मीन राशि में शनि का उदय, 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

WD Feature Desk
सोमवार, 31 मार्च 2025 (15:47 IST)
shani uday 2025: 30 साल बाद शनि ग्रह ने 29 मार्च 2025 को बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश किया था और अब इसी राशि में उसका उदय हुआ है। शनि के मीन में गोचर से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होगा तो बहुतों को उनके कर्मों के अनुसार दंड मिलेगा। सामान्य तौर पर फिलहाल 4 राशियों को शनि के उदयकाल तक सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 
 
1. वृषभ राशि: वृषभ राशि वाले जातकों को शनि के गोचर अनुसार लाभ में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। धार्मिक पर्यटन होगा। बंधु-बांधवों का सहयोग प्राप्त होगा। आय व लाभ में वृद्धि होगी। राजसत्ता का सहयोग प्राप्त होग। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बनेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी। 
 
2. मिथुन राशि: शनि का मीन राशि में उदय आपके पेशेवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव लाया है। आपके करियर में स्थायित्व प्राप्त होगा। ज्ञान और अनुशासन में बढ़ोतरी होगी। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार करने वाले जातक अपने बिज़नेस को बढ़ाने के लिए पैतृक संपत्ति का उपयोग या बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर व्यापार बढ़ा सकते हैं। यह समय करियर में उन्नति, आर्थिक स्थिरता और प्रगति पाने के लिए उत्तम रहेगा। 
 
3. कर्क राशि: यह आपके भाग्य को बढ़ाने वाला समय रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दादा, पिता और गुरु से रिश्‍ता मजबूत होगा। उनका आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर उन्नति करेंगे। जीवनसाथी का साथ आपकी ज़िन्दगी में सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आएगा। हालांकि धन निवेश को लेकर गंभीर रहकर कार्य करें। जीवन में धन-समृद्धि, आर्थिक स्थिरता और आय में वृद्धि के अवसर आएंगे।
 
4. वृश्चिक राशि: शनि का मीन राशि में उदय आपके साहस, आत्मविश्वास और सीखने की क्षमता को बढ़ाएगा। सेहत और रिश्ते में यह सकारात्मक बदलाव करेगा। करियर में उन्नति के साथ ही अच्‍छे परिणाम प्राप्त होंगे। शनि उदित के दौरान आपको संपत्ति के माध्यम से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। अटके कार्य पूर्ण होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

सिद्धार्थ संवत्सर में सूर्य राजा, बुध धनेश, जानें कैसा होगा विश्व के लिए हिन्दू नववर्ष

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्रि के पहले दिन भूलकर भी न करें ये 10 काम, बढ़ सकती हैं परेशानियां

Solar Eclipse 2025: सूर्य ग्रहण कब से कब तक लगेगा, कहां नजर आएगा, क्या है सूतक काल का समय, 12 राशियों पर प्रभाव

29 मार्च को मीन राशि में शनि और सूर्य की युति, इसी दिन सूर्य पर ग्रहण लगेगा, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

सभी देखें

नवीनतम

नवरात्रि की तृतीया देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

नवरात्रि की द्वितीय देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती

Aaj Ka Rashifal: आज क्या कहती है आपकी राशि, जानें महीने के अंतिम दिन 31 मार्च का दैनिक राशिफल

31 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

31 मार्च 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख