Hanuman Chalisa

राहु कब करेगा मेष राशि में प्रवेश, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी को होगा क्लेश

Webdunia
बुधवार, 26 जनवरी 2022 (01:46 IST)
Rahu Gochar 2022: शनि ग्रह की तरह ही राहु बहुत धीमी गति से भ्रमण करता है। हालांकि यह कोई ग्रह नहीं है यह छाया ग्रह है। यह एक राशि में करीब 1.5 रहता है। वर्तमान में यह यह वृषभ राशि में गोचर कर रहा है। इसके बाद यह मेष राशि में ( Rahu transit in Aries ) गोचर करेगा। आओ जानते हैं कि यह मेष राशि में कब गोचर करेंगा और कौनसी 4 राशियों को इस गोचर से आर्थिक लाभ होगा।
 
 
कब करेगा मेष राशि में प्रवेश ( zodiac sign astrology) : करीब 18 साल 7 महीने बाद राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा। अगले वर्ष राहु 12 अप्रैल 2022 को सुबह 10:36 बजे वृषभ राशि से मेष राशि में गोचर करेगा। राहु हमेशा वक्री चाल ही चलता है। वक्री अर्थात उल्टी चाल में ही वह भ्रमण करता है।
 
1. मिथुन राशि (Gemini): राहु आपकी राशि के 12वें भाव से 11वें भाव में जब गोचर करेगा तब आपको अचानक से धन की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो वेतन में वृद्धि होगी और व्यपारी हैं तो मुनाफा होगा। आय के साधन बढ़ेंगे आपकी के लिए राहु का गोचर शुभ साबित होगा।
 
2. कर्क राशि (Cancer): राहु आपकी राशि के 11वें भाव से निकलकर 10वें भाव में प्रवेश करेगा। ऐसे में आपकी सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। आर्थिक स्थित मजबूत होगी। हालांकि यदि आप नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना होगा। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।
 
3. तुला राशि (Libra): राहु आपकी राशि के आठवें भाव से निकलकर सातवें भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से अचानक से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। व्यपार में नई रणनीति बनने की संभावना है। यात्रा के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। 
 
4. वृश्चिक राशि (Scorpio): राहु आपकी राशि के सातवें भाव से निकलकर छठे भाव में प्रवेश करेगा। इस गोचर से नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है और व्यापारी हैं तो लाभ प्राप्त होगा। करियर की दृष्टि से यह गोचर शुभ है। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी ज्योतिष मान्यता, गोचर की प्रचलित धारणा आदि पर आधारित है। इसकी पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। पाठक ज्योतिष के किसी जानकार से पूछकर ही कोई निर्णय लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मई, 2026)

24 May Birthday: आपको 24 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope May 25 to 31: साप्ताहिक राशिफल 2026, हर राशि के लिए क्या लेकर आ रहा है नया सप्ताह

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

अगला लेख