October Monthly Horoscope : अक्टूबर माह क्या खास लेकर आया है सभी के लिए, जानें भविष्यफल

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
Monthly Rashifal Octorber 2020

   
  मेष

- मेष राशि वाले जातक के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। माता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। कृषि ठीक नहीं रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। भाई के घर पर भी भारी तकलीफ आएगी। किसी अनजान व्यक्ति को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 8 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में तकलीफ रहेगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से परेशानी आएगी। सरकारी कार्य से बाहर जाना पड़ेगा। किसी के साथ में रहकर तकलीफ आ सकती है, कृपया ध्यान दें। पिता की धार्मिक यात्रा होगी। भूमि संबंधी कार्य में तकलीफ होगी।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 4 अशुभ है। राहु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक व्यक्ति से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी जिससे परेशानी कम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में फर्क नहीं पड़ेगा। मानसिक कष्ट रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 3 अशुभ है।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि अच्छी रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष में आर्थिक परेशानी आएगी। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आर्थिक परेशानी में मदद मिलेगी। माता को स्वास्थ्य की तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है। श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। कृषि में आपसी तालमेल से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। भाई को रोजगार प्राप्त होगा। तीर्थस्थल से किसी संत से धार्मिक आयोजन का लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 13 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी में परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में सुधार होगा। कृषि में लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी की नौकरी परिवर्तन के योग हैं। ससुराल पक्ष से तकलीफ रहेगी। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। किसी महिला के कारण परेशानी आएगी। पुराने रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है।
 
दिनांक- 12, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ है। राहु व केतु की शांति कराना लाभप्रद रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन संबंधी लाभ वाला रहेगा। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। व्यापार में परेशानी आएगी। पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। संतान को रोजगार प्राप्त होगा। किसी महिला साथी से सहयोग प्राप्त होगा, जो परिवार के लिए लाभप्रद रहेगा। मामा पक्ष से आर्थिक परेशानी आएगी। बहन को संतान संबंधी तकलीफ रहेगी।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 11 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ होगा। व्यापार में पहले परेशानी आएगी, माह अंत में ठीक हो जाएगा। नौकरी में आपसी तालमेल से कार्य करना पड़ेगा, वरना तकलीफ रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान को उन्नति के अवसर मिलेंगे। जमीन को लेकर कुटुम्ब में वाद-विवाद हो सकता है तथा समझदारी से काम लेना होगा।
 
दिनांक 3, 18 शुभ हैं, 12 अशुभ है। शिव-शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। माता की सामाजिक यात्रा के दौरान स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता को आर्थिक लाभ मिलेगा। अनजान शहर में आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खुद को ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 5, 23 शुभ हैं, 9 अशुभ है। केतु के जाप करना लाभप्रद रहेगा।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक सफलता वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में उन्नति होगी। पत्नी को उन्नति में तकलीफ आएगी। किसी नए कार्य की शुरुआत होने के रास्ते खुलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट आएगी। भाई से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार को किसी रिश्तेदार से मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है।
 
दिनांक 13, 26 शुभ हैं, 7 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। स्वयं को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा। किसी दोस्त से दूरी हो सकती है। माता-पिता को समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। अपने जन्म स्थान पर आपको सम्मान प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 21 शुभ हैं, 8 अशुभ है। गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार वृद्धि वाला रहेगा। मानसिक तकलीफ रहेगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। किसी राजनीतिक पार्टी से पद प्राप्ति के योग हैं। पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के कारण परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 
दिनांक 14, 29 शुभ हैं, 11 अशुभ है। शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
ALSO READ: October Astrology : जानिए कैसे होते हैं अक्टूबर माह में जन्मे जातक...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख