dipawali

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

WD Feature Desk
गुरुवार, 13 मार्च 2025 (11:43 IST)
Sun transit 2025: सूर्यदेव 14 मार्च 2025 शुक्रवार के दिन शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति की मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में पहले से विराजमान राहु के कारण ग्रहण योग भी बनेगा। इसके चलते कुछ राशियों को नुकसान उठाना पड़ सकता है तो कुछ के लिए यह गोचर शुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं सूर्य का मीन में गोचर फल 12 राशियों का राशिफल। 
 
1. मेष राशि: आपके साहस और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। अपने पराक्रम के बल पर आप सफलता हासिल करने में कामयाब होंगे। लेकिन आर्थिक हानि से आपको बचकर रहना होगा।
 
2. वृषभ राशि: आपके प्रयासों के चलते शिक्षा और करियर में आपको लाभ मिलेगा। इसलिए अपने प्रयासों को कम न होने दें। 
 
3. मिथुन राशि: आप अपने साहस के दम पर नौकरी या व्यापार में सफलता हासिल कर पाने में सक्षम होंगे। लेकिन पिता से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुकावट आ सकती इसलिए दिमाग का उपयोग करें। 
 
4. कर्क राशि: आपको अपने कार्य और समय का बेहतर प्रबंधन करना होगा। इसके चलते आप सफलता के द्वार खोल सकते हैं। हालांकि संबंधों को लेकर सतर्क रहें।
 
5. सिंह राशि: आपके मन से निराशा दूर होगी जिसके चलते आपमें आत्मविश्‍वास का संचार होगा। हालांकि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा मान सम्मान प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। 
6. कन्या राशि: निर्णय लेने की क्षमता पैदा होगी, असमंजसता दूर होगी और नए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंधों को लेकर मतभेद हो सकते हैं जिसके चलते कार्य क्षेत्र में भी रुकावट आ सकती है। 
 
7. तुला राशि: आपकी लापरवाही के कारण जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है लेकिन आप यदि समझदारी से काम लेंगे तो सफलता मिल सकती है। बेहतर होगा कि आप आज के काम को कल पर न टालें।
 
8. वृश्चिक राशि: आपकी धर्म कर्म में रुचि बढ़ सकती है जिसके चलते आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने कार्य पर भी फोकस करना होगा। बुराई से दूर रहना होगा। वाणी पर संयम रखना होगा।
 
9. धनु राशि: आप अपने कार्य में खूब मेहनत करेंगे जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको चाहिए कि आप सही निर्णय लेकर आगे बढ़ें। बेहतर होगा कि आप अपने लक्ष्य पर ही फोकस रखें।  
 
10. मकर राशि: आप जो भी कर रहे हैं पहले की अपेक्षा उसमें आपको ज्यादा लाभ की संभावना है। आप बस अपना कार्य करते जाएं और किसी की आलोचना पर ध्यान न दें। 
 
11. कुंभ राशि: आपके जीवन में स्थिरता के योग है। पूर्व में यदि मेहनत की होगी और व्यवहार अच्‍छा रखा होगा तो यह समय आपके लिए बेहतर साबित होगा और स्थिरता में वृद्धि होगी।
 
12. मीन राशि: सभी जगह आपका मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन किसी कारण वश आपको मानसिक अशांति तथा पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद को बैठकर सुलझा लें। सेहत का भी ध्यान रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Chhath puja 2025 date: वर्ष 2025 में कब है छठ पूजा, जानिए संपूर्ण दिनों की जानकारी

Diwali 2025: धनतेरस पर भूलकर भी उधार में ना दें ये 4 चीजें, रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी

Tula sankranti 2025: तुला संक्रांति पर 12 राशियों के जातक करें ये खास उपाय, मिलेगा मनचाहा फल

Diwali 2025: क्या लक्ष्मी जी के दत्तक पुत्र हैं श्रीगणेश?, जानिए दिवाली पर लक्ष्मी जी के साथ क्यों पूजे जाते हैं

October 2025 Weekly Rashifal: राशिफल अक्टूबर 2025, इस हफ्ते कौन सी राशि रहेगी सबसे भाग्यशाली?

सभी देखें

नवीनतम

17 October Birthday: आपको 17 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Diwali rashifal 2025: दिवाली पर बन रहा है वैभव लक्ष्मी योग, 6 राशियों के यहां धन की होगी बरसात

अगला लेख