Hanuman Chalisa

जानिए अगस्त माह का भविष्यफल, (राशिनुसार)...

आचार्य डॉ. संजय
जानिए अगस्त माह का सम्पूर्ण भविष्यफल (राशिनुसार)... 


 




मेष का भविष्यफल...
यह भी पढ़ें... 
अगस्त की मासिक ग्रह-वाणी : जा‍नें इस माह की शुभ दिनांक
 
मेष राशि के जातकों के लिए कष्ट, वाद-विवाद की स्थिति बनी रहेगी। राजकीय पक्ष से विरोध होगा। गुरु-वर्ष के प्रारंभ से 11 अगस्त 2016 तक सिंह राशि में पंचमस्थ गुरु शुभ है, यह श्रेष्ठ प्रभाव उत्पन्न करेंगे। 11 अगस्त से छठवें गुरु पूज्य है, यह परेशानियों में वृद्धि करेगा। पंचम राहु पूज्य है। चित्त अशांत रहेगा। एकादश केतु शुभ प्रभाव बढ़ाने वाला है। श्री हनुमान चालीसा का पाठ नित्य करें।

यह भी पढ़ें... 
जानिए अगस्त 2016 के शुभ मुहूर्त
 

 

 

वृषभ का भविष्यफल...
 
वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा, परंतु कलह से चित्त अशांत रहेगा। चतुर्थ गुरु अशुभ है, अत: आर्थिक लेन-देन के प्रति सचेष्ट रहें। स्वजन, कुटुम्बियों से कष्ट रहेगा। 11 अगस्त से पंचमस्थ गुरु शुभ है श्रम संघर्ष से अभीष्ट सिद्धि, आर्थिक उन्नति। चौथे राहु अशुभ है। कार्य की प्रगति में बाधा पहुंचेगी। दशमस्थ केतु शुभ प्रभावी है। श्री दुर्गा मां जी की आराधना शुभ रहेगी। 

 

 

मिथुन का भविष्यफल... 
 
मिथुन राशि के जातकों को कार्य में लाभ, रोगों से छुटकारा मिलेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। गुरु पूज्य है। सफलता के लिए आत्मबल की वृद्धि होगी। 11 अगस्त से चतुर्थ गुरु अशुभ है, अत: आर्थिक लेन-देन के प्रति सचेष्ट रहें। तीसरे राहु शुभ है, बिगड़ा काम बनेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नवम केतु पूज्य है। घर परिवार के दायित्व बढ़ेंगे। बुधवार को तुलसी जी के दर्शन एवं जल चढ़ाने से आपको लाभ होगा।

 

कर्क का भविष्यफल...
 

 
कर्क राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष कमजोर होकर अशुभ दशा वालों के लिए चिंतनीय भी हो सकता है। द्वितीयस्थ गुरु अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में सफलता संघर्ष से प्राप्त होगी। 11 अगस्त से तृतीय भाव में गुरु पूज्य है। विशेष प्रयास करना होगा। दूसरे राहु पूज्य है, मानसिक उलझनों में वृद्धि होगी। आठवें केतु कष्टप्रद है, परिवार में विघटन की स्थितियां बनेगी। गणेश चतुर्थी का व्रत आपके लिए शुभदायक है।

 

 

सिंह का भविष्यफल...
 
सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक अभाव प्रबल रूप ले सकता है। नौकरी पेशा वालों को स्थान परिवर्तन संभव है। जन्मस्थ गुरु पूज्य हैं किन्तु भाग्य वृद्धि में सहायक होगा। 11 अगस्त से द्वितीयस्थ गुरु अच्छा नहीं है। जन्मस्थ राहु पूज्य है। दैनिक काम परिश्रम से ही पूरे होंगे। सप्तमस्थ केतु पूज्य है। नौकरी, व्यापारिक जीविका की सुरक्षा बनी रहेगी। प्रात:काल नियमित रुप से उदित सूर्य को जल अवश्य दें।

 

 

कन्या का भविष्यफल...
 
कन्या राशि के जातकों के लिए श्रम संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। पिता से असंतोष मिलेगा। बारहवें गुरु नेष्ट है अत: स्वास्थ्य कष्ट, धन-व्यय की अधिकता रहेगी। 11 अगस्त से जन्मस्थ गुरु पूज्य हैं यह भाग्यवृद्धि में सहायक होगा। द्वादश राहु अशुभ है। शारीरिक, आर्थिक, मानसिक कष्ट बढ़ेगा। छठवें केतु शुभ होने से राहुजनित अशुभ प्रभावों को कम करेगा। श्री पंचमुखी हनुमद् कवच का नित्य पाठ शुभ रहेगा।

 

 

तुला का भविष्यफल...
 
तुला राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती की अंतिम ढैय्या है, इसमें स्थान परिवर्तन की बहुत अधिक संभावना है। ग्यारहवें गुरु शुभकारक रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। 11 अगस्त से बारहवें गुरु नेष्ट है अत: धन-व्यय की अधिकता रहेगी। एकादश राहु शुभ है। कामकाज उन्नति पर होगा। पंचमस्थ केतु पूज्य है। विशेष प्रयत्नों से आर्थिक लाभ मिलेगा। सोमवार का व्रत करके शिव जी पर बेलपत्र चढ़ाएं।

 

 

वृश्चिक का भविष्यफल...
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रजत पाद कष्टप्रद है। मानसिक शक्ति कमजोर होगी। जीवन साथी से विवाद होगा। दशमस्थ गुरु पूज्य है अनावश्यक परिवर्तन से हानि, मानसिक चिंता में वृद्धि, 11 अगस्त से ग्यारहवें गुरु शुभ और सर्वसिद्धिकारक रहेंगे। दशमस्थ राहु शुभ है। सामयिक विकास होगा। चतुर्थ केतु अशुभ है। काम धंधे में बाधक स्थिति उत्पन्न होगी। श्री हनुमान जी की आराधना करें।

 

धनु का भविष्यफल... 
 

 
धनु राशि के जातकों के लिए विघ्न तथा कष्ट बने रहेंगे। संतान पक्ष को व्याधियों से कष्ट होगा। भाग्यरथ गुरु शुभप्रद है। सुख की वृद्धि, अभीष्ट कामों में सफलता। 11 अगस्त से दशमस्थ गुरु पूज्य है यह कठोर श्रम संघर्ष देगा। नवम राहु पूज्य है। हानि लाभ की समानता, खर्च में वृद्धि होगी। तृतीयस्थ केतु शुभ प्रभावी होने से राहु-जनित परेशानियां कम होंगी, शत्रु का भय दूर होगा। श्री विष्णु जी की आराधना शुभ होगी। 

 

मकर का भविष्यफल... 


 
मकर राशि के जातकों को पत्नी पक्ष से सहयोग मिलेगा व धन की प्राप्ति भी होगी। अष्टम भाव में गुरु नेष्ट है किंतु कठिनाईयों में भी आशा की किरण दिखलाई पड़ेगी। 11 अगस्त से भाग्यस्थ गुरु शुभ है। धन-ऐश्वर्य की वृद्धि। अष्टमस्थ राहु अशुभ है। समस्याओं की जटिलताएं बढ़ जाएंगी। सफलता संदिग्ध रहेगी। धन पक्ष के प्रति सचेष्ट रहें। शनिवार शाम को पीपल पर दीप जलाएं।

 

 

कुंभ का भविष्यफल...
 
कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक सफलता होते हुए भी सम्पत्ति क्षय का भय बना रहेगा। सातवें गुरु शुभ है। यह श्रेष्ठ प्रभाव उत्पन्न करेगा। आर्थिक दृष्टि से गुरु सफलतादायी है। 11 अगस्त से अष्टम भाव में गुरु नेष्ट है, आर्थिक क्षेत्र में असंतुलन बढ़ेगा। सातवें राहु पूज्य है। आवश्यक कामों में श्रम से सफलता मिलेगी। जन्मस्थ केतु शक्ति देकर सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करेगा। शनिवार को पीपल पर दीप जलाएं।

 

 

मीन का भविष्यफल... 
 
मीन राशि के जातकों का कलह एवं व्याधियों से जीवन दुखी होगा। छठवें गुरु पूज्य है कार्यों में आकस्मिक व्यवधान, मानसिक चिंता, व्यग्रता रहेगी। 11 अगस्त से सातवें गुरु शुभ है। विचारों में सहिष्णुता, परोपकार की भावना का उदय होगा। आर्थिक दृष्टि से सफलता। छठवें राहु शुभ है। द्वादशस्थ केतु अशुभ होगा। श्री नारायण कवच का पाठ करें।



Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

कालाष्टमी पर करें ये 5 खास उपाय, जीवन में होगा चमत्कार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

अगला लेख