Hanuman Chalisa

साप्ताहिक राशिफल : (5 से 12 नवंबर 2016)

पं. प्रेमकुमार शर्मा
* नए सप्ताह में किसके चमकेंगे सितारे, पढ़ें 12 राशियां


 

मेष
 
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग हरा।
 
व्यापारिक व औद्योगिक संदर्भों में प्रगति के रास्ते प्रशस्त होंगे। सरकारी व निजी क्षेत्रों में कोई लाभकारी अनुबंध प्राप्त होगा किंतु उन्हें समय से पूर्ण करने की चुनौती भी बढ़ेगी। शारीरिक क्षमताओं में इजाफा होगा। मनोबल उच्च होगा। धन निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ के योग रहेंगे। परिजनों से छोटी-छोटी बातों में न उलझें। बड़े व अनुभवी लोगों की सलाह मददगार साबित हो सकती है। गाय को हरा चारा व बाजरा खिलाएं। 
 
वृषभ
 
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग आसमानी। 
 
आजीविका के प्रयासों को सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध शख्सियत के साथ कार्य करने के अवसर प्राप्त होंगे। फिल्म व नृत्य कला के प्रदर्शन की क्षमताएं बेहतर होंगी किंतु उच्च मुकाम तक पहुंचने हेतु अभी प्रयास जारी रखने होंगे। जीवनसाथी से मिल-जुलकर चलने की क्षमता बढ़ेगी। यात्रा के दौरान किसी से अनावश्यक न उलझें। संपत्ति क्रय करने से पहले उसके कानूनी पहलुओं पर खुद ही विचार करें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

मिथुन
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद।
 
दांपत्य जीवन के आंगन में खुशियों की बेला दस्तक देगी। संतान पक्ष की वैवाहिक आकांक्षाएं पूर्ण होंगी। घर व दफ्तर को आकर्षक ढंग से सजाने में कामयाब रहेंगे। प्रतियोगी क्षेत्रों में मेहनत रंग लाएगी। आने वाला समय सफलता की राहें खोलेगा। बंधुजनों से मिल-जुलकर चलें, अनावश्यक गुस्सा सेहत व सम्मान को प्रभावित कर सकता है। आमदनी के नवीनतम साधनों को विकसित करने में कुछ समय लगेगा। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
कर्क
 
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग हरा।
 
व्यावसायिक व साहित्य पाठ्यक्रमों में सफलता के मुकाम तक पहुंचेंगे। रुके हुए कार्यों को गति देने में यह सप्ताह सहायक रहेगा। किसी अग्रणी संस्था के मध्य व्यापारिक लाभ के समझौते होंगे। निपुण वाकपटुता व गायन का सम्मान प्राप्त होगा। गर्भवती महिलाओं की सेहत का विशेष ध्यान रखें। कानूनी मामलों में विरोधी पक्ष जटिलताएं बढ़ा सकते हैं। संबंधित तथ्यों को हल्के से न लें। पक्षियों को हरी मूंग डालें। मंदिर में चीनी दान दें।
 
 

सिंह
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग मैरून।
 
यह सप्ताह खुशियों का पैगाम लेकर आएगा। किसी विवादित मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। उच्च सोच व आत्मबल में इजाफा होगा। यदि कोई सेहत की पीड़ाएं हैं, तो वे समाप्त होंगी। जरूरतमंद की मदद के योग्य रहेंगे। किसी के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप न करें, यह हानिप्रद हो सकता है। प्रेम संदर्भों में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। तीर्थ व प्राकृतिक प्रदेशों की यात्रा के योग रहेंगे। 
 
कन्या
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
गृहस्थ जीवन में आपसी तालमेल व सहयोग बढ़ेगा। गतिरोध व तनावों का अंत होगा। शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक सुधार होगा। योग्यताओं को निखारने के सुनहरे अवसर रहेंगे। धनलाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे किंतु निवेश व विदेश मामलों की उन्नति में कुछ वक्त लगेगा। वाहन व भवन संदर्भों में पिता से धनलाभ होगा। जमीन-जायदाद के कानूनी विवादों में आपका पक्ष बेहतर व मजबूत होगा। धर्मस्थलों में आटे व देसी घी का दान दें। 
 
