december weekly horoscope 2020 : कैसा होगा आपका सप्ताह, जानें किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल
 
मेष-
 
कोई आपकी तरफ आकर्षित हो रहा है, साथ ही उम्मीद कर रहा है कि पहल आपकी तरफ से हो। हिचकें नहीं, चीजों को आगे बढ़ाने की कोशिश करें। करियर को लेकर असमंजस की स्थिति है। करियर में स्थिरता लाने के लिए अपने क्षेत्र से जुड़े लोगों की सलाह लें व अच्छी तरह मशविरा करने के बाद ही कोई निर्णय लें। आर्थिक मसलों के हिसाब से सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। हर तरफ से धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं। महंगी खरीददारी कर पाएंगे।
 
उपाय : गुड़ का दान करें, मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करें।
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गाढ़ा नीला
 

वृषभ-
 
पढ़ाई में आपके द्वारा की गई मेहनत रंग जरूर दिखाएगी। परिवार में कलह और मानसिक तनाव के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में छोटों के साथ अनबन होने के संकेत हैं। गुस्से के चलते कोई ऐसा कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपको ही बाद में पछताना पड़ेगा, इसीलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें और गुस्से पर काबू रखें। छुट्टियों पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। नई जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जरूर जाएं।
 
उपाय : शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, लाभ होगा।
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : लेमन
 

मिथुन-
 
धनलाभ के संकेत भी मिल रहे हैं। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए काम की हर तरफ प्रशंसा होगी। दूसरों की सुनी-सुनाई बातों पर बिलकुल भरोसा न करें। स्वयं स्थिति के बारे में पता करने की कोशिश करें, उसके बाद ही निर्णय लें तो बेहतर होगा। पैरों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नियमित व्यायाम करें।
 
उपाय : बुधवार को गाय को हरी घास खिलाएं।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पीच
 

कर्क-
 
पढ़ाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई पर ध्यान दें, हो सके तो किसी की मदद भी ले सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय के लिए समय अच्छा है। आपके अंदर मोलभाव करने की अद्भुत क्षमता है। इससे आपको व्यापार में खूब लाभ मिलेगा। काम करना अच्छी बात है लेकिन जरूरत से ज्यादा काम करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता इसीलिए काम के बोझ से बचें और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
 
उपाय : मन से ॐ नम: शिवाय का जाप करें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गोल्डन
 

सिंह-
 
पढ़ाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, चिंता न करें। कुछ दिनों की बात है और धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। गुस्से पर काबू रखें। गुस्सा करने के बजाय सही समय का इतंजार करें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आध्यात्मिकता की तरफ रुझान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव होने के कारण मतभेद बढ़ सकते हैं लेकिन इसके बारे में ज्यादा न सोचें, हालात धीरे-धीरे सुधर जाएंगे।
 
उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : क्रीम
 

कन्या-
 
एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें। पढ़ाई के लिए समय अच्छा चल रहा है। मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने सभी प्रोजेक्ट्स समय पर पूरा करने की कोशिश करें तभी जाकर सफल हो पाएंगे। सेहत को लेकर आने वाले सप्ताह थोड़ा सतर्क रहें, कयोंकि बदलते मौसम के कारण सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सोच-समझकर ही किसी से कोई चीज उपहार में लें। कीमती और महंगी चीजें उपहार में न लेना ही बेहतर होगा।
 
उपाय : गणेशजी की आराधना करें
शुभ अंक : 12
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 

तुला-
 
कार्यक्षेत्र में अपने काम से मतलब रखें और जरूरत से ज्यादा काम का बोझ लेने से बचें, इससे आप स्वयं को परेशानियों से दूर रख पाएंगे। पढ़ाई के लिए समय ठीक चल रहा है। पढ़ाई को लेकर आपकी गंभीरता आने वाले दिनों में आपको सफलता जरूर दिलाएगी। कोई बड़ा काम पूरा होने पर चैन की सांस लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी है। वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। साथ ही घर के लिए किसी कीमती सामान की खरीददारी भी कर सकते हैं।
 
उपाय : किसी जरूरतमंद को वस्त्रों का दान करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
 

वृश्चिक-
 
आपके द्वारा की गई मेहनत पढ़ाई में आपको सफलता जरूर दिलाएगी। औरतों का सम्मान करें। स्त्रियों को लेकर सोच-समझकर ही कोई टिप्पणी करें, वरना आप अपनी बातों से किसी के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मिडिल एज के लोगों व दोस्तों के साथ नाच-गाना करें। कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएं, अच्छा महसुस करेंगे। दूसरों को सुनने की आदत भी डालें। तर्क-वितर्क करते दूसरे नाराज न हों। हो सके तो अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें।
 
उपाय : मसूर की दाल का दान करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
 

धनु-
 
करियर में तरक्की के लिए अभी और थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन घबराएं नहीं, समय के साथ धीरे-धीरे तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। करियर को लेकर इस समय थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। निवेश के लिए समय अच्छा है। निवेश के लिए कई रास्ते खुल रहे हैं। कई तरह के विकल्प आपके सामने आएंगे। बेहतर होगा कि निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें या किसी समझदार व्यक्ति से राय ले लें। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें व नियमित जांच कराते रहें। डायबिटीज से पीड़ित लोग अपना ख्याल ज्यादा रखें।
 
उपाय : पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करें।
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : सफेद
 

मकर-
 
स्थिति के साथ समझौता करने के साथ हालातों को समझने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। आप किसी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, जो आपकी भावनाओं को अच्छे से महसूस कर रहा है। आने वाले दिनों में कोई आपसे प्यार का इजहार कर सकता है। व्यापार के लिए समय अनकूल है। व्यवसाय में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। कोई बड़ा धनलाभ हो सकता है।
 
उपाय : शनिवार के दिन काले उड़द का दान करें, लाभ होगा।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : तोतिया हरा
 

कुंभ-
 
आप काफी समय से बेहतर नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन चीजें उतनी आसान नहीं होती हैं जितनी कि दिखाई पड़ती हैं खासकर नौकरी के क्षेत्र में। खुद पर नियंत्रण कखें। कुंठित महसूस न करें वरना असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और सही समय का इंतजार करते हुए कोशिश जारी रखें। जल्द ही आपको आपकी समस्या का मिल जाएगा। कहीं से उपहारस्वरूप धनलाभ होने के संकेत मिल रहे हैं।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 

मीन-
 
आप चीजों का पहले ही अनुमान लगा लेते हैं, इसी गलत आदत के चलते कई बार आपको ही नुकसान उठाना पड़ता है। हो सके तो अपनी आदत को बदलने की कोशिश करें और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश करें। परिवार के लोग आपका अच्छा ही सोच रहे हैं। पढ़ाई को लेकर एकाग्र होने की जरूरत है। अपनी कमियों को पहचानकर उन पर काम करना शुरू करें। छुट्टियों का प्रोग्राम बन सकता है। कहीं घूमने जरूर जाएं और इस समय का पूरा मजा उठाएं।
 
उपाय : पीले रंग के अन्न का दान करें।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हल्का नीला


ALSO READ: अगहन मास को क्यों कहते हैं मार्गशीर्ष, पढ़ें खास जानकारी...

ALSO READ: महिलाओं को जरूर करना चाहिए कसूरी मेथी का सेवन, जानिए 5 बेहतरीन लाभ

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

Buddha purnima 2024: भगवान बुद्ध के बारे में 10 रोचक जानकारी

शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा

Weekly Forecast 2024 : साप्ताहिक भविष्‍यफल में जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा नया सप्ताह

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

lakshmi puja for wealth : लक्ष्मी पूजा का है ये सही तरीका, तभी माता होंगी प्रसन्न

Buddh purnima 2024 : गौतम बुद्ध की पूजा करने का क्या है शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज किसके लिए होगा दिन खास, जानिए 22 मई 2024 का दैनिक राशिफल

22 मई 2024 : आपका जन्मदिन

22 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख