कैसे होते हैं वृषभ राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

पं. हेमन्त रिछारिया
* वृष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व जानिए
 
हम 'वेबदुनिया' के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम प्रस्तुत है वृष राशि एवं वृष राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि-वृष
स्वामी ग्रह- शुक्र
गुणधर्म- स्थिर
तत्व- पृथ्वी
उदय- पृष्ठोदय
दिशा- दक्षिण
स्वरूप- वृषभ (बैल) 
 
कैसे होते हैं वृष राशि वाले जातक, जानिए :-
 
जिन जातकों के जन्म के समय चन्द्र वृष राशि में स्थित होता है उनकी राशि वृष होती है। वृष राशि वाले जातक मध्यम कद के सुगठित शरीर वाले होते हैं। यदि चन्द्र पर कोई दुष्प्रभाव ना हो तो ऐसे जातकों का रंग गोरा या गेहुंआ होता है। 
 
वृष राशि वाले जातकों में सहनशीलता बहुत अधिक होती है। ये अपने कार्यों को शिथिलतापूर्वक पूर्ण करते हैं। वृष राशि वाले जातक आरामतलब व थोड़े आलसी किस्म के होते हैं। इनकी राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इस राशि वाले जातक दिखने में बहुत आकर्षक व सुंदर होते हैं। इनका स्वभाव सौम्य होता है किन्तु यदि इन्हें अत्यधिक प्रताड़ित किया जाए तो ये बहुत आक्रामक हो जाते हैं। 
 
वृष राशि वाले जातक थोड़े रूढ़िवादी विचारों वाले होते हैं। ये वैभव-विलासिता वाला जीवन जीना पसन्द करते हैं। इन्हें फैशन अधिक प्रभावित करता है। इन्हें फिल्में, गीत-संगीत एवं नृत्य इत्यादि में विशेष रूचि होती है। वृष राशि वाले जातक भोग-विलास में बहुत रूचि लेते हैं। इनका स्वभाव कामुक होता है। 
 
यदि शुक्र पर क्रूर ग्रहों का प्रभाव हो तो वृष राशि वाले जातकों को व्यभिचारी बनते देर नहीं लगती। प्राय: इनके प्रेम संबंध सफल होते हैं। ये अत्यधिक धनार्जन करना पसंद करते हैं। आकर्षक भवनों व महंगी गाड़ियों में घूमना-फिरना इन्हें पसन्द होता है। 
 
वृष राशि के जातकों को अभिनय, फिल्म, संगीत, आभूषण केन्द्र, रत्न विक्रय, स्त्री सौंदर्य आदि का व्यवसाय करना लाभदायक रहता है।
 
(क्रमश:)...
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

ALSO READ: कैसे होते हैं मेष राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Oldest religion in the world: दुनिया का सबसे पुराना धर्म कौनसा है?

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Mahabharat : महाभारत में जिन योद्धाओं ने नहीं लड़ा था कुरुक्षेत्र का युद्ध, वे अब लड़ेंगे चौथा महायुद्ध

Daan punya: यदि आप भी इस तरह से दान करते हैं तो कंगाल हो जाएंगे

Lakshmi prapti ke upay: माता लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो घर को इस तरह सजाकर रखें

17 मई 2024 : आपका जन्मदिन

17 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Mohini Ekadashi : मोहिनी एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग संयोग, इस दिन करेंगे ये उपाय तो लक्ष्मी नारायण होंगे प्रसन्न

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Seeta Navmi : सीता नवमी पर जरूर करें ये काम, घर में रुपयों की कभी नहीं होगी तंगी

अगला लेख