बढ़ेगी किंतु भूमि-भवन से संबंधित निर्णय लेने में आसानी होगी एवं सफलता भी मिलेगी। कार्य का विस्तार होगा एवं नई योजनाओं पर विचार होगा। माह अंत तक लाभ में वृद्धि के आसार बनने लगेंगे। व्यापार में लाभ होने के आसार हैं। कार्यस्थान का तनाव कम होगा।

Show comments

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के साथ करें इन 3 की पूजा, घर में लक्ष्मी का स्थायी वास हो जाएगा

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

04 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

वैशाख अमावस्या का पौराणिक महत्व क्या है?

शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव में वोट देकर सुधारें अपने ग्रह नक्षत्रों को, जानें मतदान देने का तरीका