शुक्र का महागोचर : 7 राशियों का बदल देगा जीवन, खुशियां देंगी दस्तक

Webdunia
शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (12:48 IST)
Shukra grah ka kanya rashi me pravesh: शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022, शनिवार को रात 8 बजकर 51 मिनट पर सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करेगा। शुक्र ग्रह 2 दिसंबर तक अस्त है। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर शुभ या अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं कि उनमें से किन 7 राशियों के लिए शुक्र का गोचर शुभ माना जा रहा है।
 
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन | shukra grah ka rashi parivartan 2022: 
 
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर संतान संबंधी समस्या का निराकरण करेगा। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। शुभ यात्रा के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में उन्नति के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए शुभ समय है।
 
2. मिथुन राशि : आपकी राशि के चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा। संपत्ति बनाने में सपल होंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति का वातावरण बनेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। रोग से छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकार आपके लिए यह समय शुभ है। 
 
3. कर्क राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर भाई-बहनों का सहयोग दिलाएगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के योग बनेंगे। विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। धर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कुल मिलाकर यह समय शुभ है।
 
4. सिंह राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ अर्जित करने में मदद करेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत में सुधार होगा। नौकरीपेशा हैं तो मेहनत रंग लाएगी। व्यापारियों को भी अच्छी सफलता मिलेगी। 
5. कन्या राशि : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर नौकरी और व्यपार के लिए अच्‍छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में भी उत्तम सफलता के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर आपके लिए भी यह समय उत्तम है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्चें करना होंगे और व्यवहार कुशल बनना होगा। 
 
6. वृश्चिक राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आय के नए विकल्प या रास्ते खोलेगा। इसके चलते आर्थिक स्थि‍ति मजबूत होगी।  सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। घर परिवार में माहौल सुखद रहेगा। नौकरी और व्यपार में शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे।
 
7. मकर राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गौचर शुभ माना जा रहा है। सुख और समृद्धि बढ़ने के की संभावना है और यात्रा के योग हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव के संकेत है और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आपके लिए यह गोचर शुभ साबित होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mohini ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी व्रत का प्रारंभ और पारण जानें

Lakshmi prapti ke achuk upay: यदि घर की महिला रोज ये काम करें तो घर में मां लक्ष्मी का होगा प्रवेश

Aaj Ka Rashifal: 18 मई का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें अपनी राशि

अगला लेख