khatu shyam baba

वक्री बुध देंगे चमकदार सफलता, 6 राशियों को मिलेगी सत्ता

Webdunia
मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (12:01 IST)
Kanya rashi mein budh vakri : 2 अक्टूबर 2022 तक बुध ग्रह कन्या राशि में वक्री अवस्था में रहेगा। इसके बाद वह पुन: मार्गी होकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। बुध की यह वक्री अवस्था कुछ लोगों के लिए शुभ और कुछ के लिए अशुभ है। आओ जानते हैं कि किन 6 राशियों के लिए बुध का गोचर सबसे शुभ है।
 
10 सितंबर 2022, शनिवार के दिन से ही बुध ग्रह खुद की ही कन्या राशि में वक्री गोचर कर रहा है। बुध की यह वक्री चाल 2 अक्टूबर 2022 तक रहेगी इसके बाद वह पुन: मार्गी होगा और इसके बाद 26 अक्टूबर 2022 को तुला राशि में परिवर्तन कर जाएगा। आओ जानते हैं कि तब तक यानी 2 अक्टूबर तक किन राशियों की किस्मत चमक जाएगी।
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध की वक्री चाल अच्‍छे परिणाम देगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी लेकिन धन का निवेश करते वक्त सावधानी रखें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि संबंधों में सुधार होगा। संतान सुख के योग हैं। शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए शुभ समय है। कुल मिलाकर शुभ समसय है।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ रहेगा। परिवार के सदस्यों से मधुर संबंध बनेंगे। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। यात्रा का प्लान बनेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत अड़चन देखने को मिल सकती है। इसलिए धैर्य रखें और शांत होकर ही हर कार्य करें। व्यापार में लाभ होगा।
 
3. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का वक्री होना शुभ है। घर परिवार में शांति और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक हालात में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारियों को मुनाफा मिलने की संभावना रहेगी। सेहत का प्रति सतर्क रहना होगा। 
4. धनु राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का वक्री गोचर कार्यक्षेत्र में प्रगति लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य की तारीफ होगी। व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। सभी अटके कार्य पूर्ण होंगे। घर-परिवार में प्रेम और विश्वास कायम होगा। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। 
 
5. मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ फल देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अभी किसी भी प्रकार की यात्रा से बचना चाहिए। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर या नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा धन लाभ करने का अवसर मिलेगा।
 
6. मीन राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का वक्री गोचर शुभ परिणाम देगा। साझेदारी के व्यापार में सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। क्रोध और वाणी पर कंट्रोल रखें। हालांकि आर्धिक पक्ष मजबूत रहेगा। तनाव से मुक्त होने में सफल होंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली पर युद्ध और चंद्र ग्रहण का संयोग– क्या है दोनों का रहस्यमय कनेक्शन?"

अगला लेख