Hanuman Chalisa

जून 2015 : 12 राशियों का मासिक भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय
मेष : 




जानिए जून माह के शुभ एवं मंगलकारी योग

क्या आपका बर्थ डे जून में है, जानिए कैसे हैं आप...
 
जून 2015 : कैसा होगा देश-विदेश के लिए
 
जून 2015 : कैसा होगा यह माह आपके लिए
 
मेष राशि के जातकों के व्यय की अधिकता हो सकती है एवं अनावश्यक कार्यों में भी व्यय हो सकता है। नए कारोबार की योजना बनेगी तथा मित्रों से मुलाकात होगी। नौकरी में लाभ होने के आसार हैं। साथ ही स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सड़क पर ध्यान से चलें।
 
 
 

वृषभ : 



 
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस समय विरोधी के स्वर प्रखर हो सकते हैं, किंतु स्वयं के प्रभाव से उसको दबाने में सफल होंगे। धनागम सुगम रहेगा। योजनाएं सफल होंगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा एवं यात्राएं लाभदायक होंगी। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। मुकदमों में विजय प्राप्त होगी।
 
 

मिथुन : 



 
मिथुन राशि के जातक आर्थिक मामलों में कमजोर पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी तनाव बन सकता है। अपने कार्यों के प्रति सतर्क रहने का समय है। साझेदार या अन्य अनजान व्यक्तियों पर भरोसा नहीं करें। संतान के प्रति भी सचेत रहने का यह समय होगा।
 
 


 


कर्क : 
 
कर्क राशि के जातकों के लिए शुरुआत शुभकारी होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे एवं सहयोगियों के साथ तालमेल उत्तम रहेगा। संतान से सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा। मध्यकाल में आपको धन संबंधी समस्याओं का सामना कर पड़ सकता है। अचानक किसी अनावश्यक कार्य में भी उलझ सकते हैं। माह के अंत में कार्य के प्रति अरुचि एवं आलस्य बना रहेगा। किसी मनचाहे कार्य को करने में बाधाएं आने से अप्रसन्नता रहेगी। क्रोध एवं झूठ आपको सबकी नजरों में गिरा सकता है।
 
 


 


सिंह : 
 
सिंह राशि के जातकों का मन अशांत रहेगा। इस कारण प्रतिक्रियाएं तेज हो सकती हैं जिससे मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में तंगी का माहौल नहीं रहेगा। स्वयं को नियंत्रित किया तो बड़ी सफलताओं को प्राप्त कर सकते हैं। अधीनस्थों से तरीके से काम निकलवाना होगा।
 

 


 


कन्या : 
 
कन्या राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं बिगड़े कार्यों को बनाने की क्षमता का विकास होगा। अन्य लोग आकर्षित होंगे एवं किसी बड़े कार्य के होने की संभावनाएं हैं। मनोरंजन एवं भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। अनचाहे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे एवं बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
 

 


 


तुला : 
 
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सभी प्रकार से बेहतर है, उत्तम योग बनेंगे एवं भाग्य का साथ मिलेगा। कई प्रकार के कार्य एकसाथ करने में सक्षम होंगे। पुश्तैनी जायदाद से संबंधित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। स्वयं की ओर से प्रयास करें कि कोई आपसे नाराज न हो अन्यथा काम खराब हो सकते हैं। रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी।
 
 


 


वृश्चिक : 
 
वृश्चिक राशि के जातकों का पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा किंतु अति आत्मविश्वास नुकसानदायक हो सकता है। कई बार विचार कर एवं सलाह लेकर आगे कदम बढ़ाएं। भाइयों से सहयोग मिलेगा एवं निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकत करने का मौका मिलेगा। वाहन से कष्ट हो सकता है अत: वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
 
 


 


धनु : 
 
धनु राशि के जातकों को स्वयं पर भरोसा एवं आत्मविश्वास आपको सर्वश्रेष्ठ बनाएगा। इस महीने आपको किसी पुरानी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। कई दिनों से रुके कार्य पूर्ण होंगे। सहयोगियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। विरोधियों से दुराभाव समाप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सम्मान की प्राप्ति होगी।
 
 


 


मकर : 
 
मकर राशि के जातकों को भूमि से संबंधित कोई बड़ा लाभ हो सकता है, ऐसे काम को गुप्त रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में मामूली विरोध संभव है किंतु विचलित हुए बिना आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। भरोसेमंद व्यक्ति पर भी नजर रखें तो बेहतर रहेगा। महीने के अंत में यात्राएं सुखदायक रहेंगी।
 
 


 


कुंभ : 
 
कुंभ राशि के जातकों के मन में अस्थिरता आ सकती है, किंतु आर्थिक रूप से मजबूती बढ़ेगी। अनचाहे विवाद भी हो सकते हैं। शांति एवं सुख की प्राप्ति होगी। माह के अंतिम 5 दिनों में धन की आवक में वृद्धि होगी एवं संतान का सुख भी प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर सुखद एवं सहयोगात्मक वातावरण रहेगा।
 
 

मीन : 



 
मीन राशि के जातकों के विचारों में उग्रता आ सकती है एवं बार-बार उपेक्षित होने का अहसास होगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं में कमी आएगी एवं लक्ष्यों को पाने में बाधाएं आएंगी। मित्रों एवं संबंधियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा होगी। ईश्वर के प्रति आस्था में वृद्धि होगी। धर्म की ओर झुकाव होगा।



 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन