साप्ताहिक राशिफल (13 से 19 जुलाई 2020) : हर वर्ग के लिए कैसा होगा सप्ताह, जानिए अपना भविष्य-फल

पं. प्रेमकुमार शर्मा
Weekly Rashi 13 to 19 July 2020
 


* इस सप्ताह के सितारे, क्या कर रहे हैं इशारे जानिए 
 
मेष
 
सप्ताहभर उत्साह व स्फूर्ति से भरे रहेंगे। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आप किसी फायदेमंद डील को हासिल करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। प्रॉपर्टी की उचित कीमत मिलने के योग हैं। स्थायी प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का विचार पक्का करेंगे। मनोरंजन और ऐशोआराम के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। जरूरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका समय बिगाड़ सकता है। वैवाहिक जीवन जब ज्यादा उम्मीदों का भार डालता है तो इन्हें पूरा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे समय में संयम से काम लेना चाहिए।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
उपाय : गेहू और गुड़ को लाल कपड़े में बांधकर दान करें।
 
वृषभ
 
कार्यक्षेत्र में विचारों पर अमल करने का मौका मिलेगा और आप अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। आपके काम को सराहा जाएगा और लोग आपकी राय को मानेंगे। यात्रा की योजना बिना किसी अटकल के सफल रहेगी। खाने-पीने में परहेज बरतेंगे, वर्क आउट करेंगे। इस प्रकार उत्तम सेहत का आनंद लेंगे। मनोरंजन हेतु परिजनों के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बनेगा। कोशिश करते रहें, डगमगाती धन की स्थिति संभल सकती है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि में भाग लेने से आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया होंगे। दोस्तों को पहले ही इत्तला कर दें कि आप उनसे मिलने आ रहे हैं, नहीं तो काफी वक्त खराब हो सकता है।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
उपाय : कन्याओं को मिश्री और खीर खिलाएं।
 
मिथुन
 
सामाजिक जीवन से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, इस कारण आपके जीवन में जश्न का माहौल बना रहेगा। अपनी व्यावसायिक छवि निखारने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे ताकि काम से जुड़े बेहतर विकल्पों से आपको फायदा हो सके। इस दौरान आप बहुत ही रचनात्मक और सशक्त महसूस करेंगे। अपना कारोबार करने वाले जातकों के नए क्लाइंट बनेंगे। छात्रों के लिए उन्नति का समय है, मंसूबे सफल होंगे। आर्थिक दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा, अप्रत्याशित धनलाभ के योग बने हुए हैं। पुराना प्यार फिर से जाग सकता है। बिगड़ी बात बन जाए, इससे अच्छा और क्या होगा। ससुराल पक्ष के साथ किसी प्रकार का मतभेद हो सकता है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लैवेंडर
 
उपाय : गाड़ी की सीट पर लाल कपड़ा रख बैठें।
 
कर्क
 
ऑफिस या कॉलेज के आसपास रहने की जगह मिल जाएगी। इससे आपका आने-जाने में लगने वाला वक्त बच जाएगा। कार्यक्षेत्र में काम की गतिविधियों की जानकारी सीनियर्स को देते रहें। कोई आपकी मदद का धन्यवाद इस प्रकार करेगा कि आपका दिल गद्-गद् हो जाएगा। व्यवसाय में आपको मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होने के शुभ संकेत हैं। आप फिट व एनर्जेटिक महसूस करेंगे। झगड़ालू स्वभाव को काबू में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। अपने नजरिए में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
उपाय : 1 नींबू लेकर सिर से पांव तक 7 बार उतार पानी में बहा दें।
 
सिंह
 
कामकाज का बोझ बढ़ता दिख रहा है। आने वाली हर चुनौती को जवाब देने के लिए कमर कस लें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएं। जगह बदलने से वैवाहिक जीवन की बोरियत दूर होगी, रिश्ते में नयापन आएगा। व्यायाम करते हुए आप चुस्त-दुरुस्त महसूस कर रहे हैं। कारोबारियों के बच्चे उनके काम में हाथ बंटाने के लिए तैयार हैं। मित्र के जरिए अपने दिल की बात किसी तक पहुंचाई जा सकती है। सोशल मीडिया पर जरूरत से ज्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है। खर्चों में इजाफा है लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
उपाय : 4 लौंग हनुमान मंदिर में अर्पित करें।
 
कन्या
 
प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार होने के पूरे संकेत हैं। निराश होने की जरूरत नहीं, कोई-न-कोई तो आपके जीवन में भी आएगा। छात्र बड़ों की मदद से अपने परफॉर्मेंस में सुधार लाएंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़े आपके प्रयास आपको वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों में लाएंगे। इस दौरान आपको अपनी होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना पड़ेगा। आपका आकर्षक स्वभाव और खुशमिजाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
उपाय : गौरीशंकर रुद्राक्ष शिव मंदिर में चढ़ाएं।
 
तुला
 
धन संबंधी मामलों के लिए भाग्यशाली समय है। धनवर्षा के योग हैं। छात्रों के लिए विशेष सफलता के योग हैं। किसी के साथ मजबूरी में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नए घर की साज-सज्जा करने में तय बजट से कहीं ज्यादा खर्चा हो जाएगा। निजी मतभेदों की वजह से सामाजिक तालमेल न बिगड़ने दें। खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। चीजों और लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
 
उपाय : बेलपत्र पर सफेद चंदन लगा शिवलिंग पर अर्पित करें।
 
वृश्चिक
 
सारे का सारा पैसा एक ही स्कीम में लगा देना अक्लमंदी नहीं है। निवेश के जो नए अवसर आएं, उन पर विचार करें। धन तभी लगाएं, जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां सामान्य रूप से आगे बढ़ेंगी और आप अपना काम सफलतापूर्वक करते रहेंगे। छात्रों के लिए सफलता पाने का समय है। सेहत के प्रति सजग लोगों की संगत में आने से लाभ होगा। वाणी में उग्रता के कारण किसी से अनबन हो सकती है। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं और आपकी क्षमताओं को खत्म करते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : गुलाबी
 
उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
 
धनु
 
सुखद समय चल रहा है। रुमानियत से भरा सप्ताह गुजरेगा। अपने जीवनसाथी के साथ आप प्यार और रुमानियत से भरे पुराने दिन एक बार फिर जी पाएंगे। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के बल पर आप हर किसी पर अपना असर छोड़ने में सफल रहेंगे। रमणीक जगहों की सैर पर जा सकते हैं। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की जरूरत होगी। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन वक्त है। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले जातकों की सैलेरी बढ़ने के योग हैं। पुरानी बीमारी से निजात मिलने के संकेत हैं। आप सेहतमंद जीवन की राह पर अग्रसर हैं। ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
उपाय : गणेशजी को नारियल चढ़ाएं।
 
मकर
 
मामूली-सा काम बिगड़ सकता है और इसे सही करने में आपको बहुत वक्त लग सकता है। व्यवसाय में किसी धोखेबाजी से बचने के लिए अपने आंख-कान खुले रखें। कर्जा उतारने के लिए धन बचाने की कोशिश करते रहेंगे। जरूरत से ज्यादा सतर्कता के कारण निवेश का सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। घर-परिवार में चल रहा बदलाव आपको पसंद नहीं आएगा लेकिन समझौते के अलावा आपके पास कोई विकल्प नहीं। कामकाज के सिलसिले में होने वाली यात्रा टल सकती है। रोमांस में अपने दिमाग का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अंधा होता है। चाहने वालों के साथ साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा सप्ताह है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
उपाय : भगवान विष्णु को 11 तुलसी के पत्ते चढ़ाएं।
 
कुंभ
 
आमोद-प्रमोद से भरा सप्ताह रहने वाला है। सोशल सर्कल में सभी के साथ घुल-मिलकर रहेंगे। सेहत के मद्देनजर कसरत का रूटीन न तोड़ें। कार्यक्षेत्र में काम से जुड़ी पहल करने की आपकी क्षमता को पहचाना जाएगा। घर-परिवार से जुड़ी गलतफहमियां दूर होंगी। घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। इस दौरान आपका दृष्टिकोण व्यापक होगा, समझ का दायरा बढ़ेगा, व्यक्तित्व में निखार आएगा और दिमाग विकसित होगा। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुंचाएंगे।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : सिल्वर
 
उपाय : मिट्टी के दीपक में चावल का पानी और 1 बूंद घी डालकर घर के बाहर रख दें।
 
मीन
 
जीवन के खुशनुमा दौर से गुजरेंगे। धनवर्षा के योग बन रहे हैं। पहली नजर में किसी से प्यार हो सकता है, मुहब्बत दस्तक दे रही है। छात्रों को सफलता मिलना सुनिश्चित है। एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाते हुए आप अच्छी सेहत का लुत्फ उठा रहे हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दु:ख के भागीदार बनें ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका खयाल रखते हैं। मनोरंजन और भोग-विलासिता में अच्छे-खासे पैसे खर्च होने के संकेत हैं हालांकि इन खर्चों पर आपको लगाम लगाने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और यथासंभव पैसे बचाने की कोशिश करें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : रोज
 
उपाय : किसी मंदिर में चंदन और पीला कपड़ा दान दें।
 
ALSO READ: Weekly Muhurat 13 to 19 July 2020 : इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त जानिए

ALSO READ: केतु यदि है 10th भाव में तो रखें ये 5 सावधानियां, करें ये 5 कार्य और जानिए भविष्य

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Chanakya niti: चाणक्य के अनुसार इन 5 गुणों वाले लोग जल्दी बन जाते हैं धनवान

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Vastu Tips : घर में जरूर रखना चाहिए ये 5 वस्तुएं, किस्मत का ताला खुल जाएगा

01 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें 5 अचूक उपाय, लक्ष्मी आएगी आपके द्वार

May Birthday Horoscope: यदि आप मई में जन्मे हैं, तो जान लें अपने बारे में खास बातें

May 2024 Monthly Horoscope: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल

अगला लेख