बुध की मकर राशि में वक्री चाल, जानिए किसकी चमकेगी नौकरी और किसको मिलेगा व्यापार में लाभ

Webdunia
शनिवार, 15 जनवरी 2022 (12:00 IST)
Mercury transit in Capricorn: 15 जनवरी 2022 को बुध ग्रह मकर राशि में वक्री हो गया है। 17 जनवरी को अस्त होगा, 29 जनवरी को उदय होगा, 4 फरवरी को मार्गी हो जाएगा और 6 मार्च को राशि परिवर्तन करके यह कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। बुध ग्रह 27 से 28 दिन एक राशि में रहते हैं, लेकिन इस बार बुध ग्रह मकर राशि मे 68 दिन तक रहेंगे। मकर में सूर्य और बुध का गोचर बुधादित्य योग भी बना रहा है। मकर राशि में बुध के गोचर सभी 12 राशियों पर ( zodiac signs astrology ) कैसा होगा असर जानिए।
 
 
1. मेष राशि (Aries) : आपकी राशि के दशम भाव में बुध का गोचर हो रहा है जो नौकरी में प्रगति दिलाएगा और यदि व्यापारी हैं तो आर्थिक दृष्टि से भी यह गोचर शुभ है। आपको भाई, बहन और पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। लेखक हैं तो यह शानदार समय है।
 
2. वृषभ राशि (Taurus) : आपकी राशि के नवम भाव में बुध का गोचर नौकरी और करियर में लाभदायक है। भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्‍तों में मथुरता बढ़ेगी। यात्रा के योग बनेंगे और धार्मिक कार्यों में रुझान होगा।
 
3. मिथुन राशि (Gemini) : आपकी राशि के अष्टम भाव में बुध का गोचर करियर और नौकरी के लिए कोई खास ठीक नहीं है परंतु व्यापार में अचानक हानि या लाभ हो सकता है। यह गोचर आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है।
 
4. कर्क राशि (Cancer) : बुध आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार के लिए सही नहीं है। भविष्‍य के हिसाब से किए गए निवेश में लाभ हो सकता है। नौकरी में भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पति पत्नी के बीच गलतफहमी जन्म का जन्म होगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
 
5. सिंह राशि (Leo) : बुध आपकी राशि के छठे भाव से गोचर करेगा जो नौकरी में परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के योग बना सकता है। व्यपारी हैं तो आपके शत्रु परास्त होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके मतभेद पैदा करेगा। खर्चे बढ़ा देगा लेकिन आप इन सब से निपटने लेंगे और परिस्थिति को अपने अनुकूल कर लेंगे।
Mercury transit in Capricorn
6. कन्या राशि (Virgo) : बुध आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेगा। यह करियर और नौकरी के लिए शुभ है। व्यापार में धनलाभ होगा और आपके प्रयास सफल होंगे। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। धर्म की ओर झुकाव बढ़ेगा।
 
 
7. तुला राशि (Libra) : बुध आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जो नौकरी और व्यापर में आमदानी बढ़ा सकता है। हालांकि इस दौरान आप सुख और सुविधाओं पर खर्चा करेंगे। यह गोचर सेहत बिगाड़ सकता है। अचल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
8. वृश्चिक राशि (Scorpio) : बुध आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा जो नौकरी में तरक्की देगा और नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों की मदद करेगा। हालांकि व्यार में आपको अपनी अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और अवैध कमाई से बचना होगा। 
 
9. धनु राशि (sagittarius) : बुध आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह गोचर नौकरी और व्यावसाय के लिए शुभ है। यह आपका व्यक्तित्व आकर्षक बनाएगा और धन समृद्धि बढ़ाने में मदद भी करेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
 
10. मकर राशि (Capricorn) : बुध आपकी राशि के प्रथम भाव में रहेगा जो आपको अत्यधिक प्रभावशाली बना देगा जिसके चलते नौकरी में सकारात्मक प्राभव देखने को मिलेंगे और व्यपार में भी उन्नती होगी। यह गोचर दांपत्य जीवन में सुख देगा और संपत्ति के विस्तार में सहयोग मिलेगा। 
 
11. कुंभ राशि (Aquarius): बुध आपकी राशि के बारहवें भाव में गोचर करेगा जो सही नहीं माना जा सकता। नौकरी और व्यापार में समय सामान्य रहेगा। आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। संतान की ओर से कष्ट, मानसिक तनाव और फालतू के खर्चे बढ़ जाएंगे। 
 
12. मीन राशि (Pisces) : बुध आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा जो करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने के साथ ही आय के अतिरिक्त स्रोतों बढ़ाएगा। व्यपार में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी खुशी को बढ़ाएगा। अचल संपत्ति खरीदने और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख