नवंबर 2016 : बारह राशियों का मासिक भविष्यफल, जानिए...

आचार्य डॉ. संजय
नवंबर माह का राशि अनुसार भविष्यफल..
 


 
मेष राशि के जातकों को इस माह संभलकर काम करना होगा, अनजाने में कोई भूल होने से या अनावश्यक जोखिम उठाने की वजह से नुकसान हो सकता है। अकस्मात नफा-नुकसान होने के योग हैं जैसे अचानक धन प्राप्ति, बगैर पूर्व-नियोजित कार्यक्रम के यात्रा पर जाना, अचानक अतिथियों का आगमन इत्यादि के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में तरक्की हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 2 और भाग्यशाली रंग है क्रीम। अनिष्ट से बचने के लिए प्रतिदिन प्रात: सूर्य को अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जाप करें। 
 
वृषभ राशि के जातकों को इस माह स्वास्थ्य खराब होने की शिकायत रह सकती है। मौसमी रोगों से परेशान रहेंगे। दिनचर्या सामान्य बनी रहेगी। खान-पान में बदलाव या अनियमितता पर नजर रखने की हो सकती है। करियर या कारोबार में मनोवांछित परिणाम की सुखद सूचना माह के अंत तक मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी या प्रियजन की भावनात्मक संवेदनशीलता आपके पक्ष में रहेगी। संपत्ति से जुड़े मामले पक्ष में रहेंगे। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 1 और भाग्यशाली रंग रहेगा हल्का लाल। शुभ परिणामों के लिए गुरुवार के दिन गाय को गुड़ और चने की दाल खिलाएं। 
 
 

मिथुन राशि के जातक इस माह परेशान रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी की शिकायतें दूर हो जाएंगी, हालांकि माह के मध्य में खान-पान में विशेष ध्यान रखना होगा। करियर या कारोबार में मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे, परंतु सहयोगात्मक रवैया रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, दांपत्य जीवन में परेशानी रहेगी। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 21 और भाग्यशाली रंग केसरिया। वास्तु पूजा कराने से लाभ होगा। 
 
कर्क राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आंशिक उतार-चढ़ाव रह सकता है, आय में बढ़ोतरी हो सकती है और आमदनी के कम होने से भी परेशान रह सकते हैं। देनदारी खत्म हो पाएगी। नौकरी में सफलता मिलेगी और संपत्ति में निवेश के लिए अच्छे अवसर हैं। रूठे जीवनसाथी को उपहार आदि से मनाने का तरीका भी अपनाया जा सकता है। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 2 और भाग्यशाली रंग है गहरा गुलाबी। शुभ परिणामों के लिए पक्षियों को दाना डालें और गाय को रोटी खिलाएं।
 
 

सिंह राशि के जातकों को चाहिए कि वे अपनी बौद्धिकता और प्रतिभा पर भरोसा रखें। तरक्की निश्चित है। पारिवारिक मतभेद हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में ऊर्जान्वित बने रहेंगे। धनलाभ होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 8 और भाग्यशाली रंग है तोतरिया हरा। दान-पुण्य करें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। 
 
कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी या कारोबार के मामले में स्थान परिवर्तन का योग है। नई योजना लाभप्रद होगी। आमदनी बढ़ेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बने रहेंगे, जो बेकाबू रहेगा। परिवार में पुश्तैनी जमीन-जायदाद को लेकर तनाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 9 और भाग्यशाली रंग है बैंगनी। ध्यान रहे कि कोई भी वस्तु शनिवार को नहीं खरीदें। 
 
 

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहेगा। माह के मध्य में थकान का अनुभव कर सकते हैं। माह के पहले सप्ताह के बाद ही अतिरिक्त धनलाभ की उम्मीद कर सकते हैं। नए स्रोत से आय के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा नहीं कर पाएंगे। घर में बुजुर्ग सदस्य की सेहत का ध्यान रखें। संपत्ति में निवेश के लिए समय उपयुक्त है। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 1 और भाग्यशाली रंग है हल्का पीला। शुभता के लिए घर में पोंछे में थोड़ा नमक डालकर उपयोग करें। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नौकरी में नए अवसर प्राप्त होने के योग हैं। संघर्ष करने पर जीत हासिल होगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर श्रेष्ठ बने रहने के लिए संतुलित आहार सेवन पर विशेष ध्यान देना होगा। संयमित रहन-सहन से लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के योग हैं। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 22 और भाग्यशाली रंग रहेगा फिरोजी। लाभ के लिए पीपल की जड़ में प्रतिदिन पानी डाल 7 बार परिक्रमा करें। 
 
 

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कारोबार या नौकरी के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। माह के अंतिम सप्ताह में छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। धनलाभ होगा। दांपत्य में जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद दूर हो जाएगा। अध्यात्म में रुचि हो सकती है। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 1 और भाग्यशाली रंग है मेरुन। लाभ के लिए सूर्योदय के समय बहते पानी में दीपदान करें। 
 
मकर राशि के जातकों को इस माह कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ईष्ट मित्र का सहयोग महत्वपूर्ण साबित होगा। बौद्धिक क्षमता और सूझबूझ काम आएगी और कारोबार में आवश्यक सुधार हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेम संबंध के मामले में समय बहुत ही अनुकूल है। प्रेमियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 11 और भाग्यशाली रंग है सफेद। नकारात्मकता से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार शाम को पीपल में पानी डालें और सरसों तेल का दीपक जलाएं। 
 
 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह ठीक नहीं है। विपरीत परिस्थितियों का सामना करना होगा। आत्मबल बनाए रखें। माह के मध्य के बाद आर्थिक स्थिति ठीक होगी। माह के अंतिम दिनों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। यात्रा पर जाने की संभावना है। नकारात्मक प्रभाव का असर कामकाज पर पड़ सकता है।
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 8 और भाग्यशाली रंग है गुलाबी। अशुभ से बचने के लिए प्रत्येक सोमवार को शिवलिंग का जलाभिषेक करें। 
 
मीन राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित रहने वाला है। पुराने मित्रों या परिचितों से आकस्मिक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी संग प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निवेश के पहले किसी जानकार से सलाह लेनी चाहिए। जीवनशैली में सुधार होगा। किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
इस माह का भाग्यशाली अंक है 12 और भाग्यशाली रंग है आसमानी नीला। लाभ के लिए 7 शुक्रवार को 5 कन्याओं को मीठा भोजन करवाएं और कोई उपहार दें। 

 
Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख