साप्ताहिक राशिफल (29 मई से 5 जून 2017)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष 
 
आप अपनी कुंठा से निकलने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे और शैक्षणिक मोर्चे पर वापस आत्मविश्वास महसूस करेंगे। व्यापार में लगे लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। कानूनी पचड़े में फंसे लोगों को एक छोटी जीत मिल सकती है। आपको आपका मनमीत मिल सकता है। आप अपने सकारात्मक व्यवहार से घर का माहौल खुशनुमा बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना असफल हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : सलेटी
 
वृषभ
 
ऑफिस में आपको करने के लिए कई काम हैं, सही रहेगा कि आप महत्व के अनुसार कामों को प्राथमिकता दें। कम जरूरी कामों को बाद में भी निपटा सकते हैं। कार्यस्थल पर सबकुछ अच्छा चलेगा। आपके काम की वरिष्ठ सराहना करेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर भी सबकुछ अच्छा रहेगा। दूर रहने वाले परिजन से मुलाकात होगी। वित्तीय मामलों में धीरे-धीरे मजबूती आ रही है। 
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फिरोजी
 
मिथुन 
 
काम करने का नया तरीका अपना सकते हैं, जो आपके काम करने की क्षमता बढ़ाने वाला साबित होगा। जो लोग कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, वे भी परिस्थिति से बाहर निकलता हुआ महसूस करेंगे। पिछला बकाया एकसाथ हाथ आ सकता है। जिन करीबियों से मिलने की आपकी काफी दिनों से इच्छा थी, उनसे किसी सामाजिक समारोह में मुलाकात हो सकती है। प्यार के मामले में ज्यादा मीन-मेख निकालना सही नहीं है, बेहतर होगा कि आप बाहरी सुंदरता के बदले आंतरिक सुंदरता को अहमियत दें, वर्ना मौका हाथ से निकल सकता है। 
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नीला
 
कर्क 
 
किसी के न मिल पाने के मलाल को मन पर हावी न होने दें। खुद को मानसिक रूप से व्यस्त रखें। जो हो गया सो हो गया। जो काम आपको सौंपा गया है उसे सुपुर्द करने से पहले ठीक से उसका निरीक्षण कर लें, जिससे गलती होने की आशंका से बचा जा सकता है। आप जिस टीम का हिस्सा हैं उसमें आपकी दिलचस्पी नहीं है, यह आपके लिए हितकर नहीं है। खुद को तरोताजा करने के लिए बेहतर होगा कि आप कुछ दिनों की छुटटी पर जाएं। आपके सितारे बुलंद हैं, संभव है कि आपको कोई संपत्ति हाथ लगे। 
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गहरा लाल
 
सिंह 
 
नियमित दिनचर्या आपको तंदुरुस्त बनाए रखने में मदद करेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर अब तक जो आपको अंधकार में दिख रहा था, अब संभव होता हुआ नजर आएगा। आप जिस संगठन के लिए काम कर रहे हैं, उसके लिए एक बड़ी संपत्ति साबित हो सकते हैं। स्वाभिमान की वजह से जीवनसाथी के साथ अनबन रहने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए बेहतर होगा कि आप इसको नजरअंदाज करें। प्रेम के मामले में आप थोड़े स्वार्थी हो सकते हैं जिसकी वजह से आपके साथी को दुख होगा। कहीं घूमने जा सकते हैं, भीड़-भाड़ वाली जगह से बचें। 
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का सलेटी
 
कन्या
 
कार्यस्थल पर दूसरे के हिस्से पर हक जताना और जरूरत से ज्यादा सयानापन आपको भारी पड़ सकता है इसलिए अपनी इज्जत और सीमा का ध्यान रखना हितकर होगा। दी गई समयसीमा का पालन नहीं करने से आपको कार्यस्थल पर दिक्कत हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर थोड़ी निराशा हो सकती है। पति-पत्नी का आपस में या परिवार के किसी और सदस्य के साथ आपकी टकराहट हो सकती है। आप कहीं बड़ा निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा पड़ सकता है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
 
 
 

तुला 
 
आपको आपकी नई योजना में किसी सहकर्मी का साथ नहीं मिलेगा, इसके बावजूद आप अकेले उसे अंत तक निभाएंगे। इस वक्त आप आर्थिक रूप से मजबूत हैं, बचत योजना पर भी विचार कर सकते हैं। परिवारिक समारोह में हिस्सा लेकर आप अपना सामाजिक दायरा मजबूत कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के लिए वक्त नहीं निकाल पाना आपके दांपत्य के लिए सही नहीं है, थोड़ा ध्यान रखना सही होगा। 
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
 
कोई आपके प्यार में कैद हो सकता है और आप रोमांटिक जीवन का भरपूर मजा लेंगे। आप अपने लक्ष्य को हासिल करने की काबिलियत रखते हैं। घर के लिए आप बेहतर विकल्प की तलाश कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर अत्यधिक प्रतिक्रियाशील होना सही नहीं है, इससे आपका विरोध बढ़ सकता है। खर्चे को लेकर आपकी सतर्कता आपको आर्थिक मामले में सुरक्षित रखेगी। खुद को ज्यादा से ज्यादा क्रियाशील रखना आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ अंक : केसरिया 
 
धनु 
 
आपकी पेशेवर कर्मठता और विश्वसनीयता आपके करियर को नई ऊंचाई तक ले जा सकता है। शैक्षणिक सत्र पर भी आपके सितारे बुलंद हैं। आपका सोचा हुआ काम बनेगा। आप सामाजिक स्तर पर उत्सव का कारण बन सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में उत्साह चरम पर रहेगा। आप किसी विदेशी यात्रा का हिस्सा हो सकते हैं। बचत करने की आदत की वजह से आप आर्थिक मोर्चे पर खुद को संतुलित रखने में कामयाब रहेंगे। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
मकर 
 
जिस प्यार के लिए आप कब से बेताब थे, वो आपको मिल जाएगा। शहर से बाहर किसी शादी में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिसके बाद आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। घरेलू गुटबाजी से दूर रहें, यह आपकी सोच को प्रभावित कर सकता है। पदोन्नति के लिए आपको काफी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई करीबी उधार ले सकता है। नियमित दिनचर्या की वजह से स्वास्थ्य सही रहेगा। 
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : सफेद
 
कुंभ
 
जिस काम में आप माहिर हैं, कार्यस्थल पर वह अन्य लोगों को भी नजर आएगा। शैक्षणिक यात्रा या प्रदर्शनी में जा सकते हैं। कुछ लोगों का नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है जिसकी वजह से जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। नए उद्यमी आर्थिक रूप से खुद को स्थापित करने में सक्षम होंगे। किसी का दिल जीतने के लिए आपको मशक्कत करने की जरूरत नहीं होगी। जो लोग अकेलापन महसूस कर रहे थे, उनके जीवन में प्यार बरसने की संभावना है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी 
 
मीन
 
सोच में थोड़ा-सा सकारात्मक परिवर्तन आपको कार्यक्षेत्र में सफल बनाएगा, आप इस बात पर विचार कर सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर थोड़ी-सी देरी की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। नए वर-वधू को निर्वाह करने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। जिसे आप चाहते हैं उसे समझने के लिए थोड़ा वक्त देना होगा, उचित तरीका ढूंढने की कोशिश करें। जो लोग पहली बार जिम या व्यायाम शुरू कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। 
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी

 
Show comments

धन और वैभव पाने के लिए मां लक्ष्मी के प्रभावशाली 10 महामंत्र

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

धन के लिए मां लक्ष्मी की प्रार्थना कैसे करें?

मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

भूलकर भी ये 7 चीजें ले ली फ्री में तो घर में कंगाली शुरू हो जाएगी

10 मई 2024 : आपका जन्मदिन

10 मई 2024, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

Gaj kesari yog: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनने जा रहा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों का सितारा रहेगा बुलंदी पर

Vastu Tips : किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर पढ़ें विशेष सामग्री (यहां क्लिक करें)

अगला लेख