Hanuman Chalisa

शनि कुंभ में अस्त, 3 राशियों को मिलेगी खुश खबरी और 2 का होगा बुरा हाल

शनि ग्रह के कुंभ राशि में अस्त होने से मिथुन, कर्क और सिंह राशि का होगा फायदा

WD Feature Desk
शनिवार, 10 फ़रवरी 2024 (15:49 IST)
shani asta 2024: 11 फरवरी 2024 रविवार के दिन दोपहर 1:55 पर शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएगा। शनि के अस्त होने से धनु राशि के जातकों को साढ़ेसाती के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलेगी तो वहीं दूसर ओर मकर राशि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त होकर तीसरा प्रारंभ होगा। कुंभ का पहला चरण समाप्त होकर दूसरा प्रारंभ होगा और मीन का पहला चरण शुरू होने वाला है। तुला राशि और वृश्चिक राशि वालों को ढैया से मुक्ति मिलेगी। कर्क राशि के जातकों की ढैया शुरू हो जाएगी। आओ जानते हैं इस परिवर्तन से किन 3 राशियों को लाभ और 2 को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 
3 राशियों को मिलेगी खुशखबरी:-
 
1. मिथुन राशि : शनि आठवें और नवम भाव के स्वामी होकर नवम भाव में ही अस्त होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप आपको बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी और सफलता मिलेगी। व्यापार में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नौकरी में सबकुछ अच्छा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो आप अधिक धन प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के सप्तम और अष्टम भाव के स्वामी अष्टम भाव में ही अस्त हो रहे हैं। ऐसे में आपके लिए यह शुभ है। अचानक से धनलाभ होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको अप्रत्याशित लाभ मिलने की उच्च संभावना है। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाए रखने में कामयाब होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
 
3. सिंह राशि : छठे और सातवें घर के स्वामी का कुंडली के सातवें ही घर में अस्त होना अच्छा माना जा रहा है। इस व्यापार के क्षेत्र में सकारात्मक तरीके से पूंजी निवेश करने और अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। यात्राओं से लाभ होगा। नौकरी में संतुष्टि प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते कायम होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।
2 राशियों को हो सकता है नुकसान:-
 
मकर राशि : आपकी कुंडली के पहले और दूसरे भाव के स्वामी शनि का आपके दूसरे ही घर में अस्त होना शुभ नहीं माना जा रहा है। इससे परिवार में धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धन का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस दौरान आपके जीवन में असुरक्षा की भावना भी हावी होने वाली है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। व्यापारी हैं तो लाभ और हानि दोनों ही मिलने वाली है। रिश्‍ते ठीक रहेंगे। पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के पहले और 12वें भाव के स्वामी सूर्यदेव आपके लग्न में ही अस्त होने वाला है। इसका सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। करियर और नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। दांत से संबंधित समस्या हो सकती है। साझेदारी के व्यापारी में समस्याओं उत्पन्न हो सकती है। धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्‍तों को सुधारने का प्रयास करें। सेहत पर ध्यान दें।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

30 June Birthday: आपको 30 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 जून 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Ashadha Month 2026: आषाढ़ माह प्रारंभ 2026: जानिए इस माह का महत्व और क्या करें, क्या नहीं करें?

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

Batuk Bhairav Jayanti 2026: बटुक भैरव जयंती पर क्यों की जाती है कुत्ते की सेवा? जानें धार्मिक महत्व

अगला लेख