साप्ताहिक राशिफल : (26 जून से 2 जुलाई 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
 
आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा। आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ेंगे। आवश्यक कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी कार्यों में भाग्य साथ देगा। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे किंतु वाहन व भवन संदर्भों में विवादों से बचें। किसी महत्वपूर्ण तथ्य को विरोधियों के सामने न प्रकट करें। किसी बैठक से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करके ही उसे बुलाएं।
 
 

वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग मजेंटा। 
 
पारिवारिक जीवन में विकास व उत्साह के अवसर रहेंगे। संतान व बंधु पक्ष की सफलता से प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग रहेंगे। कार्य के प्रति सजगता की सराहना होगी। शेयर बाजार में सतर्कता से ही लाभ मिलेगा। धन संबंधित लापरवाही से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग लाल।
 
सप्ताह की शुरुआत से ही वित्तीय उन्नति होगी। किया गया निवेश लाभकारी रहेगा। यदि आप रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो प्रयास तेज करें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुखद व ताजा रहेगा। कुछ मामलों में स्वजनों से तनाव की स्थिति हो सकती है। भू-जायदाद के अदालती विवाद गहरा सकते हैं। ध्यानपूर्वक कदम बढ़ाएं। बंदरों को चने खिलाएं।
 
 

कर्क
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
कार्य व व्यवसाय में पिछले प्रयासों का बढ़िया असर दिखेगा। गृहस्थ जीवन में आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा व पहचान बढ़ेगी। सप्ताह के द्वितीय भाग में कुछ क्षेत्रों में धनाभाव व लेन-देन के विवाद उभर सकते हैं। यह समय अभी खान-पान पर ध्यान देने व सेहत को संवारने का है। धर्मस्थलों में देशी घी व चीनी दान दें।
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों के आयोजन होंगे। माता-पिता से वित्तीय सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। यदि कोई कमजोरी या पीड़ा है तो उसका अंत होगा। जायदाद संबंधी मामलों में लाभ बढ़ेगा किंतु सेवा क्षेत्रों में कुछ तनावभरी स्थिति हो सकती हैं। क्रोध से बचते हुए चलें। आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने में कुछ और समय लग सकता है। 
 
 

कन्या
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
सेहत तंदुरुस्ती व ताजगी से भरपूर रहेगी। संतुलित आहार व व्यायाम का रुख सौंदर्य को निखारेगा। वाहन व भवन मामलों में यदि कोई रुकावट है तो वह समाप्ति के संकेत देगी। विदेश संबंधी मामलों में उन्नति का समाचार प्राप्त होगा। स्वजनों के मध्य मतभेद न हो, इसलिए क्रोध से बचें। जरूरी संदर्भों में माता-पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। 
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा। 
 
आजीविका के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में नाम व सम्मान बढ़ेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के अनुभव से कुछ सीखने के अवसर रहेंगे। प्रतियोगी सदंर्भों में सफलता सुनिश्चित है, प्रयासों में तेजी रखें। यह समय खान-पान पर ध्यान देने का है। धन मामलों में किसी पर अधिक भरोसा न करें। प्रेम के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। 
 
 

वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
गृहस्थ जीवन सुख-समृद्धि की ओर बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। राजकीय व सामाजिक क्षेत्रों में कार्यनिष्ठा का सम्मान मिलेगा। वित्तीय उन्नति के रास्ते खुलेंगे। संतान पक्ष संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग गहरा पीला।
 
इस सप्ताह कारोबार से संबंधित कोई महत्वपूर्ण बैठक होगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में अन्यत्र तबादले हो सकते हैं जिससे छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत उत्तम रहे, इसलिए खान-पान व व्यायाम पर ध्यान दें। यदि आप किसी क्षेत्र में शोध कर रहे हैं तो इच्छित मुकाम हासिल होगा। 
 
 

मकर
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
स्वास्थ्य तरोताजा व उन्नत रहेगा। वित्त व बैकिंग क्षेत्रों में उन्नति कुछ प्रयासों के बाद मिलेगी। यह समय कार्य व व्यवसाय में ध्यान देने का है। किसी पक्ष व व्यक्ति से अनावश्यक न उलझें। वाहन या भौतिक सुख की कोई वस्तु खरीदना चाह रहे हैं, तो सफल रहेंगे। रिश्तों में तनाव न हो, इसलिए क्रोध से बचें। किसी मजदूर को उड़द की दाल दान दें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
इस सप्ताह रोजगार के प्रयास सफल होंगे। यदि आप कार्यरत हैं तो नाम व सम्मान बढ़ेगा। धनलाभ के बंद रास्ते खुलेंगे। कला, कानून, साहित्य, तकनीकी क्षेत्रों में उन्नति होगी। यदि आप कोई जमीन-जायदाद खरीदना चाह रहे हैं, तो सफल रहेंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचना होगा। निकट रिश्ते में किसी की सेहत की चिंताएं हो सकती हैं। क्रोध से बचें। 
 
 

मीन
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
आपकी सूझबूझ से स्वास्थ्य दिनोदिन समृद्ध होगा। आत्मबल व उत्साह में वृद्धि होगी। अपनों का प्यार व सहयोग मिलेगा। तकनीक व साहित्य के क्षेत्रों में नई पहचान बनेगी। अर्थ स्रोत उन्नत रहेंगे। पुत्र व धनलाभ के योग रहेंगे। यह समय विवादित संदर्भों में सावधानी बरतने का है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

 
Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख