Dharma Sangrah

6 मार्च को बुध बदलेंगे अपनी राशि, चमक जाएगी 7 राशियों की जिंदगी

Webdunia
शनिवार, 5 मार्च 2022 (12:43 IST)
Budh grah in KumbhaBudh grah ka rashi parivartan 2022: बुध ग्रह साल 2022 में 6 मार्च को रविवार की सुबह 11 बजकर 31 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेगा। बुधग्रह के कुंभ राशि में गोचर से (Mercury transit in Capricorn) 7 राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
7 राशियों की चमक जाएगी जिंदगी- Zodiac Signs Astrology- Life of 7 zodiac signs will Shine :

 
1. मेष (Aries): बुध आपकी राशि के ग्यारहवें यानी आय और लाभ के भाव में गोचर करेगा। आपकी आमदानी बढ़ेगी और अचानक से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है। व्यापार में उन्नति होगी।
 
2. वृषभ (Taurus): बुध आपकी राशि के दसवें भाव यानी कर्म के भाव में गोचर करेगा। नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ होगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं। आपकी योजनाएं सफल होंगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे।
 
3. मिथुन (Gemini): बुध आपकी राशि के नौवें भाव यानी की भाग्य और संपत्ति के भाव में गोचर करेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापारी हैं तो लाभ होगा और रणनीतियां और नई योजनाएं सफल होंगी।
 
4. सिंह (Leo): बुध आपकी राशि के सातवें भाव में यानी की दांपत्य और साझेदारी के भाव में गोचर करेगा। आपके लिए यह गोचर शुभ रहेाग। नौकरी में उन्नती और व्यापारी हैं तो यह समय फलदायी है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा।
 
 
5. तुला (Libra): बुध आपकी राशि के पंचम भाव यानी की शिक्षा, मनोरंजन और संबंधों के भाव में गोचर करेगा। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं और व्यापारी हैं तो आपकी योजना सफल होगी।
 
6. धनु (Sagittarius): बुध आपकी राशि के तीसरे भाव यानी कि पराक्रम और संवाद के भाव में गोचर करेगा। नौकरी में आपका पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में आपका पराक्रम सफल होगा। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
 
 
7. मकर (Capricorn): आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर यानी की वाणी, धन, ससुराल और पड़ोसी के भाव में गोचर करेगा। व्यापार में लाभकारी सौदे होने की संभावना है। किसी भी प्रकार का निवेश फलदायी सिद्ध होगा। नौकरी में उन्नती होगी।  स दौरान अचानक लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Astrology 2026: सूर्य गोचर 2026 की मुख्य तिथियां

Budh vakri gochar 2025: बुध ग्रह ने चली वक्री चाल, जानिए क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

Nag Diwali 2025: नाग दिवाली क्या है, क्यों मनाई जाती है?

Dreams and Destiny: सपने में मिलने वाले ये 5 अद्‍भुत संकेत, बदल देंगे आपकी किस्मत

Sun Transit 2025: सूर्य के वृश्‍चिक राशि में जाने से 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 नवंबर, 2025)

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Margashirsha Amavasya: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है, 19 या 20 नवंबर? जानें शुभ मुहूर्त

Vakri Guru Fal: बृहस्पति का कर्क राशि में वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

अगला लेख