Weekly Horoscope in Hindi: साप्ताहिक राशिफल (15 से 21 नवंबर), जानें कैसे बीतेगा आपका नया हफ्ता, क्या कहते हैं आपके सितारे

पं. प्रेमकुमार शर्मा
नए सप्ताह (15 से 21 नवंबर) : पढ़ें संपूर्ण राशिफल
 
मेष
 
 November 2021 Saptahik Rashifal किसी समस्या का हल निकालने के लिए दूसरे की मदद ले लेना बेहतर साबित होगा। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का सेहत पर शानदार असर देखने को मिलेगा। आप में से कुछ लोगों को अब बचत की अहमियत समझ में आने वाली है, फिजूलखर्ची कम कर सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रतियोगी स्थिति रहने के कारण अपनी क्षमता और दक्षता का बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। प्रेमी द्वारा वादा नहीं निभा पाने को लेकर नाराजगी हो सकती है। सेहत संतोषजनक रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : पिंक

वृषभ
 
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से होने वाली है, जो भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित होगा। करीबी लोगों से मिलने की नीयत से घर में किसी पार्टी का आयोजन किया जाने वाला है। परिवार के किसी युवा की शादी तय होने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को बिजनेस के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। लंबे समय से चल रहा कोई प्रॉपर्टी विवाद सुलझा लिए जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल

मिथुन
 
अपने कंधे का भार हल्का करने के लिए किसी की मदद मांग सकते हैं। परिवार में कोई आपकी गतिविधि पर नजर रखने वाला है, लेकिन ये आपके भले के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही किसी समस्या को रखने के लिए बॉस से मिलने में देरी न करें, चीजें स्पष्ट रहने से आगे बेहतर रहेगा। जिस प्यार की आपको लंबे समय से तलाश थी, अब वो इंतजार खत्म होने वाला है। सेलिब्रेशन के मूड में रहेंगे।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : क्रिमसन

कर्क
 
यह सप्ताह आपके लिए बेहद शानदार रहने वाला है, कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। किसी सामाजिक समारोह में आप अपनी छाप छोड़ सकते हैं, लोग आपसे प्रभावित होंगे। जिसे आप मन ही मन में प्यार कर रहे थे, उसकी तरफ से सकारात्मक संकेत मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ रोमांचक शाम बिताने का अवसर मिलने वाला है। आप में से कुछ लोग अपने लिए नई कार खरीदने वाले हैं। पढ़ाई के स्तर पर स्थिति अनुकूल रहेगी। फोकस बनाए रखने में सफल रहेंगे। किसी अनअपेक्षित स्रोत से आमदनी होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : परपल

सिंह
 
इस सप्ताह आपको किसी और के निजी काम के लिए ऑफिस के समय से थोड़ा वक्त निकालना पड़ सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा लंबे समय से किए जाने वाले प्रयास का परिणाम मिलने का वक्त आ गया है, दिल थाम लें। जब तक किसी उद्यम से अच्छा रिटर्न मिल रहा है, आप उसमें और निवेश करते रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कोई आपसे मदद मांग सकता है। सक्षम होने के बावजूद उसे मना कर देना बेहतर रहेगा, समझदारी से काम लें। प्रेम संबंध में अपेक्षित सफलता मिलने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : फिरोजा

कन्या
 
प्रोफेशनल स्तर पर मिली सफलता का उत्सव मनाए जाने की उम्मीद है। दूरदृष्टि और अच्छी तैयारी की वजह से किसी प्रतियोगिता को सफल बनाना आपके लिए संभव हो सकता है। सामाजिक समारोह में आपकी उपस्थिति को अहमियत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चल रही किसी शारीरिक समस्या पर नियंत्रण पा सकते हैं। अपने प्रेम संबंध के लिए वक्त निकालना आपके लिए जरूरी है, इसे प्राथमिकता में रख सकते हैं। आप में से कुछ लोगों द्वारा प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। वित्तीय स्तर पर मजबूती रहेगी।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

