Surya in kanya : 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू

WD Feature Desk
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (18:29 IST)
Sun transit in Virgo 2024: 16 सितंबर 2024 सोमवार के दिन सूर्यदेव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने लगेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को कन्या संक्रांति कहते हैं। कन्या संक्रांति हिंदू सौर कैलेंडर में छठे महीने की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन पितृ दोष और कालसर्प दोष से मुक्ति के उपाय किए जाते हैं। तर्पण, पिंडदान और पंचबलि कर्म करने से भी लाभ मिलेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को 4 राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।
 
1. कन्या राशि : आपकी ही राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर आपके व्यक्तित्व को बदलेगा। सूर्य आपकी राशि के बारहवें भाव के होने होने के कारण आपकी कड़ी मेहनत का मनचाहा फल आपको नहीं मिलेगा। यानी कम ही लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा हैं तो स्थानांतरित किया जा सकता है। करियर को लेकर आप चिंचित रहेंगे। कारोबारी हैं तो कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। रिश्ते और सेहत को लेकर सतर्क रहें। 
 
2. तुला राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में सूर्य का गोचर मिश्रित परिणाम लेकर आया है क्योंकि वह आपके 11 भाव का स्वामी भी है। आपको आगे बढ़ने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। कारोबारी हैं तो मध्यम लाभ की संभावना है। लेन देने में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान उठा सकते हैं। जीवनसाथी के संबंध अहम का टकराव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। फालतू का खर्चा करने से बचकर रहें। 
 
3. मकर राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव के स्वामी सूर्य का नवम भाव में गोचर होगा। इसके चलते आप जो भी कर्म करेंगे तो उसका फल मिलने के लिए भाग्य की ओर से कोई साथ नहीं मिलेगा। इससे सफलता और लाभ में कमी देखने को मिलेगी। कार्य स्थल और घर परिवार में विवाद से बचकर रहें। व्यावसायिक मोर्चे पर अधिक मुनाफा कमाने की उम्मीद कम ही है। सेहत का भी ज्यादा ध्यान रखना होगा।
 
4. कुंभ राशि : आपकी राशि के सप्तम भाव के स्वामी सूर्य का अष्टम भाव में गोचर होगा। इसके परिणाम स्वरूप आपको सतकर्त से काम लेना होगा। अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको औसत भाग्य, लाभ में कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा हैं तो आपको सहकर्मियों से परेशानी का सामना उठाना पड़ सकता है। कारोबारी हैं तो साझेदारों और प्रतिस्पर्धियों से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे आपका मुनाफा कम होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Lord Ganesha Names For Baby Boys: भगवान गणेश के इन नामों से करें अपने बेटे का नामकरण, साथ होगा बुद्धि के देवता का आशीष

भाद्रपद चतुर्थी पर चंद्रदर्शन करने से लगता है कलंक, इस कथा को पढ़ने से होगा निवारण

Ramayan : रामायण काल की 5 सबसे शक्तिशाली महिलाएं

Shardiya navratri 2024: वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए दुर्गा प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mahabharat : अर्जुन ने बचाई थी दुर्योधन की जान, बदले में दुर्योधन ने जो किया उससे कुरुक्षेत्र के युद्ध में सभी पांडवों की जान बच गई

सभी देखें

नवीनतम

11 सितंबर 2024 : आपका जन्मदिन

11 सितंबर 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Ganesh chaturthi 2024: गणेश उत्सव के पांचवें दिन के अचूक उपाय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्वपितृ अमावस्या के दिन विदा होते हैं पितर, जानें डेट व तर्पण के लिए कुतुप मुहूर्त

Mahalaxmi Vrat 2024 : 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत शुरू, जानें महत्व, पूजा विधि और मंत्र

अगला लेख