30 जुलाई से 5 अगस्त 2018 : साप्ताहिक भविष्यफल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 

मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
किसी बीमारी के बाद शारीरिक स्तर पर पूर्ण रूप से तंदुरुस्त नजर आ सकते हैं। लम्बे समय के बाद अपने  एक्सारसाइज रुटिन में वापस लौटने वाले हैं। किसी दूसरे शहर की यात्रा पर जाने की संभावना है। आप अपनी प्रॉपर्टी को बेचने का मन बना चुके हैं, सही ग्राहक की तलाश में रहने की उम्मीद है। दिए गए कार्य को पूरा नहीं करने के कारण आपकी किरकिरी होने वाली है।
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
वृष
(अप्रैल 21-मई 20)
 
यदि आपका शेप बेढंगा हो गया है तो आपके लिए बहुत जरुरी है कि आप शेप में आने का प्रयास करें। आपकी संपत्ति का एक हिस्सा लेने वाला व्यक्ति अपना रास्ता निकालने में असमर्थ रहेगा। पेशेवर स्तर पर किसी नई खोज में दिनभर व्यस्त रहने की संभावना है। आपमें से कुछ लोगों को ऑफिस में कुछ अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है लेकिन आप सारे रुके हुए कार्य पूरा करके ही दम लेंगे। परिवार की आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं, तैयार रहें। 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : मैरुन
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
पेशेवर स्तर पर अपने मन की ख्वाहिश पूरा करने का सही समय है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होने वाली है। आपके पास लक्जरी लाइफ जीने के लिए हर साधन उपलब्ध हो सकता है। पैसे को कई गुणा बढ़ाने के लिए आपके पास निवेश के अच्छे विकल्प सामने आने वाले हैं। खानपान में परहेज आपकी सेहत का मूलमंत्र साबित होगा। बहस करने की आपकी आदत परिवार के किसी बुजुर्ग से आपको दूर कर सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लेवेंडर
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
आपकी उदासीनता पेशेवर स्तर पर लोगों के पकड़ में आ सकती है। ऐसी संभावना है कि आपका बॉस एक छोटी सी बात पर आपको धमकाए। आप में से कुछ लोग सट्‍टेबाजी के चक्कर में पैसे का नुकसान कर सकते हैं। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा करना सही नहीं रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका प्रेम संबंध सही चलता रहे तो आपको अपने आसपास का माहौल ठीक करना चाहिए। रोड साइड खाना खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : गहरा लाल
 
सिंह 
(जुलाई 23-अगस्त 23)
पैसे के अभाव में घर की पेंटिंग और न्य काम रोकना पड़ सकता है। आपको किसी प्रतियोगी परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपना लक्ष्य हासिल करके रहेंगे। सही निर्णय क्षमता होने के कारण अपने बॉस की नजर में अच्छी इमेज हासिल किए जाने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का काम यदि पूरी चाहत से नहीं किया तो अपेक्षित परिणाम की उम्मीद नहीं की जा सकती। 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
किसी धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही घर में शादी या कोई अन्य समारोह होने की भी संभावना है। पेशेवर क्षेत्र से मिला कोई लेटर आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है, आप खुद पर गर्व महसूस कर सकते हैं। प्रेमी के लिए समय निकालकर आप उसकी नजर में सम्मान के हकदार होंगे। पूर्व में समझदारी के साथ किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न आने की संभावना है। परिवार में बीमार चल रहे किसी सदस्य के स्वास्‍थ्‍य को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जो आपके लिए काफी राहतभरा साबित होगा। 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लेमन
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
लम्बे सफर पर निकलने वालों की यात्रा अच्छी रहेगी। आप अपनी कम्यूनिकेशन स्किल की वजह से लोगों के बीच पहचान बनाने में कामयाब हो सकते हैं। किसी से अचानक हुई मुलाकात से पुराने दिनों की याद ताजा हो जाएगी। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना है। बीमारी से परेशान चल रहे लोगों की रिपोर्ट सही आने से बहुत बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कोई रुका हुआ पेमेंट मिल जाने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सुनहरा
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
अकेले रह रहे लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर सचेत रहने की जरुरत है। आप जिससे एक बार मिलेंगे उस पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल हो सकते हैं। किसी को बहुत महंगा गिफ्ट देने से पहले एक बार और विचार कर लें उधर से कुछ रिटर्न मिलने की संभावना नहीं है। सामाजिक स्तर पर किसी विशेष कार्य के लिए मददगार ढूंढना बहुत मुश्किल हो सकता है, आपको अपने स्टेंडर्ड कम करने की जरुरत हो सकती है। खाने के लिए नए जगह पर जाना आपको निराश कर सकता है। 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नीला
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
पेरेंट्स आपकी समस्या सुनें बिना अपना पक्ष रख सकते हैं। यदि आप समय पर सचेत नहीं हुए तो कोई अच्छा जॉब ऑफर आपके हाथ से फिसल सकता है। धीरे-धीरे आपका बचट नीचे सरकता हुआ नजर आ रहा है। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कुछ बहुमूल्य समय बिताने के लिए आपको अथक प्रयास करने पड़ सकते हैं। अब समय आ गया है कि आप अपने फिटनेस को लेकर सजग हो जाएं। 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीच
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
अवकाश की जरुरत जिन लोगों को आपसे ज्यादा है उनके फेवर में अपना अप्‍लीकेशन वापस ले सकते हैं, आपके लिए बहुत अच्छा साबित होने वाला है, आप अपने सभी अरमान पूरे कर सकते हैं। व्यापारिक यात्रा सफल रहेगी, अच्छी डील होने की संभावना है। परिवार के किसी बच्चे की उपलब्धि पर गर्व कर सकते हैं। पार्टनर के साथ विंडो शॉपिंग पर जाना न सिर्फ रोमांचक होगा, बल्कि एक-दूसरे का साथ भी मिलेगा। आप में से कुछ लोग दोस्तों के साथ का आनंद लेने वाले हैं। 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
जिन लोगों का भरोसा प्यार से उठ गया था, दुबारा जमीनी स्तर से शुरुआत करने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी मामले में सलाह या विचार देने से पहले उसे अच्छी तरह समझ लेना जरुरी होगा। रिटेल व्यापारियों को सेल में कमी रहने के कारण चिंता बनी रहने की संभावना है। आमदनी को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। आपके किसी अपने को आपकी जरुरत हो सकती है। नियमित व्यायाम से भरपूर फायदा मिलता हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : गहरा फिरोजा
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
सिर्फ फिटनेस क्लासेज ज्वाइन करने से बात नहीं बनेगी, इसके लिए खानपान का भी ध्यान रखना होगा। लम्बी यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी आवश्यकता के सभी सामान साथ लेकर निकलना सही रहेगा सट्टेबाजी में पैसे गंवा सकते हैं। आप में से कुछ लोग परिवार के किसी सदस्य के लिए योग्य जोड़ी की तलाश में व्यस्त रहने वाले हैं। गृहिणियों को जीवन की एकरसता से बोरिंग हो सकती है, वो बदलाव के लिए योजना बना सकती हैं।
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा

 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख