नवंबर 2019 : नए माह के नए सितारे, आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं, जानिए ग्रहों के इशारे

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
नवंबर 2019 में 12 राशियों का फलादेश
 
मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी, किसी अनजान से दोस्ती नहीं करें परेशानी आ सकती है।
 
दिनांक 6, 18 शुभ है, 22 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। बहन को पारिवारिक कष्ट रहेगा। किसी रिस्तेदार से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक- 3, 21 शुभ है, 7 अशुभ है। 
गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता को कभी-कभी तकलीफ आएगी। साथियों से परेशानी आएगी। परंतु अनजान से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक- 9, 27 शुभ है, 5 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातको के लिए माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। भाई के रोजगार में तकलीफ आएगी। किसी मित्र से दूरी हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक- 7, 25 शुभ है, 8 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति सफलता रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी। बहन की तीर्थ यात्रा होगी। घर में मांगलिक कार्य होगा, साथ ही पद-प्रतिष्ठा प्राप्ति होगी।
 
दिनांक- 9, 27 शुभ है, 12 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 


कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में कार्य में उलझन आएगी। किसी प्रशासनिक व्यक्ति से परेशानी आ सकती है। सामाजिक कार्य से यात्रा होगी। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक- 11, 20 शुभ है, 26 अशुभ है।
राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक-सुख वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में कुछ परेशानी आएगी, परंतु सफलता मिल जाएगी। घर में अशांति का माहौल रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
दिनांक- 6, 24 शुभ है, 5 अशुभ है।
गणेश जी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि अच्छी रहेगी। व्यापार मध्यम रहेगा। भाई के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। धार्मिक यात्रा होगी। विदेश यात्रा के योग बनते है।
 
दिनांक- 14, 23 शुभ है, 9 अशुभ है।
गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग रहेगा। किसी परम मित्र से मन-मुटाव जैसी स्थिति बन सकती है ध्यान देना होगा, पिता को मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक- 13, 22 शुभ है, 7 अशुभ है।
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में उन्नति का मौका आते-आते जा सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपके रिश्तेदारी से सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही धार्मिक यात्रा होगी।
 
दिनांक- 12, 30 शुभ है, 18 अशुभ है।
गणेश-गायत्री आराधना लाभप्रद रहेगी। 
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की तीर्थ यात्रा होगी।
 
दिनांक- 6, 18 शुभ है, 16 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। नौकरी में तकलीफ रहेगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। इष्ट-मित्रों का साथ तीर्थ यात्रा होगी। तीर्थ यात्रा में किसी संत से सहयोग प्राप्त होगा। भाई को मामा पक्ष से तकलीफ रहेगी। पत्नी को नौकरी में पदोन्नति प्राप्त होगी।
 
दिनांक- 8, 26 शुभ है, 14 अशुभ है। 
राम आराधना लाभप्रद रहेगी। 

ALSO READ: Guru ka rashi parivartan : गुरु का आज राशि परिवर्तन, इन खास राशियों पर होगा बड़ा असर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख