Horoscope Weekly 2023: साप्ताहिक राशिफल जानें इस हफ्ते किस राशि के चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां

पं. प्रेमकुमार शर्मा
वेबदुनिया अपने प्रिय पाठकों के लिए यहां लेकर आया है फरवरी माह का सप्ताह का राशिफल 12 राशियों के लिए, इसमें आप जानेंगे करियर, व्यापार, शिक्षा, शेयर मार्केट, स्वास्थ्य, नौकरी, रोमांस, कार्यक्षेत्र, धन, यात्रा, रोमांस आदि के बारे में जानकारी- यहां पढ़ें मेष से मीन राशि का साप्ताहिक भविष्यफल 6 से 12 फरवरी 2023 तक-
साप्ताहिक राशिफल : 6 फरवरी से 12 फरवरी 2023
मेष राशि (21 मार्च से 20 अप्रैल) : 
पार्टनरशिप के बिजनेस में फायदा हो सकता है। परिवार और दोस्तों के साथ समय का आनंद लें। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में विशेष ध्यान दें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा समय हो सकता है। ऑफिस के अंदर कम्युनिकेशन गैप को कम करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। जल्द ही पार्टनर की तलाश ख़त्म हो सकती है।
 
लकी नंबर : 11
लकी कलर : बेबी पिंक

वृषभ राशि (21 अप्रैल से 20 मई) :
सेहत में सुधार के लिए नए विकल्प मिल सकते हैं। चतुराईभरे फैसलों से परिवार में सराहना होगी। इन्वेस्टमेंट प्लान में साइलेंटली काम करने की जरूरत है। प्रोफेशनल जीवन में व्यस्तता बनी रह सकती है। स्कूल की असफलताओं से मानसिक स्थिति में असर पड़ेगा। मकान मालिक के बनाए नियमों को फॉलो करें। क्रश के साथ फीलिंग्स शेयर होने की उम्मीद है।
 
लकी नंबर : 2
लकी कलर : पीच

मिथुन राशि (21 मई से 21 जून) : 
जीवन के सभी पहलू मिले-जुले हो सकते हैं। परिवार के अंदर पॉजिटिविटी बनाए रखें। दफ्तर के अंदर स्किल्स का प्रदर्शन करें। स्टूडेंट्स को खुद के ऊपर संयम रखना होगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सही समय है, आर्थिक रूप से मजबूत होने के आसार हैं। पार्टनर के साथ समय बिताने की कोशिश करें।
 
लकी नंबर : 3
लकी कलर : पिंक

कर्क राशि (जून 22 से 22 जुलाई) : 
इस सप्ताह प्रोफेशनल सफलता मिलने की उम्मीद है। फिक्स करियर होने की वजह से रास्ता आसान होगा। घर और परिवार के साथ स्पेशल समय बिताएं। सेहत में सुधार होने के बाद भी रूटीन प्लान फॉलो करें। इस सप्ताह स्टूडेंट्स को नए मौके मिलने की उम्मीद है। सप्ताह के अंदर की गई यात्रा कष्टदायक साबित होगी। पार्टनर के आ जाने के बाद जीवन में सुधार हो सकता है।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : ऑरेंज

सिंह राशि (23 जुलाई से 23 अगस्त) : 
दफ्तर के अंदर सीनियर्स की सराहना मिल सकती है। स्मॉल इन्वेस्टमेंट से आर्थिक फायदा हो सकता है। इस सप्ताह किसी लंबी यात्रा पर जाने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से जुड़ा हुए फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। छात्रों को अतिरिक्त मेहनत से सफलता मिल सकती है। मॉर्निंग एक्सरसाइज़ से सेहत में सुधार हो सकता है। साथी के साथ रिश्ते को सुधारने का सही समय है।
 
लकी नंबर : 5
लकी कलर : पर्पल

कन्या राशि (24 अगस्त से 23 सितंबर) : 
इस सप्ताह में नए प्रोजेक्ट्स को शुरू कर सकते हैं। परिवार को आपकी जरूरत महसूस हो सकती है। प्रॉपर्टी के मुद्दों पर डटे रहने से सफलता मिलेगी। हेल्दी सेहत के लिए रूटीन प्लान को फॉलो करें। फैमिली के विवादों में उलझने से काम बिगड़ जाएगा। इस सप्ताह नए बिजनेस पार्टनर मिलने की उम्मीद है। साथी के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान बन सकता है।
 
