Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साप्ताहिक राशिफल 2023 : नववर्ष 2023 का नया सप्ताह, क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें Weekly Horoscope

हमें फॉलो करें साप्ताहिक राशिफल 2023 : नववर्ष 2023 का नया सप्ताह, क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें Weekly Horoscope
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

जनवरी 2023 के नए सप्ताह का साप्ताहिक राशिफल जानिए यहां, 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक। जानिए 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है नया हफ्ता। प्रेम, शिक्षा, रोमांस, नौकरी, शेयर मार्केट, धन, व्यापार, करियर, कार्यक्षेत्र, आदि के बारे में किसके चमकेंगे सितारे। पढ़ें भविष्यफल में...Weekly Horoscope 2023 
 
(साप्ताहिक राशिफल : 9 जनवरी से 15 जनवरी 2023) 
 
मेष : ARIES (Mar 21-Apr 20)
 
लव रोमांस का चैप्टर शुरू होगा। प्यार में पड़ने या पैचअप के संकेत हैं। लग्जरी आइटम के पीछे भागना सेविंग्स पर भारी पड़ सकता है। दोस्तों के साथ कोई सेलिब्रेशन करने वाले हैं, खुलकर खर्च करेंगे। घर खरीदने का सपना पूरा होने वाला है, तैयारी शुरू कर दें। वीकेंड पर पार्टनर के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लाल

वृष : TAURUS (Apr 21-May 20)
 
रिलेशनशिप अच्छी रहेगी। लव लाइफ में रोमांच भरने की जरूरत है। फैमिली में किसी से बहस होने की आशंका है, समझदारी से काम लें। अचानक आए चैलेंजेज को सावधानी से संभालें, अच्छे से निपट जाएगा। हेल्दी लाइफ के लिए योग और मेडिटेशन शुरू कर सकते हैं। एकेडमिक लेवल पर कुछ अच्छा होने वाला है, प्रयास जारी रखें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू

मिथुन : GEMINI (May 21-Jun 21)
 
नए कॉन्ट्रेक्ट साइन करेंगे। ऑफिशियल टूर पर जाना पड़ सकता है। पुश्तैनी प्रॉपर्टी के सेल से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कमिटेड पार्टनर के बीच विचारों की भिन्नता से कन्फ्यूजन रहेगा। सिंगल लोगों को थोड़ा सब्र रखने की जरूरत है, सोच-समझकर आगे बढ़ें। एकेडमिक लेवल पर मोरल हाई रहेगा। अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : पिंक

कर्क : CANCER (Jun22-Jul 22) 
 
बिजनेस पर्सन और ट्रेडर्स के लिए फेवरेबल टाइम रहेगा। फैमिली में चल रहे पुराने विवाद सुलझा सकते हैं, सुकून मिलेगा। परिवार के साथ किसी पूजा में या मंदिर जाने का प्लान बन सकता है। पैरेंट्स की रजामंदी मिल जाने से रिलेशनशिप आगे ले जा सकेंगे। डाइट और एक्सरसाइज पर की जा रही मेहनत का रिजल्ट दिखने लगेगा।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : ऑलिव ग्रीन

सिंह : LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
अच्छी सैलरी और मनपसंद काम के लिए वेट करना होगा। पास्ट इन्वेस्टमेंट से शानदार रिटर्न मिलने वाला है। किसी सोशल गैदरिंग की वजह से वर्कलोड बढ़ेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम गुजारने का मौका मिलेगा। सेहत किसी भी चीज से ज्यादा महत्वपूर्ण है, पहले इस पर ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम

कन्या : VIRGO (Aug 24-Sept 23)
 
किसी रिलेटिव से लंबे समय बाद मुलाकात का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। खुशनुमा समय बिताएंगे। आप में से कुछ लोगों के सामने पैसे की समस्या आ सकती है। करियर ग्रोथ के लिए अपना बेस्ट देना होगा, जिम्मेदारी लेना सीखें। स्ट्रेस से बचने के लिए योग और मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल

तुला : LIBRA (Sept 24-Oct 23)
 
अपने ऑर्गेनाइजेशन को आगे बढ़ाने में बड़ी भुमिका निभाने वाले हैं। सेविंग्स पर ध्यान देना जरूरी है। भविष्य सुरक्षित रहेगा। लैंड या रीयल स्टेट के इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। आप पर बड़ों का आशीर्वाद रहेगा तथा संपन्नता और सौभाग्य बढ़ेगा। पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ने की उम्मीद है। धर्म और अध्यात्म में दिलचस्पी बढ़ेगी।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सफेद

वृश्चिक : SCORPIO (Oct 24-Nov 22)
 
अनएक्सपेक्टेड सोर्स से आमदनी होगी। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर विचार करेंगे। फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी। सिबलिंग की शादी तय हो सकती है। किसी के साथ मिसकम्युनिकेशन को लंबा न चलने दें। साइक्लिंग या रनिंग जैसी एक्टिविटी फिटनेस के लिए अच्छी होगी। नेगेटिव और शॉर्ट टैम्पर्ड लोगों से दूर रहें, सुरक्षित रहेंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : डार्क ग्रीन

धनु : SAGITTARIUS (Nov 23-Dec 21)
 
जटिल से जटिल काम को भी आसानी से पूरा कर सकते हैं। जल्द ही नए वेंचर से अपेक्षित लाभ मिलने लगेगा। बच्चों को लेकर आपके सपने और उम्मीदें पूरी होने वाली हैं। मैरिड लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। समझदारी से काम लें। स्टडी को लेकर जो कुछ प्लान किया है, उसे पूरा कर सकते हैं। ट्रिप पर जाना रोमांचक रहने वाला है।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : फिरोजा

मकर : CAPRICORN (Dec 22-Jan 21)
 
हार्डवर्क और फोकस से चीजें बेहतर होंगी। स्थिति अनुकूल रहेगी। आमदनी का कोई जरिया खुलेगा। बैंक-बैलेंस मजबूत होने वाला है। कलिग्स और बॉस के साथ रिश्ते सुधरेंगे। लीडर की इमेज बनने वाली है। अपने पार्टनर के साथ यादगार वक्त बिताएंगे तथा बॉन्डिंग मजबूत होगी। फिटनेस का कोई शॉर्टकट नहीं हो सकता। सेहत और फिटनेस का ख्याल रखें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : हल्का नीला

कुंभ : AQUARIUS 
(Jan 22-Feb 19)
 
अप्रैजल या प्रमोशन मिलने की संभावना है, अपना काम ठीक से करते रहें। सर्विस सेक्टर के लोगों की आमदनी जल्द ही बढ़ने वाली है। एंटरप्रेन्योर अपने काम का दायरा बढ़ा सकते हैं। करीबी लोगों का साथ हर कदम पर मिलते रहने की उम्मीद है। लव बर्ड्स शादी के बंधन में बंधने का विचार कर सकते हैं। योगा और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज स्ट्रेस फ्री रखेगा।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : क्रीम

मीन : PISCES (Feb 20-Mar 20)
 
पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में हिस्सा ले सकते हैं। प्रोफेशन में फायदा मिलेगा। फैमिली में होने वाले किसी बड़े सेलिब्रेशन को लेकर उत्साहित रहेंगे। पार्टनर का अनकंडीशनल लव और केयर मिलने वाला है। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल करें। परेशानी में पड़ सकते हैं। आपको आराम की जरूरत है। हेल्थ के संकेतों पर ध्यान दें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा फिरोजा


webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साप्ताहिक मुहूर्त जनवरी 2023 : जानिए नए सप्ताह के शुभ एवं मंगलकारी मुहूर्त (9-15 जनवरी तक)