Dharma Sangrah

मंगलवार, 12 मई 2020 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे मनोनुकूल लाभ के अवसर

Webdunia
राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। संतुष्टि मिलेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी न करें। प्रसन्नता रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। देवदर्शन सु्लभ होगा। कानूनी बाधा दूर होकर मनोनुकूल स्थिति बनेगी। विरोध होगा। जल्दबाजी व लापरवाही से हानि संभव है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट, रोग व चोरी इत्यादि से हानि संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। विवेक से कार्य करें। आय बनी रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शत्रु नतमस्तक होंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। फालतू खर्च होगा। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें। आलस्य हावी रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी बात का विरोध होगा। खिन्नता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। समय अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। दूसरों के कार्य में दखल न दें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। अपेक्षा पर खरे उतर पाएंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थकान महसूस होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार तथा मित्रों के साथ अच्छा समय गुजरेगा। प्रमाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : समय अनुकूल नहीं है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। काम में मन नहीं लगेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूछ-परख बढ़ेगी। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नए अनुबंध हो सकते हैं। अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकेंगे। विवाद न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रमाद न करें। 
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सफलता की राह खुलेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नए काम हाथ आएंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। पुराने रुके सभी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आलस्य त्यागना पड़ेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। काम पर जाने का मन नहीं होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आय में कमी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अनर्गल आरोप लग सकते हैं। मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : समय पर कर्ज चुका पाएंगे। रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। उत्साह रहेगा। काम में अधिक ध्यान दे पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।

ALSO READ: मैं लक्ष्मी हूं और यहां से जा रही हूं : राजा सत्यदेव की कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

अगला लेख