लकी नंबर : 6
लकी कलर : डार्क ग्रीन

तुला राशि (24 सितंबर : 23 अक्टूबर) : 
आमदनी के दूसरे स्रोतों पर विचार किया जा सकता है। अपने महत्वपूर्ण समय को परिवार के साथ खर्च करें। प्रोफेशनल जीवन में सैलरी इन्क्रीमेंट हो सकता है। सप्ताह के अंत में कोई मनोरंजक यात्रा हो सकती है। विदेश में पढ़ने वालों छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है। इस सप्ताह अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। रोमांटिक जीवन में अतिरिक्त समय देने की कोशिश करें।
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : क्रीम

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर से 22 नवंबर) : 
प्रोफेशनल जीवन में रिदम बनाने की कोशिश करें। इस सप्ताह सभी प्रकार के बिलों का भुगतान करें। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। अंतिम समय में यात्रा कैंसल होने की उम्मीद है। नए प्रोजेक्ट्स सफलतापूर्वक समाप्त हो सकते हैं। नींद की कमी की वजह से सेहत पर असर हो सकता है। पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
 
लकी नंबर : 17
लकी कलर : ग्रीन

धनु राशि (23 नवंबर से 21 दिसंबर) : 
टीम को मोटिवेट करने का हरसंभव प्रयास करें। छोटे झगड़ों की वजह से पारिवारिक तनाव बढ़ेगा। यात्रा में जरूरत से ज्यादा समय लगने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए सभी कागजों को सावधानी से रखें। यह सप्ताह छात्रों के लिए मिला-जुला हो सकता है। इस सप्ताह के अंदर सभी पेंडिंग बिल्स का भुगतान करें। पार्टनर के साथ इमोशनल कनेक्शन हो सकते हैं।
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : मैजेंटा

मकर राशि (22 दिसंबर से 21 जनवरी) : 
करियर को बढ़ाने के लिए प्रयास हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति में फायदा होने की उम्मीद है। संपत्ति विवाद में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ यात्रा होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई में ध्यान देने की जरूरत है। जिम ट्रेनर से फिटनेस संबंधित सलाह मिल सकती है। साथी से पहली बार मिलने पर सावधानी बरतना जरूरी है।
 
लकी नंबर : 7
लकी कलर : व्हाइट

कुंभ राशि (22 जनवरी से 19 फरवरी) : 
सप्ताह के अंदर नई करियर अपॉर्चुनिटी मिलेंगी। व्यापार में ध्यानपूर्वक काम करना फायदेमंद होगा। परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आ सकती है। प्रॉपर्टी के मुद्दों पर बुद्धि कौशल से काम ले सकते हैं। छात्र खुद की पहचान बनाने के लिए कदम उठा सकते हैं। अनुशासित जीवनशैली के नियमों का पालन करें। रोमांटिक जीवन में मिठास आएगी। 
 
लकी नंबर : 18
लकी कलर : क्रीम

मीन राशि (20 फरवरी-मार्च 20) :
स्किल्स की वजह से नई नौकरियां मिल सकती हैं। आर्थिक पोर्टफोलियो में बदलाव कर सकते हैं। अपने व्यवहार से पारिवारिक सद्भाव को बढ़ा सकते हैं। विदेशी यात्राओं में अनुभव मददगार साबित होगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने से फायदा संभव है। योग और मेडिटेशन से सेहत में सुधार हो सकता है। रोमांटिक जीवन में साथी से करीबी बढ़ सकती है।
 
लकी नंबर : 4
लकी कलर : पर्पल

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य

Mangal gohchar : मंगल का मीन राशि में गोचर, 5 राशियों को होगा बहुत फायदा

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता, जानें अपना भविष्‍यफल (24 अप्रैल 2024)

24 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

24 अप्रैल 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akhand Samrajya Yoga: अखंड साम्राज्य योग क्या होता है, मां लक्ष्मी की कृपा से बदल जाता है भाग्य

अगला लेख