तुला
 
किसी के साथ शहर से बाहर जाने की संभावना बन रही है। आप में से कुछ लोग अपने प्रोजेक्ट को फाइनल टच देने की तैयारी में रहने वाले हैं। आपको अपने करीबी लोगों से किसी तरह की मदद की जरूरत पड़ सकती है। सामाजिक जिम्मेदारी के कारण आपका काफी सारा वक्त बर्बाद होने की आशंका है, लेकिन इससे आपकी छवि को फायदा होगा। किसी वेंचर को शुरू करने से पहले सटीक बजट बना लें, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है। अच्छी सेहत बनी रहे, इसके लिए आपको नियमित व्यायाम करते रहना होगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : आसमानी

वृश्चिक
 
जिस किसी काम को कर रहे हैं, उसकी पूर्णता को लेकर आश्वस्त हो जाने पर ही उसे छोड़ें। व्यायाम की अधिकता भी परेशानी खड़ी कर सकती है, सहजता से काम लें। प्रोफेशनल स्तर पर आपके काम की सराहना होने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के संग मनमुटाव बढ़ने से समस्या हो सकती है, समय रहते बात खत्म करना जरूरी होगा। सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई होने की आशंका है, प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल सकते हैं। यात्रा से आपको मानसिक सुकून मिलेगा, प्लान कर सकते हैं। सेहत संतोषजनक रहने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नारंगी

धनु
 
आपको अपना काम निकलवाने के लिए किसी को मनाना पड़ सकता है। प्रोफेशनल स्तर पर यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने काम करने के तरीके से सबको प्रभावित कर सकते हैं। कोई आपके लिए कमाई का नया जरिया शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सेहत को लेकर लंबे समय से चल रही कोई समस्या अब दूर हो जाने वाली है, निश्चिंत रहें। रोमांटिक क्षेत्र में आपको अपने जीवन में किसी की तलाश रहेगी।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : मरुन

मकर
 
इस राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद खुशनुमा रहेगा। आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अच्छी नेटवर्किंग के कारण आपके लिए तरक्की का नया रास्ता खुलने की उम्मीद है। पारिवारिक स्तर पर व्यस्तता रहने वाली है। किसी करीबी के आगमन से घर का माहौल उत्साहपूर्ण रहेगा। आप अपने व्यवहार और क्षमता से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। अपनी विशेषज्ञता वाले क्षेत्र में आपके द्वारा दिए गए योगदान की सराहना होने वाली है। आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : इंडिगो

कुंभ
 
Weekly Horoscope in Hindi किसी को लेकर पैदा हुए गलतफहमी को समय रहते दूर कर लेना बेहतर होगा। निजी और प्रोफेशनल स्तर पर आ रहीं समस्याओं से निपटने में सफल साबित होंगे। प्रोफेशनल स्तर पर कोई आपकी क्षमता परखने का प्रयास कर सकता है, आप उसे प्रभावित करेंगे। आपको किसी ऐसे सामान पर खर्च करना जरूरी होगा, जो अब आवश्यक हो चुका है। पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहने वाला है। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आने की उम्मीद है। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने से बचना चाहेंगे। सेहत को लेकर कोई परेशानी नहीं रहेगी।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : रोजी ब्राउन

मीन
 
यह सप्ताह आपके लिए यादगार रहने वाला है और निजी जीवन में कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है। करीबी लोगों के साथ रोमांचक समय व्यतीत करने का अवसर मिलने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है और आप उसे बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। लोगों से मिलते-जुलते रहना और संपर्क बढ़ाना आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेगा। वित्तीय स्तर पर सुधार होने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आप चर्चा में रहने वाले हैं। 
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : पिच

ALSO READ: Kartik Purnima : देव दिवाली के दिन क्या करना चाहिए, जानिए दीपदान का महत्व

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा की ये खास 10 बातें, आप भी जानिए। Kartik Purnima

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर घटी थी ये 10 पौराणिक घटनाएं

नरेंद्र मोदी के सितारे 2028 तक बुलंद, भाजपा की सीटें हो सकती हैं 320 के पार

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Shukra aditya yoga 2024: शुक्रादित्य राजयोग से 4 राशियों को होगा बेहद फायदा

गंगा सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

Angarak Yog: मंगल राहु की युति से बना अंगारक योग, कोई हो जाएगा कंगाल और कोई मालामाल

मई में कब रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए पूजा के मुहूर्त और महत्व

Aaj Ka Rashifal: किसके लिए लाभदायी रहेगा 02 मई 2024 का दिन, पढ़ें 12 राशियां

अगला लेख