सूर्य का धनु राशि में प्रवेश किन 5 राशियों की खोल देगा किस्मत

Webdunia
बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (13:05 IST)
Dhanu Sankranti 2021 : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य का वृश्‍चिक राशि से निकलकर अपनी मित्र राशि धनु में प्रवेश होगा। सूर्य इस राशि में ( Surya Ka Rashi Parivartan 2021 ) 14 जनवरी तक रहने के बाद मकर राशि में गोचर करेगा। आइए जानते हैं कि धनु राशि में सूर्य के गोचर से किन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत।
 
 
सूर्य का गोचर : 16 दिसंबर 2021 को सूर्य का वृश्‍चिक राशि से प्रातः 3 बजकर 28 मिनट पर धनु राशि में प्रवेश होगा। यह राशि सूर्य की मित्र राशि है। सूर्य इस राशि में 14 जनवरी 2022 को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहने के बाद मकर राशि में गोचर करेगा।
 
मेष राशि (Aries): आपकी राशि में सूर्य नवम भाव में गोचर करेगा। यह भाग्य का भाव है अत: आपको इस समय भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आर्थिक दृष्‍टि से यह समय शुभ है। नौकरी में भी सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। तीर्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में भी अच्छा माहौल रहेगा।
Kumbha
सिंह राशि (Lion): आपकी राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर करेगा। इस गोचर से भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। परिजनों से आपको मधुर संबंध बनाए रखने की जरूरत है और उनकी सेहत का ध्यान रखने की आपकी जिम्मेदारी है।
 
धनु राशि (Sagittarius): आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। इस दौरान आपका स्वभाव विनम्र रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हासिल हो सकती है और व्यपार में उन्नती होगी। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। हालांकि इस गोचर के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। 
 
कुंभ राशि (Aquarius): आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर होगा। यह गोचर नौकरी और व्यपार में लाभ देने वाला सिद्ध होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपकी सेहत भी अच्‍छी रहेगी।
 
मीन राशि (Pisces): आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर रहेगा। व्यापर में लाभ के साथ प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। नौकरी में अधिनस्थों से आलोचना का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नौकरी के अच्छे प्रस्ताव भी मिलेंगे। आपको परिजनों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

अगला लेख