 

तुला
 
भाग्यशाली अंक 1, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
सेहत सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेगी। आपकी दूरदर्शिता व कार्यानुभव नाम व पहचान बढ़ाने में सहायक रहेगा। बैंकिंग, वित्त, प्रशासनिक, चिकित्सा व विज्ञान के क्षेत्रों में की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति दिनोदिन बेहतर बनेगी। निवेश व लेन-देन के मामलों में लापरवाही से बचें। किसी पक्ष को पूर्णत: स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। जीवनसाथी व बच्चों को कुछ समय देकर उनकी बातों को सुनें व उनका अकेलापन कम करें।
 
वृश्चिक
 
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग भूरा।
 
मनोबल उच्च रहेगा। कार्यक्षेत्र की सक्रिया के बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रतियोगी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन के आंगन में कोई नन्ही कली मुस्कुरा उठेगी। पूंजी निवेश व लेन-देन के मामलों में चिंताएं हो सकती हैं। संबंधित मामलों में सावधानी अपेक्षित रहेगी। अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना कोई अंतिम निर्णय न लें, यह हानिप्रद हो सकता है। सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल दें।
      
 

धनु
 
भाग्यशाली अंक 6, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक सशक्त होगी। भौतिक साधनों को जुटाने की क्षमताएं बढ़ेंगी। धन निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में तालमेल व खुशियां बढ़ेंगी। यदि अनिद्रा की शिकायत है तो उसके लिए दवाओं का सेवन न करें बल्कि किसी शांत स्थान में हल्के व्यायाम व प्राणायाम करें। संबंधित सेवा क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की आशंका रहेगी। स्थानीय यात्रा व भ्रमण में लापरवाही से बचें। पक्षियों को दाना डालें।
 
मकर
 
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग हल्का भूरा। 
 
स्वजनों के मध्य सुखद वार्ता के अवसर रहेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सलाह-मशविरा होगा। औद्योगिक व सेवा क्षेत्रों में दबदबा बढ़ेगा किंतु प्रयास तीव्र करने होंगे। मित्रों के साथ वैवाहिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आनंद मिलेगा। प्रेम संबंधों में नवीन परिधानों के आदान-प्रदान से खुशियां बढ़ेंगी। सप्ताहांत में आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होंगे, जो धनाभाव की स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपसी विवाद से बचें।
 
 

कुंभ
 
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली गहरा हरा।
 
आपकी सधी हुई नियमित दिनचर्या से स्वास्थ्य खिला हुआ रहेगा किंतु हल्के व्यायाम में आलस्य न करें। यदि कोई स्वास्थ्य से संबंधित पीड़ा है तो वह निश्चित रूप से समाप्त होगी। व्यापार व संबंधित सेवा क्षेत्रों में सम्मान बढ़ेगा। की गई मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा किंतु धन निवेश के फैसलों में कुछ फेरबदल की आशंका रहेगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। विरोधी पक्ष कोई कानूनी पेंच फंसा सकते हैं। सोच-विचारकर कदम उठाएं।
 
मीन
 
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
सुरक्षा, तकनीकी, बैंकिंग से संबंधित कार्यों में नाम व सम्मान मिलेगा। आपके साहस व मुस्तैदी की प्रशंसा होगी। यदि कोई संपत्ति खरीदना चाह रहे हैं तो सफल रहेंगे किंतु कानूनी पहलुओं का भली-भांति अवलोकन करें। आने वाला समय वित्तीय संपन्नता से परिपूर्ण होगा। प्रेम प्रकरणों में तनावपूर्ण स्थिति न हो इसलिए आपसी सूझबूझ को बढ़ाएं। शिक्षा व संपत्ति के दस्तावेजों के गुम होने की आशंका है, स्वत: ही संभालें।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

11 April Birthday: आपको 11 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 अप्रैल 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

कालाष्टमी पर करें ये 5 खास उपाय, जीवन में होगा चमत्कार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

अगला लेख