23 मई को शुक्र का महापरिवर्तन, 7 राशियों का बदल जाएगा जीवन

Webdunia
सोमवार, 23 मई 2022 (04:57 IST)
shukra ka mesh rashi mein pravesh
Shukra ka mesh rashi mein parivartan 2022: 23 मई 2022 सोमवार को शुक्र ग्रह मीन राशि से निकलकर अब मेष राशि में प्रवेश करेगा। बताया जा रहा है कि शुक्र का यह गोचर शाम 8:39 बजे होगा। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियों पर पड़ेगा इसका सकारात्मक प्रभाव। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो नहीं है इसमें शामिल।
 
 
1. मेष राशि- Mesh : आपकी राशि के प्रथम यानी लग्न भाव में शुक्र का गोचर होगा। यदि आप नाटक, मीडिया, रचनात्मक, सौंदर्य या लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो यह गोचर आपके लिए शुभ है। इस दौरान आपका झुकाव परिवार और जीवसाथी की देखभाल की ओर रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
 
 
2. मिथुन राशि- Mithun : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। व्यवसाय में वृद्धि करने तथा उससे लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। करियर में उन्नति होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा रहेगा। नए मित्र बन सकते हैं।
 
 
3. सिंह राशि- singh : शुक्र आपकी राशि के नौवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारी है तो प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी भी प्रकार का निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
 
Venus Remedies
4. तुला राशि- Tula : शुक्र आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर करेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा और साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
 
5. धनु राशि- Dhanu : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर नौकरीपेशा के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। करियर में उन्नति के योग बनेगे। आमदानी में वृद्धि होगी। व्यापार में मिलाजुला समय रहेगा। हालांकि आपको रिश्तों में मधुरता और सामंजस्यता बनाए रखने की जरूरत है।
 
 
6. मकर राशि- Makar : शुक्र आपकी राशि के चौथे भाव यानी कि सुख, परिवार और आराम के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी अपने करियर में उन्नति प्राप्त करेंगे। नौकरी में भी आपके कार्यों से सभी खुश रहेंगे। इस गोचर के दौरान यदि आप व्यापारी हैं तो आप व्यवसाय में वृद्धि देख सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी काफी सुखद रहने वाला है। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
 
 
7. कुंभ राशि- Kumbha : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर आपको नौकरी में पदोन्नति दिलाएगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों के करियर का ग्राफ भी बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर शुभ है। एजुकेशनल इंस्टिट्यूट से जुड़े लोगों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। यात्रा का योग बन रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका 17 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

अगला लेख