साप्ताहिक राशिफल : (1 से 8 मार्च 2015)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
मेष
 
21 मार्च से 20 अप्रैल
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग क्रिमसन।



 
इस सप्ताह व्यावसायिक योग्यता निखारने के प्रयास रंग लाएंगे। शिक्षा व कारोबार में तरक्की की ओर दौड़ेंगे। भवन व वाहन की खरीद-बिक्री में लाभांश बढ़ेगा। संबंधित क्षेत्रों में कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। निवेश व विदेश संदर्भों में तनाव हो सकते हैं। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। सेहत व रिश्तों में उतार-चढ़ाव छोटी-छोटी परेशानी दे सकते हैं किंतु बुद्धि व संयम से जल्द ही दोनों पक्षों को संवारेंगे।
 
पक्षियों को दाना डालें।
 
 
 


 


वृषभ
 
21 अप्रैल से 20 मई
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग ब्लू।
 
रोजगार व आजीविका की सफलता से मनोबल उच्च रहेगा। तकनीक, चिकित्सा, शोध के क्षेत्रों में योग्य व कुशल व्यक्ति के रूप में अपनी छवि स्थापित करेंगे। राजनीतिक व सामाजिक सुधार की संस्थाओं में कोई महत्वपूर्ण भागीदारी हो सकती है। स्वस्थ व संयम के छोटे-छोटे कदमों से सेहत में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती हैं। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


मिथुन
 
21 मई से 21 जून
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
इस सप्ताह कारोबार को बढ़ाने व शैक्षिक प्रगति की कोई महत्वपूर्ण योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम दोहराने के साथ ही उनका तुलनात्मक अध्ययन करना फायदेमंद रहेगा। सितारे सफलता के संकेत दे रहे हैं। पिता व भाई से नकदी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे इसलिए जंक फूड्स के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। लेन-देन व जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें तेज होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 


 


कर्क
 
22 जून से 22 जुलाई
 
भाग्यशाली अंक 2, भाग्यशाली गुलाबी।
 
इस सप्ताह के शुरुआती दौर से फिल्म, संगीत, कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता के संकेत प्राप्त होंगे। स्वजनों से तालमेल बिठाते हुए खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर रहेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यावहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिशें तेज हो सकती हैं। जीवनसाथी के मध्य मधुरता रहेगी। प्रशासनिक व राजनीतिक कार्यों में कुछ रुकावटों की आशंका है। संबंधित कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। निवेश व यात्रा में सावधानी रखें।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


सिंह
 
23 जुलाई से 23 अगस्त
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
सरकारी व निजी क्षेत्रों की सेवाओं में क्षमताओं व योग्यताओं का सम्मान प्राप्त होगा। अचानक ही कोई खुशी का समाचार मिलेगा। मांगलिक व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं तो प्रयास करें, सफलता मिलेगी। चेहरे में रौनकता व ताजगी रहेगी। संयमित व संतुलित दिनचर्या के क्रम को बनाने में सफल रहेंगे। संबंधित क्षेत्रों में अनावश्यक बयानबाजी से बचें, यह संबंधित पक्ष को आक्रामक बना सकती है।
 
धर्मस्थलों में चावल व पीले रंग की दाल का दान दें।
 
 


 


कन्या
 
24 अगस्त से 23 सितंबर
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
 
फिल्म, शोध, चिकित्सा व तकनीक व पत्रकारिता के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। निर्देशन व प्रबंधन के क्षेत्रों में आपका नाम प्रस्तावित हो सकता है। माता-पिता ही नहीं, बल्कि परिवार के अन्य सदस्य भी आपके कार्य व व्यवहार से खुश रहेंगे। निवेश व निर्माण कार्यों की दिक्कतें कुछ समय पश्चात समाप्त होंगी। अभी धैर्य से चलना होगा। अर्थ व सेहत के लिहाज से यह समय कुछ सुस्त हो सकता है।
 
माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
 


 


तुला
 
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
 
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
उच्च शिक्षा व व्यवसाय में प्रगति रहेगी। सरकारी व निजी क्षेत्रों में बेहतर सेवाओं के अवसर रहेंगे। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। भौतिक सुविधाओं को जुटाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बढ़ती भागदौड़ से स्वास्थ्य संदर्भों में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़ें। किसी उच्चाधिकारी के निर्देशन में दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे।
 
गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


 


वृश्चिक
 
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
 
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
इस सप्ताह कहीं न कहीं से धनलाभ होगा। कारोबार बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू हो सकती है। रोजगार के प्रयासों को अंशकालिक सफलता प्राप्त होगी। भवन को नए सिरे से चमकाने की ललक बढ़ेगी। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। बेहतर होगा कि स्वजनों से अनावश्यक न उलझें, किसी को कटु शब्द न कहें। प्रेम संबंधों में अनबन की स्थिति कुछ रुकावटों के बाद समाप्त होगी।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


धनु
 
23 नवंबर से 21 दिसंबर
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग ओरेंज।
 
स्वास्थ्य को तरोताजा व बेहतर रखने के उपायों पर दिलचस्पी बढ़ेगी। सकारात्मक सोच व मनोबल में इजाफा होगा। आय के स्रोतों से मध्यम श्रेणी का लाभ प्राप्त होगा। आमदनी बढ़ाने हेतु सक्रियता बढ़ानी होगी। सूचना व संदेश माध्यमों से कोई खास सूचना हाथ लग सकती है। पूंजी निवेश में लाभ के योग विद्यमान रहेंगे। स्वजनों के मध्य पैतृक संपत्ति को लेकर कहासुनी की आशंका है। आवेश में कोई ऐसा कदम न उठाएं, जो परेशानियों को बढ़ाने वाला हो।


पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 



मकर
 
22 दिसंबर से 21 जनवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग आसमानी।
 
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन खुशहाली की ओर अग्रसर रहेगा। तकनीक, सौंदर्य, कला, खनन, थोक व फुटकर व्यापार में लाभप्रदता बनाए रखने में कामयाब रहेंगे, किंतु बैंक में जमा-पूंजी बढ़ाने में कुछ रुकावटें हो सकती हैं। अचानक ही कहीं दूरस्थ क्षेत्रों में सेवाएं देनी पड़ सकती हैं। यात्रा व जायदाद के संदर्भों में कानूनी विवादों की आशंका रहेगी। स्वास्थ्य में अच्छी सोच और उच्च क्षमताओं का विकास होगा। कार्य के संचालन में पुख्ता इंतजाम करने की चुनौती रहेगी।

गाय को भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।



 
कुंभ
 
22 जनवरी से 19 फरवरी
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
सेहत खिली हुई व सुखद रहेगी। पत्नी के मध्य मधुरता व तालमेल में इजाफा होगा। सप्ताह के प्रारंभिक दौर से ही शिक्षा, व्यवसाय को उच्च स्तर तक ले जाने की मुहिम छिड़ सकती है। उत्पादन व विक्रय के क्षेत्रों में बढ़ती चुनौतियों का डटकर सामना करने की क्षमता रहेगी। आमदनी को उच्च बनाने के प्रयासों का परिणाम कुछ अंतराल के बाद दिखेगा। साझेदारी व अन्य मामलों में मुखर होते विवादों का कारगर हल होगा।
 
बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
 
 


 


मीन
 
20 फरवरी से 20 मार्च
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग लाल।
 
फिल्म कला, उद्योग व शैक्षिक संस्थानों को विकसित करने की मुहिम रंग लाएगी। कार्य को पहले की अपेक्षा अधिक चुस्ती के साथ अंजाम देने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी मतभेदों को भुलाकर नर्म रुख का संकेत देगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। किसी अजीज मित्र की मुलाकात से पिछले दिनों की हसीन यादें ताजा होंगी। नेत्र व सिर विकारों से छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।
 
गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।


ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 

 
 
Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल