साप्ताहिक राशिफल (22 फरवरी से 1 मार्च 2015)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष


 
(21 मार्च से 20 अप्रैल) : यह सप्ताह कई रूपों में अच्छा रहने वाला है। मान-सम्मान और सुख- ऐश्वर्य बढ़ाने वाला है। धन-संपदा में भी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। व्यावसायिक तौर पर इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। एक नई शुरुआत कर सकते हैं। सामाजिक रुतबा भी मिल सकता है। परिजनों को खुशहाल बना सकते हैं। संतान की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। प्रॉपर्टी के लिए आपको भले ही कुछ प्रयास करना पड़े, लेकिन इस सिलसिले में आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। दांपत्य में स्थिरता बनी रहेगी। जीवनसाथी से मधुरता मिलेगी। प्रेमी युगल खुशनुमा माहौल का आनंद उठा पाएंगे।
 
भाग्यशाली अंक : 6 और 5
 
भाग्यशाली रंग : स्यान और गाढ़ा पीला
 
 


 


वृषभ
 
(21 अप्रैल से 20 मई) : इस सप्ताह अपको हेल्थ की थोड़ी शिकायत मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में आपकी गतिशीलता बनी रहेगी। कामकाज में किसी तरह की अड़चन नहीं आने वाली है। सुनियोजित होकर काम में लगे रहें। परिवार के लिए भी अच्छा समय है। वैवाहिक माहौल बनने वाला है। यात्रा करना आवश्यक होगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना चाहते हैं तो यह सप्ताह उत्तम है। जीवन-यापन में सामान्य स्थिति बनी रहने वाली है। आय में वृद्धि होगी और संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। युवाओं को करियर की उड़ान मिल सकती है। केवल उन्हें आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।
 
भाग्यशाली अंक : 2 और 7
 
भाग्यशाली रंग : बैंगनी और गुलाबी
 
 


 


मिथुन
 
(21 मई से 21 जून) : यह सप्ताह किसी भी सूरत में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपको हर मोड़ पर कठिन परिस्थितियों के दौर से गुजरना पड़ सकता है। यह कहें कि कई बाधाओं को पार करना पड़ सकता है। कठिन परीक्षा की घड़ी है। कारोबारी परेशान रहेंगे, तो नौकरीपेशा वालों को अपने बॉस की खरी-खोटी सुननी पड़ेगी। दूसरों पर निर्भर काम पूरे नहीं होने से आपकी आय बाधित हो जाएगी। आपका कहीं से पेमेंट रुक जाएगा। इसके कई दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास से सप्ताहांत तक स्थिति को सामान्य बना सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 1 और 9
 
भाग्यशाली रंग : फीका लाल और पीच की तरह रंग 
 
 


 


कर्क
 
(22 जून से 23 जुलाई) : यह सप्ताह बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। कई उम्मीदें पूरी होंगी और कुछ कार्यों में आशा से कहीं ज्यादा सफलता मिल पाएगी। मौसमी बदलाव के कारण स्वास्थ्य थोड़ा नाजुक बना रहेगा, लेकिन आपके उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। धनलाभ के लिए अच्छा वक्त आया है। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। प्रॉपर्टी की डील इस सप्ताह कर सकते हैं। यदि चाहें तो पूरे परिवार के साथ लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। रोमांस लिए समय आसानी से निकल आएगा। करियर में शेयर की तरह उछाल आ सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 3 और 6
 
भाग्यशाली रंग : बैंगनी और नील का रंग
 
 


 


सिंह
 
(24 जुलाई से 22 अगस्त) : तरक्की करने के लिए कई मौके लेकर आया है यह सप्ताह। आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी। कारोबारी समझौते से संतुष्टि मिलेगी। नौकरी करने वालों को भी शुभ समाचार मिल सकता है। मन और मस्तिष्क की ऊर्जा बनी रहेगी। इस सप्ताह आपको यात्रा से बचना होगा। दांपत्य में किसी भावनात्मक बात को लेकर तनाव बन सकता है। प्रेमी युगल को बेवजह के आरोप-प्रत्यारोप से बचना होगा अन्यथा आपके प्रेम के खिले फूल समय से पहले मुरझा सकते हैं। युवाओं को करियर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 3 और 6
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा पीला और सफेद
 
 


 


कन्या
 
(23 अगस्त से 22 सितंबर) : यह सप्ताह स्वास्थ्य, व्यवसाय या नौकरी, धनलाभ, परिवार, रोमांस आदि के लिहाज से सामान्य रहने वाला है। फिर भी सप्ताह के मध्य आते-आते आपको कोई न कोई एक उपलब्धि मिल सकती है जिसे आप लंबे समय तक याद रख सकते हैं। संभव है आप किसी यात्रा के दौरान कोई अच्छी डील कर लें या फिर जमीन-जायदाद में पूंजी निवेश कर लें। सब कुछ आपकी योग्यता और क्षमता पर निर्भर है कि आप किस तरह से दूसरों के सामने खुद को प्रस्तुत करते हैं। युवाओं के लिए अच्छा मौका मिल सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 15 और 8
 
भाग्यशाली रंग : फीका हरा और बैंगनी
 
 


 


तुला
 
(23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : इस सप्ताह आपकी किस्मत चमकने वाली है। चौतरफा लाभ मिलने वाला है। भाग्य में न केवल धनलाभ के योग बने हुए हैं बल्कि आप जिस प्रोफेशन में हैं, वहां बेहतर उपलब्धियां हासिल होने वाली है। कई दिनों से टाली गई यात्रा इस सप्ताह शुरू हो सकती है। पारिवारिक खुशियां बरकरार रहेंगी। कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। इस सप्ताह आप पूरे परिवार समेत त्योहार का आनंद उठा सकेंगे। जमीन-जायदाद के लिए उपयुक्त समय है। प्रेमी युगल को एक-दूसरे पर भरोसा जमाने के लिए शपथ लेने का समय आ गया है।
 
भाग्यशाली अंक : 18 और 15
 
भाग्यशाली रंग : नींबू जैसा हरा और लाल।

 


 
वृश्चिक
 
(24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : असुविधाएं और असफलता से भरे इस सप्ताह में आपको कई वैसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है जिससे आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचे। इसका अर्थ यह नहीं कि आपकी क्षमता में कमी आएगी। हां, शारीरिक तौर पर थोड़ी अस्वस्थता महसूस कर सकते हैं। पैसे की तंगी रह सकती है। जरूरतों की पूर्ति के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव झेलना पड़ सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति की चिंता सताएगी। जीवनसाथी का आपके ऊपर का विश्वास डगमगा सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बाधा आ सकती है जिसे कड़ी मेहनत से दूर किया जा सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 4 और 11
 
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा स्लेटी और फीका नीला
 
 


 


धनु
 
(22 नवंबर से 21 दिसंबर) : मिले-जुले असर वाले इस सप्ताह में आप अच्छी सेहत का आनंद उठा पाएंगे। कामकाज में तरो-ताजगी से जुटे रहेंगे। अतिरिक्त आय के लिए आपको गुरुवार तक इंतजार करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का बोझ रहेगा, जो समय रहते निबट जाएगा। इस सप्ताह आप पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में सफल रहेंगे। रोमांस के लिए समय निकालना असान होगा, लेकिन जीवनसाथी की तरफ से अपके प्रति शिकायत बनी रहने वाली है। दांपत्य में नई प्रॉपर्टी की खरीद को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। यात्रा पर भी जा सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 4 और 17
 
भाग्यशाली रंग : मोतिया और गाढ़ा फिरोजा
 
 


 


मकर
 
(21 दिसंबर से 19 जनवरी) : यह सप्ताह मिले-जुले नतीजों वाला साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी। मंगलवार से धनागमन के योग बने हुए हैं, उसी अनुपात में कुछ आकस्मिक खर्च भी हो सकता है। प्रोफेशन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं जिससे आपके करियर को ऊंचाई मिल सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य में जीवनसाथी से चली आ रही शिकायतें दूर हो जाएंगी। प्रॉपर्टी के लिए पहल कर सकते हैं, समय आपके पक्ष में बना हुआ है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कहीं से नौकरी की सूचना मिल सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 11 और 1
 
भाग्यशाली रंग : फीका गुलाबी और बेबी जैसा गुलाबी।
 
 


 


कुंभ
 
(20 जनवरी से 18 फरवरी) : चिंता और भागदौड़ वाले इस सप्ताह में आपको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। प्रोफेशन में अड़चन आ सकती है। किसी कानूनी नोटिस से आपकी परेशानी बढ़ जाएगी। सगे-संबंधी किनारा कर लेंगे। साथ रहेगा तो केवल परिवार में जीवनसाथी का। उनकी बातों की अनदेखी नहीं करें तो आपकी कुछ समस्याएं हल हो सकती हैं। इस सप्ताह न तो आप जमीन-जायदाद के बारे में कुछ सोच-विचार करें और न ही यात्रा पर जाने का मन बनाएं, क्योंकि इस दौरान आप स्वस्थ हो सकते हैं। प्रेमियों के लिए तो बिलकुल ही विपरीत समय गुजर रहा है।
 
भाग्यशाली अंक : 17 और 2
 
भाग्यशाली रंग : चमकीला नीला और चांदी जैसी चमकती सफेदी
 
 


 


मीन
 
(19 फरवरी से 20 मार्च) : लंबे इंतजार के बाद आपके मन मुताबिक सप्ताह आया है। प्रोफेशन में चली आ रही कई अड़चनें इस सप्ताह दूर हो जाएंगी। ग्रह की चाल से आपको धनलाभ भी होने वाला है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार के लिए अच्छा समय है। मांगलिक माहौल बनेगा। दांपत्य में सुख और संतुष्टि रहेगी। प्रेम में मधुरता बनी रहेगी। किसी सैर-सपाटे या सगे-संबंधी से मिलने के लिए यात्रा का कार्यक्रम बना सकते हैं। मन के बदलाव और मानसिक तरो-ताजगी के लिए अच्छा रहेगा। प्रेमियों को वादा निभाने का समय आया है। संभव है इस सप्ताह आपको कोई अचंभित करने वाली खुशी मिले।
 
भाग्यशाली अंक : 3 और 4
 
भाग्यशाली रंग : गहरा पीला और चमकीला ग्रे


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 
Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां