khatu shyam baba

साप्ताहिक राशिफल (3 से 10 दिसंबर 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


 

 
मेष

भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग ऑरेंज।
 
व्यापारिक विस्तार की महत्वपूर्ण बैठक होगी। रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में जोर रहेगा। आमदनी के साधनों से इच्छित लाभ मिलेगा। नवीनतम संचार व सुख के साधनों को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता को आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्नता प्राप्त होगी। सप्ताहांत में भू-जायदाद के विवादों में भागदौड़ हो सकती है। सहपाठियों से अनावश्यक संवाद न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।
 
वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग नीला। 
 
धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। कार्य व शैक्षिक क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन के सम्मान हेतु आपका नाम प्रस्तावित रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नता का समाचार मिलेगा। आय के साधन धीरे-धीरे उन्नत होंगे। आपके प्रयासों के बढ़िया परिणाम कुछ अंतराल के बाद प्राप्त होंगे। राजनीतिक व सामाजिक मामलों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें। धर्मस्थल में दो किस्मों की पीली दालें दान दें। 
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
सेहत को सुखद बनाने की कोशिशें कारगर साबित होंगी। मनोबल उच्च रहेगा। वित्तीय स्थिति पहले से कहीं बेहतर होगी। कहीं-न-कहीं से धनलाभ होगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। स्वजनों से छोटी-छोटी बातों में गुस्सा न करें। यह संबंधों को खराब कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की होगी। सफर के दौरान किसी अजनबी पर विश्वास न करें, यह हानिप्रद हो सकता है।
 
कर्क
 
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
आजीविका के साधनों में तरक्की होगी। निजी व सरकारी संस्थानों में बेहतर सेवाओं के अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्यशैली व व्यवहार की प्रशंसा होगी। उच्चाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। यदि आप प्रतियोगी व वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो सफल रहेंगे किंतु योजनाबद्ध तैयारी में कोताही न करें। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। शत्रु पक्ष कानूनी पेंच फंसा सकते हैं। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग केसरिया।
 
इस सप्ताह की शुरुआत से ही कारोबार को बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। आधुनिक सुख के साधनों में धीरे-धीरे इजाफा होगा। पितृ पक्ष के विवाद सुलझाने में सफल रहेंगे। आपसी सूझबूझ का दायरा उच्च होगा। व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होगी किंतु जीवनसाथी से मतभेद समाप्त करने में कुछ वक्त और लग सकता है। संतान पक्ष को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करेंगे। 
 
कन्या
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग नीला।
 
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। सुन्दर, सुशील व योग्य जीवनसाथी सुरीले सपनों को सजाएगा। सेहत खिली हुई व स्फूर्ति से युक्त रहेगी। प्रतियोगी व सत्रात्मक परीक्षाओं में बढ़िया सफलता मिलेगी किंतु तुलनात्मक अध्ययन जारी रखें। पिता से धनलाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मिल-जुलकर चलें, अनावश्यक गुस्से से बचें। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं।
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग मटमैला।
 
स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा बशर्ते उचित आहार-विहार व विश्राम चक्र को न तोड़ें। व्यावसायिक संदर्भों में कुछ दिक्कतों के बावजूद प्रगति होगी किंतु धैर्य बनाए रखें। पूंजी के लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। यह समय स्वजनों से मिल-जुलकर चलने का है। स्नेही मित्र से मिलकर बीते हुए समय की यादें ताजा होंगी। सुबह स्नान के बाद पीपल को पानी व पक्षियों को दाना दें।
 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली रंग क्रीम।
 
राजनीतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों में किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी खास निर्णय व तर्क का गर्मजोशी के साथ स्वागत होगा। तकनीकी, अध्ययन व अध्यापन से संबंधित क्षेत्रों में नाम व सम्मान बढ़ेगा। सेहत खिली हुई व तरोताजी रहेगी किंतु कार्य व विश्राम चक्र को न तोड़ें। पत्नी व बच्चों को समय देकर उनकी दिल की बातों को समझें जिससे कि संबंधों में दरार न हो। 
 
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
आजीविका के क्षेत्रों में दिनोदिन प्रगति होगी। निजी व सरकारी संस्थानों से कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा। दीर्घकालिक योजनाओं हेतु प्रयास जारी रखने होंगे। प्रतिस्पर्धी व्यक्ति को पछाड़ने हेतु निरंतर योजनाबद्ध तरीके से चलते रहें। वित्तीय स्थिति को अधिक मजबूत बनाने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वजनों के मध्य भू-जायदाद पर विवाद न हो इसलिए उनकी बातों को भी समझें। 
 
मकर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग हल्का सफेद।
 
कार्यक्षेत्र में नाम व सम्मान बढ़ेगा। विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे किंतु पूंजी निवेश करने से पहले संस्था की वैधता की पुख्ता जानकारी लें। वाहन व भवन संदर्भों में कुछ रुकावटों क बाद सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष मौके का फायदा उठा कानूनी खलल पैदा कर सकता है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की चिंताएं घेर सकती हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पक्षियों को दाना डालें। 
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लाल।
 
कार्यक्षमताएं बढ़ेंगी व सकारात्मक सोच का उदय होगा। जीवनसाथी से तालमेल व लगाव बढ़ेगा किंतु संतान पक्ष को समझने व उनकी बातों को सुनने के लिए थोड़ा समय दें। प्रकाशन, पत्रकारिता, बैंकिंग व मोटर वाहन से संबंधित क्षेत्रों में बाजार में पकड़ बनाने में थोड़ा वक्त लग सकता है किंतु सफलता अवश्य मिलेगी। पूंजी निवेश हेतु उपयुक्त समय का इंतजार करें। 
 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
स्वजनों से सहयोग व प्यार मिलेगा। जीवनसंगिनी के सहयोग से खुशियां रहेंगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। इस सप्ताह औद्योगिक पहलुओं को विकसित करने की बैठक हो सकती है। विक्रय स्तर उच्च बनाने हेतु कशमकश करनी पड़ सकती है। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। किसी कर्मी व संस्था से अनावश्यक न उलझें। किसी मजदूर को सात किस्म की दालें दें।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

अगला लेख